Current Affairs Today (04 May 2026)
- खुआरेल मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ हाल ही में मिजोरम में किया गया है।
- ई-प्राप्ति (E-PRAAPTI) पोर्टल की शुरुआत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा की गई है।
- भारत–कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘सिनबैक्स’ का दूसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा।
- प्रसार भारती के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी को नियुक्त किया गया है।
- रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) के पद पर अनुग्रह नारायण दास की नियुक्ति की गई है।
- देश का पहला कागज़रहित (पेपरलेस) न्यायिक राज्य सिक्किम बना है।
- झारखंड के इशांक सिंह ने पाल्क जलडमरूमध्य को पार करने वाले सबसे कम उम्र के तैराक का रिकॉर्ड स्थापित किया है।
- वर्ष 2026–27 के लिए एस्टिमेट्स कमिटी के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल को नियुक्त किया गया है।
- देश का पहला पोर्टेबल MRI सिस्टम एम्स, दिल्ली में शुरू किया गया है।
- मैड्रिड ओपन 2026 का महिला एकल खिताब मार्टा कोस्त्युक ने जीता है।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
मिजोरम में ‘खुआरेल’ मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ
मिजोरम के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास मंत्री लालनीलावमा ने आइजोल में “खुआरेल” मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। यह एक रियल-टाइम आपदा घटना रिपोर्टिंग और प्रबंधन प्रणाली है, जिसका उद्देश्य आपात स्थितियों में त्वरित सूचना साझा करना और बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इसके माध्यम से नागरिक आपदाओं की रिपोर्ट कर सकेंगे, जबकि राज्य एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA & DDMA) अधिक प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकेंगे।
EPFO द्वारा E-PRAAPTI पोर्टल की शुरुआत
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने E-PRAAPTI पोर्टल लॉन्च किया है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो पुराने और निष्क्रिय EPF खातों को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जोड़ने, पहचानने और ट्रैक करने में सहायता करता है, जिससे कर्मचारियों को अपने खातों का प्रबंधन आसान हो जाता है।
चीन द्वारा ज़ीरो-एमिशन कोल बैटरी का विकास
चीन ने दुनिया की पहली ज़ीरो-कार्बन उत्सर्जन प्रत्यक्ष कोयला ईंधन सेल (ZC-DCFC) विकसित की है। यह तकनीक कोयले से सीधे इलेक्ट्रोकेमिकल प्रक्रिया के माध्यम से बिजली उत्पन्न करती है और इसमें कार्बन उत्सर्जन शून्य होता है, जो स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भारत–कंबोडिया सैन्य अभ्यास ‘सिनबैक्स-II 2026’
भारत और कंबोडिया के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘सिनबैक्स-II 2026’ का आयोजन 4 से 17 मई 2026 तक कंबोडिया के Kampong Speu प्रांत स्थित सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में किया जाएगा। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और रणनीतिक समन्वय को मजबूत करेगा।
हैदराबाद में एशिया रिकॉर्ड योग आयोजन
हैदराबाद में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 6000 से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ भुजंगासन का अभ्यास कर एशिया रिकॉर्ड बनाया। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।
प्रसार भारती के अध्यक्ष बने प्रसून जोशी
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रख्यात गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे इससे पहले CBFC के अध्यक्ष और मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) की नियुक्ति
IDAS अधिकारी अनुग्रह नारायण दास ने 1 मई 2026 से रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) का पदभार ग्रहण किया है, जो रक्षा वित्तीय प्रशासन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
सिक्किम बना पहला पेपरलेस न्यायिक राज्य
मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने सिक्किम को भारत का पहला पूर्णतः पेपरलेस न्यायिक राज्य घोषित किया है। इसका उद्देश्य न्यायिक प्रक्रियाओं में डिजिटल तकनीक का उपयोग बढ़ाकर न्याय तक पहुंच को सरल बनाना है।
झारखंड के इशांक सिंह का रिकॉर्ड
झारखंड के सात वर्षीय इशांक सिंह ने पाल्क जलडमरूमध्य को पार कर सबसे कम उम्र के तैराक बनने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 29 किलोमीटर की दूरी लगभग 9 घंटे 50 मिनट में पूरी की।
नीति आयोग में नई नियुक्तियाँ
प्रधानमंत्री की मंजूरी के बाद डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है, जिससे नीति निर्माण प्रक्रिया को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।