Current Affairs Today (18 June 2026)
- मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस 2026 के वैश्विक आयोजन की मेज़बानी केन्या ने की।
- हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (CSO) की 28वीं बैठक की मेज़बानी भारत ने की।
- हाल ही में स्पेसएक्स दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी।
- GSER 2026 के अनुसार, बेंगलुरु एशिया में दूसरा सबसे बेहतरीन AI-नेटिव क्लस्टर बना है, जिसमें बीजिंग पहले स्थान पर है।
- किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के लिए उत्तराखंड ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने पर सहमति दी है।
- त्रिपुरा के वाद्ययंत्र ‘सारिंदा’ को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है।
- अंडर-17 महिला युवा फुटबॉल लीग का पहला संस्करण आयोजित किया जाएगा।
- केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 733.28 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है।
- TIME मैगज़ीन की 2026 की “100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों” की खेल श्रेणी में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय स्मृति मंधाना हैं। Smriti Mandhana
- शान संरक्षण सोसाइटी का गठन हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए मंजूर किया गया है।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस 2026 की वैश्विक मेज़बानी केन्या ने की
हर वर्ष 17 जून को विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस (World Day to Combat Desertification and Drought) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भूमि क्षरण, सूखा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय (UNCCD) के नेतृत्व में आयोजित किया जाता है। वर्ष 2026 की थीम “Rangelands: Recognize. Respect. Restore” यानी “चरागाहों को पहचानें, सम्मान दें और पुनर्स्थापित करें” रखी गई। इस वर्ष के वैश्विक आयोजन की मेज़बानी केन्या ने की।
भारत ने IORA की 28वीं वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (CSO) की बैठक की मेज़बानी की
भारत ने 15–16 जून 2026 को नई दिल्ली में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की 28वीं वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (CSO) की बैठक आयोजित की। यह बैठक IORA में भारत की वर्तमान अध्यक्षता के तहत संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना तथा शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध भविष्य के लिए संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करना था। CSO, IORA की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली संस्था है, जो नीतिगत मामलों की समीक्षा कर उन्हें अंतिम स्वीकृति के लिए मंत्रिपरिषद (COM) को भेजती है।
स्पेसएक्स बनी दुनिया की पाँचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी
स्पेसएक्स (SpaceX) ने बाजार मूल्य के आधार पर अमेज़न (Amazon) को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पाँचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी का स्थान हासिल किया है। कंपनी के शेयरों में 11.2% की वृद्धि के बाद उसका कुल बाजार मूल्य लगभग 2.76 ट्रिलियन डॉलर पहुँच गया। अब स्पेसएक्स का मूल्यांकन माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के करीब है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 2.92 ट्रिलियन डॉलर है।
सुंदरराज पट्टिलिंगम बने NIA के नए महानिरीक्षक
IPS अधिकारी सुंदरराज पट्टिलिंगम को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके अनुभव और उत्कृष्ट सेवा को देखते हुए उन्हें NIA में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। NIA, गृह मंत्रालय के अधीन भारत की प्रमुख आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी है, जो आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों की जांच करती है।
GSER 2026: बेंगलुरु बना एशिया का दूसरा सर्वश्रेष्ठ AI-नेटिव स्टार्टअप क्लस्टर
ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट (GSER) 2026 के अनुसार, बेंगलुरु ने विश्व के शीर्ष स्टार्टअप इकोसिस्टम में 15वाँ स्थान प्राप्त किया है। हालांकि यह पिछले वर्ष की तुलना में एक स्थान नीचे आया है, फिर भी एशिया में इसका छठा स्थान बरकरार है। रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु बीजिंग के बाद एशिया का दूसरा सर्वश्रेष्ठ AI-नेटिव स्टार्टअप क्लस्टर है। शहर के स्टार्टअप इकोसिस्टम का कुल मूल्य लगभग 153 बिलियन डॉलर आँका गया है। इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा AI टैलेंट हब भी माना गया है, जहाँ लगभग 6 लाख AI एवं मशीन लर्निंग विशेषज्ञ कार्यरत हैं। जनवरी 2026 तक यहाँ 30 यूनिकॉर्न स्टार्टअप मौजूद थे, जो वैश्विक औसत से कहीं अधिक हैं। वर्ष 2021–2025 के दौरान बेंगलुरु ने 39 बिलियन डॉलर का वेंचर कैपिटल निवेश आकर्षित किया और 46 बिलियन डॉलर के एग्जिट दर्ज किए।
किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के लिए छह राज्यों ने MoU पर सहमति जताई
किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने पर सहमति दी है। यह परियोजना टोंस नदी, जो यमुना की प्रमुख सहायक नदी है, पर विकसित की जाएगी। लगभग 422 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत 15,000 करोड़ रुपये है। इसका उद्देश्य यमुना में स्वच्छ जल का प्रवाह बढ़ाना, जल संरक्षण, जलविद्युत उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। परियोजना के जल घटक के लिए केंद्र सरकार 90% वित्तीय सहायता देगी, जबकि शेष 10% लागत छह राज्यों द्वारा वहन की जाएगी।
त्रिपुरा के ‘सारिंदा’ को मिला GI टैग
त्रिपुरा के पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘त्रिपुरा सारिंदा’ को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है। सारिंदा एक पारंपरिक तार वाला वाद्य यंत्र है, जिसे राज्य के जनजातीय समुदाय लोक संगीत, धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक आयोजनों में बजाते हैं। इससे पहले त्रिपुरा के क्वीन अनानास, रिशा/पछरा, रिग्नाई तथा प्रसिद्ध माताबाड़ी पेड़ा को भी GI टैग मिल चुका है। माताबाड़ी पेड़ा एक दुग्ध-आधारित मिठाई है, जिसे गोमती जिले के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में प्रसाद के रूप में अर्पित किया जाता है।
भारत में पहली अंडर-17 महिला युवा फुटबॉल लीग आयोजित होगी
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने देश की पहली अंडर-17 महिला युवा फुटबॉल लीग शुरू करने की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता में देशभर की 16 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन 18 से 29 जुलाई 2026 तक आरकेएम फुटबॉल अकादमी, नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा।
महाराष्ट्र पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 733.28 करोड़ रुपये की मंजूरी
केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र पुलिस के आधुनिकीकरण हेतु 733.28 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य पुलिस बल को तकनीक-संचालित और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप सक्षम बनाना है। परियोजना केंद्र-राज्य साझेदारी मॉडल के तहत लागू होगी, जिसमें कुल लागत का 60% केंद्र सरकार तथा 40% महाराष्ट्र सरकार वहन करेगी। यह वित्तीय सहायता गृह मंत्रालय की राज्यों को पुलिस आधुनिकीकरण सहायता योजना (ASUMP) के अंतर्गत प्रदान की जाएगी।