16 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (16 April 2026)

  • हाल ही में 48 वर्ष पुराना राष्ट्रीय मैराथन रिकॉर्ड सावन बरवाल द्वारा तोड़ा गया है।
  • 2026 लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से कैलाश सत्यार्थी को सम्मानित किया जाएगा।
  • 136वीं डॉ. अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी।
  • मार्च 2026 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ संजू सैमसन को चुना गया है।
  • सुसान कोयल को ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला आर्मी चीफ नियुक्त किया गया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर बढ़ाकर 6.5% कर दी है।
  • विक्टर एक्सेलसन ने बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की है।
  • प्रोजेक्ट ‘हिम सरोवर’ लद्दाख में शुरू किया गया है।
  • भारतीय सेना ने अपना पहला ब्लू वॉटर सेलिंग अभियान ‘समुंद्र साहस’ नाम से लॉन्च किया है।
  • ‘आर्क डी ट्रंप’ स्मारक वाशिंगटन डी.सी. में स्थापित करने की योजना है।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

सियाचिन दिवस

हाल ही में 42वां सियाचिन दिवस 13 अप्रैल को मनाया गया। यह दिवस हर वर्ष 13 अप्रैल को ऑपरेशन मेघदूत (1984) की स्मृति में मनाया जाता है, जिसके तहत भारत ने सियाचिन ग्लेशियर पर सफलतापूर्वक नियंत्रण स्थापित किया था। यह क्षेत्र बिलाफोंड ला, सिया ला और साल्टोरो रिज जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के साथ दुनिया का सबसे ऊँचा सैन्यीकृत क्षेत्र माना जाता है।

राष्ट्रीय मैराथन रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने रॉटरडैम मैराथन में 2:11:58 का समय दर्ज करते हुए 1978 में शिवनाथ सिंह द्वारा बनाए गए 48 वर्ष पुराने राष्ट्रीय मैराथन रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड 2026

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को 2026 के लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पुणे में दीनानाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

नारी शक्ति यूथ पार्लियामेंट

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने MY Bharat प्लेटफॉर्म के माध्यम से “नारी शक्ति यूथ पार्लियामेंट” का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और समावेशी लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देना था।

डॉ. अंबेडकर जयंती

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी, जो भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में उनके योगदान को स्मरण करती है।

ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ (मार्च 2026)

सैमसन को मार्च 2026 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। उन्होंने टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला आर्मी चीफ

लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कोयल को ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला आर्मी चीफ नियुक्त किया गया है। वह जुलाई 2026 में पदभार ग्रहण करेंगी।

विजडन क्रिकेट सम्मान 2025

मिचेल स्टार्क और दीप्ति शर्मा को वर्ष 2025 के लिए विजडन के “दुनिया के लीडिंग क्रिकेटर” के रूप में चुना गया।

IMF आर्थिक पूर्वानुमान

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5% कर दिया है।

विक्टर एक्सेलसन का संन्यास

डेनमार्क के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की है। वे दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व विश्व नंबर-1 खिलाड़ी रहे हैं।


Scroll to Top