Current Affairs Today (19 June 2026)
- हाल ही में ओपन सोप्रा स्टेरिया डे ल्योन 2026 टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग का खिताब किसने जीता है?उत्तर: निकी पूनाचा और प्रूचा इसारो।
- 26वीं सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी किस देश को सौंपी गई है?उत्तर: भारत।
- हाल ही में किस राज्य की ‘जसदण पटारी संदूक’ को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है?उत्तर: गुजरात।
- भारत में मिस ग्रांड इंटरनेशनल के किस संस्करण का आयोजन किया जाएगा?उत्तर: 14वें संस्करण का।
- हाल ही में किस कंपनी के सह-संस्थापक हरी मेनन ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा दिया है?उत्तर: बिगबास्केट।
- हाल ही में निधन होने वाले रॉबर्ट थर्मन किस क्षेत्र से संबंधित थे?उत्तर: वे एक प्रसिद्ध तिब्बती बौद्ध विद्वान थे।
- राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?उत्तर: डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय।
- हाल ही में लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में किस खिलाड़ी की बराबरी की है?उत्तर: मिरोस्लाव क्लोज़े।
- QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में शीर्ष भारतीय संस्थान कौन-सा रहा है?उत्तर: Indian Institute of Technology Delhi (आईआईटी दिल्ली)।
- संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसियों ने हाल ही में विश्व के कितने क्षेत्रों में भूख और खाद्य संकट की चेतावनी जारी की है?उत्तर: 13 क्षेत्रों में।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
ओपन सोप्रा स्टेरिया डी लियोन 2026 टेनिस टूर्नामेंट
भारतीय टेनिस खिलाड़ी निकी पूनाचा और उनके थाईलैंड के जोड़ीदार प्रूचा इसारो ने फ्रांस में आयोजित ओपन सोप्रा स्टेरिया डी लियोन 2026 के पुरुष युगल वर्ग का खिताब जीता। फाइनल में इस जोड़ी ने ट्यूनीशिया के स्कैंडर मंसूरी और ऑस्ट्रिया के मैक्सिमिलियन न्यूक्रिस्ट को 6-0, 6-1 से हराया। यह टूर्नामेंट एटीपी चैलेंजर सर्किट का हिस्सा है और क्ले कोर्ट पर खेला जाता है। इस जीत के साथ निकी पूनाचा ने अपने करियर का 10वां एटीपी चैलेंजर डबल्स खिताब हासिल किया, जबकि वर्ष 2026 में यह उनका चौथा खिताब रहा।
26वीं सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप 2026
भारत पहली बार सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। 26वीं चैंपियनशिप का आयोजन 19 से 24 जून 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया जाएगा। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस प्रतियोगिता के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है, जिसमें 12 पुरुष और 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय टीम की कप्तानी देश की पहली ओलंपियन फेंसर भवानी देवी करेंगी।
गुजरात की ‘जसदण पाटरी संदूक’ को GI टैग
गुजरात की पारंपरिक हस्तकला ‘जसदण पाटरी संदूक’ को वर्ष 2025-26 के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है। सागौन की लकड़ी से निर्मित यह पारंपरिक संदूक धातु की सुंदर सजावट के लिए प्रसिद्ध है और जसदण क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान माना जाता है। GI टैग प्राप्त करने की प्रक्रिया में सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (CEE) ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2026
भारत पहली बार मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। प्रतियोगिता का 14वां संस्करण अक्टूबर 2026 में आयोजित होगा। इसके विभिन्न कार्यक्रम नई दिल्ली, जयपुर और आगरा में संपन्न होंगे। आयोजन का दायित्व स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन को सौंपा गया है। मिस ग्रैंड इंडिया 2026 का खिताब जीतने वाली तमिलनाडु की लक्षिता थिलगराज इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बिगबास्केट के CEO हरी मेनन का इस्तीफा
टाटा समूह के स्वामित्व वाली ऑनलाइन किराना कंपनी बिगबास्केट के सह-संस्थापक हरी मेनन ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर अमित नंदा को नया CEO नियुक्त किया गया है। अमित नंदा इससे पहले अमेज़न में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे। लगभग 15 वर्षों तक कंपनी का नेतृत्व करने वाले हरी मेनन भविष्य में भी कंपनी के निदेशक मंडल में बने रहेंगे और नई नेतृत्व टीम को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
रॉबर्ट थर्मन का निधन
प्रसिद्ध तिब्बती बौद्ध विद्वान प्रोफेसर रॉबर्ट थर्मन का 84 वर्ष की आयु में न्यूयॉर्क में निधन हो गया। वे तिब्बती बौद्ध धर्म के विश्व-प्रसिद्ध विशेषज्ञ थे और कोलंबिया विश्वविद्यालय में इंडो-तिब्बती बौद्ध अध्ययन के प्रोफेसर रहे। वे तिब्बत हाउस यूएस के सह-संस्थापक तथा अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के अध्यक्ष भी रह चुके थे। भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया था।
राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के नए अध्यक्ष
भारत सरकार ने डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय को राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ प्रो. शुभब्रत दास, सत्येंद्र बहादुर सिंह और डॉ. माधवन मुकुंद को आयोग का सदस्य बनाया गया है। वर्ष 2005 में स्थापित यह आयोग देश की सर्वोच्च सांख्यिकीय सलाहकार संस्था है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणाली को मजबूत बनाना और आंकड़ों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है।
लियोनेल मेसी ने की मिरोस्लाव क्लोज़े की बराबरी
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े की बराबरी कर ली। मेसी के विश्व कप में कुल 16 गोल हो गए हैं। यह उनके करियर की पहली विश्व कप हैट्रिक भी रही। साथ ही वे विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।
खाद्य भंडारण के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में खाद्य भंडारण के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम का शुभारंभ किया। यह पहल केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) के गोदामों को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस प्रणाली के तहत देशभर के 216 अनाज गोदामों की निगरानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), स्वचालन और डेटा विश्लेषण जैसी उन्नत तकनीकों की सहायता से की जाएगी। इसका उद्देश्य भंडारण प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना तथा खाद्यान्न सुरक्षा को मजबूत करना है।