Current Affairs Today (02 June 2026)
- उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में हाल ही में राजीव कृष्णा को नियुक्त किया गया है।
- भारतीय महिला पहलवानों ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कुल 10 पदक हासिल किए हैं।
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार राजेश कुमार सिंह को सौंपा गया है।
- 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला देश मलेशिया है।
- केंद्र सरकार ने चिनाब–ब्यास लिंक सुरंग परियोजना को मंजूरी दी है, जिसकी अनुमानित लागत ₹2,352.17 करोड़ है।
- जल शक्ति मंत्रालय ने जल अनुसंधान हेतु भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- वैज्ञानिकों ने जीवित चूहे की आंख की कोशिकाओं में प्रकाश-संश्लेषण प्रदर्शित करने वाला देश सिंगापुर है।
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 31 मई को मनाया गया।
- राष्ट्रीय अभियान “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ मध्य प्रदेश से किया गया है।
- भारत का पहला “ब्लू बॉन्ड” सागरमाला फाइनेंस द्वारा लॉन्च किया जाएगा।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
उत्तर प्रदेश के नए DGP
वरिष्ठ IPS अधिकारी राजीव कृष्णा को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। वे 31 मई 2025 से कार्यवाहक DGP के रूप में कार्यरत थे और इस नियुक्ति के साथ वे 2022 के बाद राज्य के पहले स्थायी पुलिस प्रमुख बन गए हैं।
अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप
वियतनाम के दा नांग में आयोजित अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते हैं, जिनमें 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।
DRDO अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव राजेश कुमार सिंह को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह निर्णय प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है।
मलेशिया में सोशल मीडिया प्रतिबंध
मलेशिया ने 1 जून 2026 से नए ऑनलाइन सुरक्षा नियम लागू किए हैं, जिसके तहत 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन नियमों के तहत प्लेटफॉर्म्स को उपयोगकर्ताओं की आयु सत्यापन के लिए सरकारी पहचान दस्तावेजों का उपयोग अनिवार्य किया गया है और बाल सुरक्षा से जुड़े कंटेंट नियंत्रण को और सख्त किया गया है।
चिनाब–ब्यास लिंक सुरंग परियोजना
केंद्र सरकार ने ₹2,352.17 करोड़ की चिनाब–ब्यास लिंक सुरंग परियोजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत चिनाब बेसिन के अतिरिक्त जल को ब्यास नदी प्रणाली में स्थानांतरित किया जाएगा। इस परियोजना में लगभग 8.7 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण शामिल है और इसके तहत हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी में कोकसर के पास 19 मीटर ऊंचे बैराज का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे लगभग 4000 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत उत्पादन की संभावना है। इस परियोजना का कार्यान्वयन NHPC द्वारा किया जाएगा।
जल शक्ति मंत्रालय और ISRO MoU
जल शक्ति मंत्रालय और ISRO के बीच जल अनुसंधान के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसका उद्देश्य जल संसाधनों के आकलन, निगरानी और प्रबंधन को उपग्रह-आधारित तकनीकों के माध्यम से मजबूत करना है। यह सहयोग जलाशय निगरानी, नदी प्रवाह विश्लेषण, जल गुणवत्ता आकलन और जल निकायों में मैक्रोप्लास्टिक अध्ययन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है।
MAHA on Water पहल
जल शक्ति मंत्रालय ने ANRF के सहयोग से “MAHA on Water” (Mission for Advancement in High-Impact Areas for Water) पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य भारत के जल अनुसंधान और नवाचार तंत्र को मजबूत करना है। यह पहल जल क्षेत्र में उच्च-प्रभाव वाले अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।
सिंगापुर में वैज्ञानिक शोध
सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने जीवित चूहे की आंख की कोशिकाओं में प्रकाश-संश्लेषण की क्षमता प्रदर्शित की है। इस शोध में क्लोरोप्लास्ट-आधारित संरचनाओं और LEAF नामक कृत्रिम नैनो-प्रणाली का उपयोग किया गया है, जिसका उद्देश्य भविष्य में आंखों से संबंधित रोगों के उपचार की संभावनाओं का अध्ययन करना है।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 को 31 मई को मनाया गया। इसकी थीम “Unmasking the appeal – countering nicotine and tobacco addiction” रही, जिसका उद्देश्य तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके उपयोग को कम करना है। इस अभियान की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 1987 में की थी।
“खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा मध्य प्रदेश के रामसिया गाँव से “खेत बचाओ अभियान” की शुरुआत की गई है, जो 1 जून से 30 जून तक चलने वाला राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान है। यह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और ICAR की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य कृषि संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देना है।