14 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (14 July 2026)

  • हाल ही में मन्नथु पद्मनाभन की प्रतिमा का अनावरण नई दिल्ली में किया गया है।
  • हाल ही में 2026 ब्रिटिश ग्रां प्री का खिताब चार्ल्स लेक्लेर ने जीता है।
  • हाल ही में विम्बलडन 2026 का पुरुष एकल खिताब जैनिक सिनर ने अपने नाम किया है।
  • प्रथम एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल 3 स्वर्ण पदक जीते हैं।
  • हाल ही में लद्दाख में 17 नई तहसीलों का गठन किया गया है।
  • हाल ही में नाबार्ड (NABARD) ने ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ‘ग्रामोदयम’ कार्यक्रम शुरू किया है।
  • हाल ही में दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है।
  • हाल ही में दिवंगत लेखक पूमणि को उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘अग्नादी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • हाल ही में ICAI ग्लोबल ऑर्बिट समिट 2026 के प्रथम संस्करण का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया।
  • हाल ही में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का उद्घाटन गुरुग्राम में किया है।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

मन्नथु पद्मनाभन की प्रतिमा का अनावरण नई दिल्ली में

हाल ही में नई दिल्ली के द्वारका स्थित मन्नम इंटरनेशनल सेंटर में समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी मन्नाथु पद्मनाभन की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने प्रतिमा का अनावरण करने के साथ-साथ मन्नम स्मृति मंडपम का उद्घाटन भी किया। इस कार्यक्रम का आयोजन नायर सर्विस सोसाइटी (NSS), दिल्ली द्वारा किया गया था।मन्नाथु पद्मनाभन, जिन्हें मन्नाथु पद्मनाभ पिल्लै के नाम से भी जाना जाता है, केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक और जनआंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। उन्होंने 31 अक्टूबर 1914 को नायर सर्विस सोसाइटी (NSS) की स्थापना की थी। इस संगठन का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक सुधार, आत्मनिर्भरता और सामुदायिक सेवा के माध्यम से समाज का विकास करना था।

चार्ल्स लेक्लेर ने जीता 2026 ब्रिटिश ग्रां प्री का खिताब

हाल ही में फेरारी के ड्राइवर चार्ल्स लेक्लेर (Charles Leclerc) ने सिल्वरस्टोन में आयोजित 2026 ब्रिटिश ग्रां प्री का खिताब अपने नाम किया। इस रेस में मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल दूसरे स्थान पर रहे, जबकि फेरारी के लुईस हैमिल्टन ने तीसरा स्थान हासिल किया।यह चार्ल्स लेक्लेर की 2026 सीज़न की पहली जीत, ब्रिटिश ग्रां प्री में पहली जीत और उनके फॉर्मूला-1 करियर की नौवीं जीत थी। इस जीत के साथ फेरारी ने फॉर्मूला-1 ग्रां प्री इतिहास में अपनी 250वीं जीत भी दर्ज की।

जैनिक सिनर ने जीता विम्बलडन 2026 पुरुष एकल खिताब

विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी इटली के जैनिक सिनर (Jannik Sinner) ने विम्बलडन 2026 का पुरुष एकल खिताब जीता। उन्होंने ऑल इंग्लैंड क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।यह जैनिक सिनर का लगातार दूसरा विम्बलडन पुरुष एकल खिताब और करियर का पाँचवाँ ग्रैंड स्लैम एकल खिताब है। इसके साथ ही वह विम्बलडन पुरुष एकल खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए।विम्बलडन 2026 महिला युगल खिताब चीन की गुओ हान्यू और फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच की जोड़ी ने जीता।

सेंट्रल विस्टा क्षेत्र का नाम बदलकर कर्तव्य भवन क्षेत्र रखा गया

नई दिल्ली स्थित सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास क्षेत्र का आधिकारिक नाम बदलकर कर्तव्य भवन क्षेत्र (Kartavya Bhawan Area) या कर्तव्य भवन कॉम्प्लेक्स कर दिया गया है।इस निर्णय की घोषणा केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने की। यह बदलाव केंद्र सरकार के प्रशासनिक और विकास कार्यों से जुड़े नए स्वरूप को दर्शाता है।

एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रदर्शन

चीन के ओरडोस में आयोजित प्रथम एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक जीते। इनमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।भारत की सबसे सफल एथलीट श्रावणी सचिन सांगले रहीं, जिन्होंने तीन पदक जीते। इनमें मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले और महिला 4×400 मीटर रिले में दो स्वर्ण पदक तथा 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक शामिल है।भारत के स्वर्ण पदक विजेताओं में:मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में आस्तिक प्रधान, संद्रामोल साबू, सेतु मिश्रा और श्रावणी सचिन सांगले।पुरुष भाला फेंक में आनंद सिंह।महिला 4×400 मीटर रिले में श्रावणी सचिन सांगले, संद्रामोल साबू, प्रवल्लिका नरिमल्ला और नोफिसा खातून शामिल हैं।पदक तालिका में चीन 23 स्वर्ण सहित कुल 51 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि जापान दूसरे और उज्बेकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।

लद्दाख में 17 नई तहसीलों का गठन

लद्दाख के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने तहसीलों और राजस्व गांवों के पुनर्गठन एवं युक्तिकरण को मंजूरी दी है। इसके तहत केंद्र शासित प्रदेश में 17 नई तहसीलों का गठन किया गया है।इस बदलाव के बाद लद्दाख में तहसीलों की कुल संख्या 15 से बढ़कर 32 हो गई है। यह कदम हाल ही में बनाए गए पाँच नए जिलों—नुब्रा, शाम, चांगथांग, ज़ांस्कर और द्रास—के बेहतर प्रशासन के लिए उठाया गया है।नई व्यवस्था के अनुसार लेह जिले में 5, कारगिल में 7, चांगथांग में 4, नुब्रा में 6, ज़ांस्कर में 4, शाम में 5 और द्रास जिले में 1 तहसील होगी।

नाबार्ड ने शुरू किया ‘ग्रामोदयम’ ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘ग्रामोदयम (Gramodyam)’ ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू किया है।इस कार्यक्रम का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में लगभग 4,000 ग्रामीण उद्यमियों को तैयार करना है। यह पहल कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के सहयोग से संचालित की जा रही है।इस कार्यक्रम का कार्यान्वयन भागीदार इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (IID) है। इसका शुभारंभ 13 जुलाई 2026 को नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर अध्यक्ष डॉ. शाजी के. वी. द्वारा किया गया।ग्रामोदयम कार्यक्रम डिजिटल-फर्स्ट हाइब्रिड मॉडल पर आधारित है, जिसमें मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, परामर्श, उद्यमिता प्रशिक्षण, उद्योग आधारित कौशल विकास, मार्गदर्शन और व्यवसाय स्थापित करने में सहायता प्रदान की जाएगी।

दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडों की संख्या बढ़कर 53 हुई

उत्तर प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व में आयोजित चौथी गैंडा गणना के अनुसार गैंडों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है।25 से 27 जून 2026 के बीच हुई गणना में पिछले वर्षों में तीन गैंडों की मृत्यु के बावजूद पाँच गैंडों की वृद्धि दर्ज की गई। वर्तमान में रिजर्व में 17 वयस्क नर, 25 वयस्क मादा और एक वर्ष से अधिक आयु के 11 शावक मौजूद हैं।यह वृद्धि दुधवा टाइगर रिजर्व में चल रहे संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाती है।

लेखक पूमणि को ‘अग्नादी’ उपन्यास के लिए मिला था साहित्य अकादमी पुरस्कार

प्रसिद्ध तमिल लेखक पूमणि का 12 जुलाई 2026 को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे ग्रामीण जीवन और सामाजिक वास्तविकताओं के प्रभावशाली चित्रण के लिए प्रसिद्ध थे।उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘अग्नादी (Agnaadi)’ को वर्ष 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका एक अन्य चर्चित उपन्यास ‘वेक्कई (Vekkai)’ पर आधारित फिल्म ‘असुरन’ वर्ष 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता धनुष ने मुख्य भूमिका निभाई थी।पूमणि ने नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NFDC) के लिए ‘करुवेलम पूक्कल’ फिल्म का निर्देशन भी किया था।

Scroll to Top