Current Affairs Today (04 June 2026)
- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र का अध्यक्ष बांग्लादेश के प्रतिनिधि को चुना गया है।
- ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक वाराणसी में आयोजित की जाएगी।
- “PM सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार” के लिए ओडिशा को चयनित किया गया है।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के नए अध्यक्ष के रूप में लोखंडे प्रशांत सीताराम की नियुक्ति की गई है।
- डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन ने बहुभाषी AI इनोवेशन को बढ़ावा देने हेतु “व्योमा इनोवेशन प्रतियोगिता” लॉन्च की है।
- वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज़ भारत यात्रा पर आई हैं।
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मूगा रेशम के लिए “मिशन स्नेहजोरी” का शुभारंभ किया है।
- 13वां ब्रिक्स शहरीकरण मंच नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
- भारत 2025 तक वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा विकास बाजार बन गया है।
- पद्मा बैराज प्रोजेक्ट को बांग्लादेश ने मंजूरी दी है।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
UNGA 81वां सत्र (2026–2027)
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान को चुना गया है। उन्होंने 190 में से 99 वोट प्राप्त कर साइप्रस के एंड्रियास एस. काकौरिस को पराजित किया। इस सत्र की थीम “विश्वास बहाल करना, परिवर्तन प्रबंधित करना: एक संयुक्त राष्ट्र जो सभी के लिए काम करता है” निर्धारित की गई है।
BRICS संस्कृति कार्य समूह बैठक
भारत की 2026 BRICS अध्यक्षता के तहत BRICS संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक 4–5 जून 2026 को वाराणसी में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष की BRICS थीम “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” है। बैठक में सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों में AI की भूमिका, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण तथा संस्कृति और जलवायु परिवर्तन के संबंध जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
PM सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार
“PM सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार” के लिए ओडिशा को चुना गया है। यह सम्मान “महीना सोलर अभियान” के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है। ओडिशा ने सबसे अधिक आवेदन, सोलर इंस्टॉलेशन और DISCOM निरीक्षण के क्षेत्रों में अपने समूह में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
CBSE का नया नेतृत्व
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के नए अध्यक्ष के रूप में IPS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को नियुक्त किया गया है। उन्होंने राहुल सिंह का स्थान लिया है। इसके साथ ही वरुण भारद्वाज को CBSE का नया सचिव नियुक्त किया गया है, जिन्होंने हिमांशु गुप्ता का स्थान ग्रहण किया है।
व्योमा इनोवेशन प्रतियोगिता
डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन ने डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के अंतर्गत “व्योमा इनोवेशन प्रतियोगिता” शुरू की है। इसका उद्देश्य ऐसे ओपन-सोर्स और वॉइस-फर्स्ट AI समाधान विकसित करना है जो बिना इंटरनेट के भारतीय भाषाओं में काम कर सकें। यह पहल “सुनो सूत्र” नामक बहुभाषी AI टूल पर आधारित है।
वेनेजुएला राष्ट्रपति की भारत यात्रा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आई हैं। इस यात्रा के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य और औषधि क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगी।
मिशन “स्नेहजोरी” और मूगा रेशम
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के मूगा रेशम उद्योग के लिए “मिशन स्नेहजोरी” का शुभारंभ किया है। यह एक क्लस्टर-आधारित पहल है जिसका उद्देश्य मूगा रेशम को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना, उत्पादन बढ़ाना और निर्यात को मजबूत करना है।
13वां BRICS शहरीकरण मंच
13वां BRICS शहरीकरण मंच 11–12 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसकी थीम “जनता के लिए शहर: समावेशी और सुदृढ़ शहरी भविष्य के लिए BRICS सहयोग” है। भारत इस मंच की चौथी बार मेजबानी कर रहा है।
भारत की सौर ऊर्जा उपलब्धि
भारत ने 2025 तक वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि में विश्व में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। देश की कुल स्थापित सौर क्षमता 155 गीगावाट से अधिक हो चुकी है, जो इसकी तेजी से बढ़ती नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को दर्शाती है।
“From Aspiration to Achievement” पुस्तक विमोचन
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने “From Aspiration to Achievement” नामक पुस्तिका का विमोचन किया है। इस पुस्तक में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ASIIM योजना के तहत सहायता प्राप्त उद्यमियों एवं नवाचारकर्ताओं की प्रेरणादायक सफलता की कहानियाँ शामिल हैं।