01 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (01 June 2026)

  • भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में कृष्ण स्वामीनाथन को नियुक्त किया गया है।
  • पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में संजय वात्सायन को नियुक्त किया गया है।
  • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कर्नाटक में सिरी मातृश्री औद्योगिक पार्क का उद्घाटन किया है।
  • राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने केरल में नशीले पदार्थों की जब्ती “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत की है।
  • “नौसेना शौर्य वाटिका” का उद्घाटन लखनऊ में किया गया है।
  • DRDO ने हाई-कैलिबर बम का सफल परीक्षण हरियाणा में किया है।
  • गोवा का 40वां राज्य स्थापना दिवस 30 मई को मनाया गया है।
  • ‘उदंत मार्तंड’ समाचार पत्र के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया है।
  • ISSF वर्ल्ड कप 2026 (म्यूनिख) में भारत ने कुल 4 पदक जीते हैं।
  • भारत के पहले “रॉक चेक डैम” का उद्घाटन लद्दाख में किया गया है।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

भारतीय नौसेना का 27वां नौसेना प्रमुख

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का 27वां नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्होंने 31 मई 2026 को भारतीय नौसेना (Indian Navy) के 27वें नौसेना प्रमुख (Chief of the Naval Staff) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लिया। वह परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित अधिकारी हैं।

पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ

वाइस एडमिरल संजय वात्सायन को पश्चिमी नौसेना कमान का फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। उन्होंने 30 मई 2026 को मुंबई में आयोजित एक औपचारिक परेड में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक से सम्मानित किया गया है।

सिरी मातृश्री औद्योगिक पार्क का उद्घाटन

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्थंगडी में सिरी मातृश्री औद्योगिक पार्क (SIRI Mathrushree Industrial Park) का उद्घाटन किया। यह एक महिला-केंद्रित औद्योगिक पार्क है, जिसमें छात्रावास, बाल देखभाल और परिवहन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। सिरी संस्था प्रत्यक्ष रूप से 3,000 से अधिक और अप्रत्यक्ष रूप से 10,000 से अधिक लोगों की आजीविका को समर्थन प्रदान करती है।

ऑपरेशन चक्रव्यूह (DRI अभियान)

राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) की कोचीन इकाई ने केरल में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की। यह अभियान कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में चलाया गया, जिसमें मेथैक्यूलोन, मेथामफेटामाइन और हशीश तेल जैसी ड्रग्स जब्त की गईं। इस मामले में शामिल आरोपियों पर एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत कार्रवाई की गई।

नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन

लखनऊ में “नौसेना शौर्य वाटिका” का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में निर्मित यह संग्रहालय भारतीय नौसेना की वीरता और पराक्रम को प्रदर्शित करता है। इसमें INS गोमती सहित कई कलाकृतियाँ और हथियार प्रणालियाँ प्रदर्शित की गई हैं।

भारत का दूसरा सबसे व्यस्त घरेलू हवाई अड्डा

बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को पीछे छोड़कर भारत का दूसरा सबसे व्यस्त घरेलू हवाई अड्डा बन गया है। अप्रैल 2026 में इसने लगभग 3.28 मिलियन घरेलू यात्रियों को संभाला, जबकि मुंबई में यह संख्या 2.89 मिलियन रही।

DRDO हाई-कैलिबर बम परीक्षण

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने हरियाणा के रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी में हाई-कैलिबर बम का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण वायु सेना की निगरानी में किया गया और सुरक्षा के लिए 2 किलोमीटर क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया था।

गोवा राज्य स्थापना दिवस

गोवा का 40वां राज्य स्थापना दिवस 30 मई 2026 को मनाया गया। 30 मई 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ और यह भारत का 25वां राज्य बना। 1961 के ऑपरेशन विजय के बाद गोवा को भारत में शामिल किया गया था।

विश्व भूख दिवस 2026

विश्व भूख दिवस 28 मई 2026 को मनाया गया। इसकी थीम “भूख का अंत हमारे हाथों में है (The End of Hunger is in Our Hands)” रखी गई। इसका उद्देश्य वैश्विक भूख के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके समाधान को प्रोत्साहित करना है।

‘उदंत मार्तंड’ पर स्मारक डाक टिकट

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘उदंत मार्तंड’ के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया गया। इसे केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में जारी किया। 30 मई 1826 को प्रकाशित यह हिंदी का पहला समाचार पत्र माना जाता है।

Scroll to Top