Current Affairs Today (10 July 2026)
- भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर अश्वथ एस बने हैं।
- एशियन टेनिस फेडरेशन (ATF) का प्लेयर एम्बेसडर लिएंडर पेस को नियुक्त किया गया है।
- ‘मानस और महाभारत’ नामक अंतर्राष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र की स्थापना बिश्केक में की गई है।
- हाल ही में चर्चा में रही ‘मी भूमि–मी हक्कु’ योजना का संबंध आंध्र प्रदेश राज्य से है।
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कैलेंडर वर्ष 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था के 7% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है।
- ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन के दस्तावेज़ का शुभारंभ सी.पी. राधाकृष्णन ने किया।
- 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेज़बानी तेलंगाना राज्य करेगा।
- आईसीएमआर उच्च ऊंचाई चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला हिमाचल प्रदेश में रखी जाएगी।
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना उत्तर प्रदेश में शुरू की गई है।
- उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार-2025 के लिए आचार्य श्री रणछोड़लालजी गोस्वामी को चुना गया है।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर बने अश्वथ एस
कन्याकुमारी के 17 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अश्वथ एस ने 2026 पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन प्रतियोगिता में अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म (Grandmaster Norm) हासिल कर भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव प्राप्त किया है।अश्वथ ने इस प्रतियोगिता में 9 राउंड में 7 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के एफएम कन्नन वैद्यनाथन को हराकर शानदार प्रदर्शन किया।उन्होंने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म वर्ष 2025 में आयोजित ग्रेनके ओपन (Grenke Open 2025) में प्राप्त किया था। इसके बाद दिसंबर 2025 में बुडापेस्ट में आयोजित फर्स्ट सैटरडे जीएम राउंड रॉबिन प्रतियोगिता में उन्होंने दूसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया और 2500 फिडे रेटिंग का आंकड़ा भी पार किया। इस उपलब्धि के साथ वे तमिलनाडु के 38वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।
लिएंडर पेस बने एशियन टेनिस फेडरेशन के प्लेयर एम्बेसडर
भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को एशियन टेनिस फेडरेशन (Asian Tennis Federation – ATF) का प्लेयर एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा लंदन में विम्बलडन के दौरान आयोजित एक समारोह में की गई।लिएंडर पेस भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक पदक जीता है। उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में पुरुष एकल वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा था।उन्होंने लगातार सात ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय टेनिस से संन्यास लिया। वर्ष 1999 में वे विश्व नंबर-1 युगल खिलाड़ी बने और लगभग 462 सप्ताह तक एटीपी रैंकिंग के शीर्ष-10 में बने रहे।एशियाई खेलों में उन्होंने 1990 से 2006 के बीच कुल 8 पदक जीते, जिनमें 5 स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते, जिसमें 8 पुरुष युगल और 10 मिश्रित युगल खिताब शामिल हैं।
बिश्केक में स्थापित हुआ ‘मानस और महाभारत’ अंतरराष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र
दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय संबंध अध्ययन केंद्र (CSIR) ने किर्गिस्तान की मानस नेशनल एकेडमी के सहयोग से बिश्केक में ‘मानस एंड महाभारत’ अंतरराष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र की स्थापना की है।इस केंद्र का उद्देश्य भारतीय और मध्य एशियाई सभ्यताओं, संस्कृति, इतिहास और साहित्य के अध्ययन को बढ़ावा देना है। इसका औपचारिक उद्घाटन 4 से 7 जुलाई के बीच किर्गिस्तान की यात्रा पर गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में बिश्केक में किया गया।यह केंद्र दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
‘मी भूमि–मी हक्कु’ कार्यक्रम आंध्र प्रदेश से संबंधित है
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 9 जुलाई को नंद्याल जिले में ‘मी भूमि–मी हक्कु (Mee Bhoomi–Mee Hakku)’ कार्यक्रम के अगले चरण की शुरुआत की।इस अवसर पर उन्होंने उन गांवों के किसानों और भूमि मालिकों को पट्टादार पासबुक वितरित की, जहां भूमि पुनः सर्वेक्षण (Resurvey) पूरा हो चुका है।इस योजना का उद्देश्य किसानों के भूमि स्वामित्व अधिकारों को मजबूत करना और भूमि अभिलेखों को अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना है। यह पहल राज्य सरकार के भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम का हिस्सा है।अब तक इस योजना के तहत 6,887 गांवों में पुनः सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है और 29.04 लाख पट्टादार पासबुक लाभार्थियों को वितरित की जा चुकी हैं।
IMF ने 2026 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान लगाया
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund – IMF) की विश्व आर्थिक परिदृश्य अद्यतन रिपोर्ट (World Economic Outlook Update) के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।इस वृद्धि दर के साथ भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2027 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.4 प्रतिशत रहने की संभावना है।वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर वर्ष 2026 में 3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि वर्ष 2027 में यह बढ़कर 3.4 प्रतिशत हो सकती है।वहीं, चीन की आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2026 में 4.6 प्रतिशत और अमेरिका की वृद्धि दर 2.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।
ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन 2026–2036 दस्तावेज का शुभारंभ
भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग द्वारा 9 जुलाई 2026 को भुवनेश्वर स्थित ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (OUAT) में गहरे समुद्र में टिकाऊ मत्स्य पालन के लिए लेटर ऑफ ऑथराइजेशन (LoA) के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उच्च समुद्री मत्स्य दोहन हेतु लेटर ऑफ ऑथराइजेशन और ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन 2026–2036 के दस्तावेज का शुभारंभ किया।यह मिशन ओडिशा सरकार की एक प्रमुख ब्लू इकोनॉमी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की गहरे समुद्र में मत्स्य पालन क्षमता को विकसित करना और ओडिशा को डीप-सी फिशिंग एवं समुद्री निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।इस मिशन के तहत अगले 10 वर्षों में 150 गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले पोत तैनात किए जाएंगे और 500 मौजूदा मछली पकड़ने वाली नौकाओं का आधुनिकीकरण किया जाएगा।