Current Affairs Today (04 April 2026)
- हाल ही में दिवंगत प्रोफेसर उंग चांग अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के पूर्व सदस्य थे।
- प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग “यशोदा और कृष्ण” हाल ही में नीलाम की गई है।
- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार हाल ही में कृष्ण कुमार सिंह ने संभाला है।
- अमेरिका के नेब्रास्का राज्य में दिवाली उत्सव को मान्यता देने का प्रस्ताव हाल ही में पारित किया गया है।
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में मैपमाईइंडिया के साथ एक समझौता किया है।
- केंद्र सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए ₹132.51 करोड़ की राशि को मंजूरी दी है।
- निशा मेहता को हाल ही में नेपाल की स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री नियुक्त किया गया है।
- मिन आंग ह्लाइंग हाल ही में म्यांमार के राष्ट्रपति चुने गए हैं।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 3 से 8 के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नया कोर्स शुरू किया है।
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान मिशन के लिए मिशन मित्र नामक परीक्षण मिशन लॉन्च किया है।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
प्रोफेसर उंग चांग का निधन
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के पूर्व सदस्य एवं उत्तर कोरिया के प्रतिनिधि प्रोफेसर उंग चांग का 29 मार्च, 2023 को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके सम्मान में ओलंपिक हाउस में तीन दिनों तक ओलंपिक ध्वज आधा झुका रखा गया। उन्होंने बास्केटबॉल खिलाड़ी, कोच और प्रशासक के रूप में खेल जगत को महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही, उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच खेल आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में भी उनकी अहम भूमिका रही, जिसमें 2000 सिडनी ओलंपिक और 2018 प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक में संयुक्त मार्च शामिल है।
राजा रवि वर्मा की पेंटिंग की नीलामी
प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग “यशोदा और कृष्ण” हाल ही में मुंबई में सैफ्रोनआर्ट की स्प्रिंग लाइव नीलामी में ₹167.20 करोड़ में बिकी। यह आधुनिक भारतीय कला की अब तक की सबसे महंगी कृतियों में से एक बन गई है।
SAIL में नेतृत्व परिवर्तन
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के निदेशक (कार्मिक) कृष्ण कुमार सिंह ने हाल ही में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का अतिरिक्त प्रभार संभाला है। उन्हें वर्ष 2022 में निदेशक (कार्मिक) के रूप में नियुक्त किया गया था।
अमेरिका में दिवाली को मान्यता
अमेरिका के नेब्रास्का राज्य में भारतीय पर्व दिवाली को मान्यता देने वाला एक राज्य विधानमंडलीय प्रस्ताव हाल ही में पारित किया गया। यह प्रस्ताव राज्य सीनेटर जॉन फ्रेडरिकसन द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
UIDAI और MapmyIndia के बीच समझौता
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने MapmyIndia के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत अधिकृत आधार केंद्रों को Maples ऐप पर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे नागरिकों को निकटतम आधार केंद्र खोजने और उनकी सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी।
कांडला बंदरगाह परियोजना को मंजूरी
केंद्र सरकार ने कांडला स्थित दीनदयाल पत्तन प्राधिकरण में एलसी-235 पर एक रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण के लिए ₹132.51 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना का निर्माण कार्य पश्चिम रेलवे द्वारा किया जा रहा है।
निशा मेहता का नेपाल में मंत्रिमंडल में शामिल होना
AIIMS दिल्ली की पूर्व छात्रा निशा मेहता को नेपाल की स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने वर्ष 2006 से 2010 तक नर्सिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।
म्यांमार में राष्ट्रपति का चयन
म्यांमार में जनरल मिन आंग ह्लाइंग को राष्ट्रपति चुना गया है। 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद यह राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। उन्होंने 584 में से 429 वोट प्राप्त किए और पहले आंग सान सू की की नागरिक सरकार को हटाकर सत्ता संभाली थी।