Current Affairs Today (12 June 2026)
- हाल ही में दिवंगत हुए भारती राजा को वर्ष 2004 के पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।
- टेक्सास स्पाइन एंड जॉइंट चैलेंजर मेन्स चैंपियनशिप 2026 के ATP चैलेंजर डबल्स खिताब पर रामकुमार रामनाथन और ऋत्विक बोलिपल्ली की जोड़ी ने कब्ज़ा जमाया।
- हाल ही में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र मोदी ने की।
- स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए QR-कोड आधारित निगरानी प्रणाली की शुरुआत अहमदाबाद में की गई है।
- पानी के भीतर सबसे ऊंचा मानव स्टैक बनाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थापित किया गया है।
- हाल ही में भारत ने ICC पुरुष ODI टीम रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है।
- केरल सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ को मंजूरी प्रदान की है।
- हाल ही में भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने गृहिणी की देखभाल की हानि को मोटर दुर्घटना दावों के तहत एक अलग मुआवजे के रूप में मान्यता दी है।
- Molbio Diagnostics द्वारा विकसित भारत के पहले स्वदेशी HPV परीक्षण Truenat HR-HPV Plus को मान्यता प्राप्त हुई है।
- जापान ने दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा उत्पादन सुविधाओं में से एक, काशिवाज़ाकी-करीवा परमाणु संयंत्र को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
भारती राजा को वर्ष 2004 के पद्म श्री से सम्मानित किया गया था
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, अभिनेता और निर्देशक भारती राजा का चेन्नई में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 1977 में फिल्म ‘16 वयाथिनिले’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘किझाके पोगुम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवथिल्लई’, ‘काधल ओवियम’ और ‘मुधल मरियाथाई’ शामिल हैं। भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2004 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। अपने करियर के दौरान उन्होंने 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 6 तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार तथा 1 नंदी पुरस्कार प्राप्त किया। तमिल सिनेमा के अलावा उन्होंने तेलुगु और हिंदी फिल्मों का भी सफल निर्देशन किया।
रामकुमार रामनाथन और ऋत्विक बोलिपल्ली ने ATP चैलेंजर डबल्स खिताब जीता
भारतीय टेनिस खिलाड़ियों रामकुमार रामनाथन और ऋत्विक बोलिपल्ली की जोड़ी ने टेक्सास स्पाइन एंड जॉइंट चैलेंजर मेन्स चैंपियनशिप 2026 में ATP चैलेंजर डबल्स खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अमेरिकी जोड़ी ज़ैकरी फुच्स और वैली थायने को पराजित किया। यह दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी के रूप में पहला ATP चैलेंजर खिताब है।
नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की
नरेन्द्र मोदी ने 11 जून 2026 को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस वर्ष की बैठक की थीम “2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास” रही। बैठक में उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल विकास को सशक्त बनाने और स्थायी रोजगार के अवसर सृजित करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राज्य स्तरीय विकास दृष्टिकोणों को राष्ट्रीय समावेशी मानव विकास के लक्ष्य के साथ जोड़ने पर भी विशेष बल दिया गया।
भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए UNRWA को 2.5 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की
भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों की सहायता के लिए United Nations Relief and Works Agency for Palestine Refugees (UNRWA) को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है। यह राशि भारत द्वारा प्रदान की जाने वाली वार्षिक 5 मिलियन डॉलर सहायता का पहला भाग है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि इज़रायल-फिलिस्तीन विवाद के समाधान के लिए दो-राज्य समाधान ही सबसे उपयुक्त मार्ग है।
अहमदाबाद में QR-कोड आधारित स्ट्रीट फूड निगरानी प्रणाली शुरू
अहमदाबाद में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से QR-कोड आधारित स्ट्रीट फूड स्वच्छता निगरानी प्रणाली शुरू की गई है। इस पहल के माध्यम से ग्राहक क्यूआर कोड स्कैन कर विक्रेताओं का पंजीकरण सत्यापित कर सकते हैं, स्वच्छता संबंधी प्रतिक्रिया दे सकते हैं तथा किसी भी उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अब तक 8,700 से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को इस प्रणाली के अंतर्गत पंजीकृत किया जा चुका है।
अंडमान एवं निकोबार में पानी के भीतर सबसे ऊंचा मानव स्टैक बनाकर विश्व रिकॉर्ड
स्वराज द्वीप स्थित लाइटहाउस डाइव साइट पर 14 गोताखोरों की टीम ने 22.3 मीटर ऊँचा पानी के भीतर मानव स्टैक बनाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। इस संरचना को लगभग तीन मिनट तक बनाए रखा गया, जिससे यह उपलब्धि विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हुई।
भारत ICC पुरुष ODI टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर
ICC द्वारा जारी वार्षिक अपडेट के बाद भारत 118 अंकों के साथ ICC पुरुष ODI टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुँच गया है। न्यूज़ीलैंड 113 अंकों के साथ दूसरे तथा ऑस्ट्रेलिया 109 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वार्षिक अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए मैचों को पूर्ण वेटेज तथा उससे पूर्व के दो वर्षों के परिणामों को 50 प्रतिशत वेटेज दिया गया है।
केरल सरकार ने ‘प्रियदर्शिनी’ मुफ्त बस यात्रा योजना को मंजूरी दी
केरल सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए ‘प्रियदर्शिनी मुफ्त यात्रा योजना’ को स्वीकृति प्रदान की है। 10 जून 2026 को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित यह योजना 15 जून 2026 से लागू होगी। इसका उद्देश्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय की गतिशीलता बढ़ाना तथा उनके परिवहन व्यय को कम करना है। यह योजना राज्य सरकार के इंदिरा गारंटी कार्यक्रम का हिस्सा है।
नागपुर और मदुरै दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अधिक गर्मी जोखिम वाले शहरों में शामिल
University of Oxford के नवीनतम शोध के अनुसार, दुनिया के 50 सर्वाधिक गर्मी-जोखिम वाले शहरों में भारत के 14 शहर शामिल हैं। इनमें नागपुर और मदुरै शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त करने वाले भारतीय शहर हैं। अध्ययन में 10 लाख से अधिक आबादी वाले 205 वैश्विक शहरों का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, अल बसरा को विश्व का सबसे अधिक गर्मी-जोखिम वाला शहर माना गया है।