Current Affairs Today (19 May 2026)
- हाल ही में महाराष्ट्र का कौन सा जिला नक्सल मुक्त घोषित किया गया है? गढ़चिरौली।
- हाल ही में भारत का पहला सैटेलाइट-टैग वाला गंगा सॉफ्ट-शेल कछुआ कहाँ छोड़ा गया है? काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान।
- हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi को किस देश के सर्वोच्च सम्मान “रॉयल ऑर्डर ऑफ़ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस” से सम्मानित किया गया है? स्वीडन।
- हाल ही में भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक ही संस्करण में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं? Vaibhav Suryavanshi।
- हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित किया है? मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय।
- हाल ही में किस राज्य सरकार ने तीसरे-चौथे बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है? आंध्र प्रदेश।
- हाल ही में भारतीय नौसेना के नौकायन केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया है? भोपाल।
- हाल ही में भारत ने एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में कुल कितने पदक जीते हैं? 10 पदक।
- हाल ही में एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं? 27 पदक।
- हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है? नॉर्वे।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
गढ़चिरौली जिला नक्सल मुक्त घोषित
हाल ही में महाराष्ट्र का गढ़चिरौली जिला नक्सल मुक्त घोषित किया गया है। यह घोषणा नक्सल विरोधी अभियान “अंतिम प्रहार” के तहत 8 नक्सलियों की गिरफ्तारी और 5 अन्य के आत्मसमर्पण के बाद की गई। इसके साथ ही गढ़चिरौली महाराष्ट्र का पहला पूर्णतः नक्सल मुक्त जिला बन गया है।
भारत का पहला सैटेलाइट-टैग वाला गंगा सॉफ्ट-शेल कछुआ
हाल ही में भारत का पहला सैटेलाइट-टैग वाला गंगा सॉफ्ट-शेल कछुआ Kaziranga National Park में छोड़ा गया है। 15 मई 2026 को विलुप्तप्राय प्रजाति दिवस के अवसर पर इस कछुए को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया। इस परियोजना का उद्देश्य कछुए की गतिविधियों, आवास क्षेत्रों, प्रजनन स्थलों और घोंसला बनाने वाले क्षेत्रों की निगरानी कर संरक्षण कार्यों को मजबूत करना है। इस पहल को नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी का वित्तीय सहयोग प्राप्त हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री Narendra Modi को हाल ही में स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान “रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें स्वीडन की आधिकारिक यात्रा के दौरान स्वीडिश क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया द्वारा प्रदान किया गया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी
हाल ही में Vaibhav Suryavanshi आईपीएल के एक ही संस्करण में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 2026 आईपीएल सीजन में 43 छक्के लगाकर यह उपलब्धि हासिल की और अभिषेक शर्मा के 42 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस सूची में अब भी सबसे ऊपर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे।
भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित
हाल ही में Madhya Pradesh High Court की इंदौर पीठ ने भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर को मंदिर घोषित किया है। यह निर्णय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। न्यायालय ने वर्ष 2003 के उस आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार को नमाज अदा करने की अनुमति दी गई थी।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026
हाल ही में 18 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम “Museums Uniting a Divided World” अर्थात “संग्रहालय एक विभाजित दुनिया को जोड़ रहे हैं” रही। इस दिवस का उद्देश्य संग्रहालयों के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है।
मलमास मेला 2026
हाल ही में मलमास मेला 2026 Bihar के राजगीर में शुरू हुआ है। यह मेला 17 मई से 15 जून तक आयोजित किया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मलमास के दौरान 33 कोटि देवी-देवता राजगीर में निवास करते हैं। मेले का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ब्रह्मकुंड परिसर में किया।
आंध्र प्रदेश सरकार की जनसंख्या प्रबंधन नीति
हाल ही में Andhra Pradesh सरकार ने तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तीसरे बच्चे पर 30,000 रुपये और चौथे बच्चे पर 40,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त तीसरे बच्चे के लिए पोषण भत्ता, मुफ्त शिक्षा और पिता को पैटरनिटी लीव जैसी सुविधाएँ भी दी जाएंगी।
भारतीय नौसेना के नौकायन केंद्र का उद्घाटन
हाल ही में भारतीय नौसेना के नौकायन केंद्र का उद्घाटन Bhopal में किया गया है। यह केंद्र भोपाल की प्रसिद्ध अपर लेक (भोजताल) में स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने किया। यह केंद्र नौसेना तथा एनसीसी के प्रशिक्षण के लिए उपयोग किया जाएगा।
एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रदर्शन
हाल ही में भारत ने एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में कुल 10 पदक जीते हैं। इनमें 1 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। महिला 53 किलोग्राम वर्ग में ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीतकर भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।