Current Affairs Today (22 April 2026)
- हाल ही में ताखेलम्बम इनुंगनबी ने एशियाई जूडो चैम्पियनशिप 2026 के महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है।
- ओडिशा भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने समुद्री स्थानिक योजना (Marine Spatial Planning) को लागू किया है।
- विश्व बैंक समूह ने हाल ही में ‘वाटर फॉरवर्ड’ पहल की शुरुआत की है।
- मध्य प्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में ‘चीता आंदोलन’ शुरू किया गया है।
- नीति आयोग ने हाल ही में ‘दिव्य भारत: भारत की आत्मा की एक झलक’ नामक संकलन जारी किया है।
- IIT मद्रास ने भारत का पहला तीन-टीम फुटबॉल प्रारूप ‘ओमेगाबॉल’ प्रस्तुत किया है।
- हालिया अध्ययन के अनुसार, सिज़ीगियम (जामुन) की उत्पत्ति और प्रारंभिक विविधीकरण का केंद्र भारत को माना गया है।
- दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
- 9वां प्रोफेसर एम.एस. स्वामिनाथन पुरस्कार डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव को प्रदान किया गया है।
- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित सैटेलाइट इमेजिंग सिस्टम ‘प्रज्ञा’ गृह मंत्रालय को सौंपा गया है।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
एशियाई जूडो चैम्पियनशिप 2026 में भारत की उपलब्धि
हाल ही में ताखेलम्बम इनुंगनबी ने चीन के ओर्डोस शहर में आयोजित एशियाई जूडो चैम्पियनशिप 2026 के महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने मंगोलिया की लखगवदुलम सरंतसेटसेग को इप्पोन से हराकर यह सफलता प्राप्त की। यह भारत के लिए 13 वर्षों बाद इस प्रतियोगिता में पदक है। इससे पहले 2013 में अंगोम अनीता चानू ने कांस्य पदक जीता था। अब तक भारत ने इस चैम्पियनशिप में कुल 16 पदक (4 रजत और 12 कांस्य) हासिल किए हैं।
ओडिशा द्वारा समुद्री स्थानिक योजना का कार्यान्वयन
ओडिशा भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने समुद्री स्थानिक योजना (Marine Spatial Planning) को लागू किया है। इस पहल का उद्देश्य नीली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और समुद्री एवं तटीय संसाधनों का सतत प्रबंधन सुनिश्चित करना है। इसके लिए राज्य सरकार ने नेशनल सेंटर फॉर कोस्टल रिसर्च (NCCR) के साथ समझौता किया है। यह योजना मत्स्य पालन, पर्यटन, जलीय ऊर्जा और अन्य समुद्री गतिविधियों के संतुलित विकास में मदद करेगी।
विश्व बैंक की ‘वाटर फॉरवर्ड’ पहल
विश्व बैंक समूह ने 15 अप्रैल 2026 को ‘वाटर फॉरवर्ड’ पहल शुरू की। इसका मुख्य लक्ष्य वर्ष 2030 तक 1 अरब लोगों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह पहल नीतिगत सुधारों, वित्तीय सहयोग और वैश्विक साझेदारी के माध्यम से जल संकट से निपटने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य विश्वभर में मजबूत और विश्वसनीय जल प्रणालियों का विकास करना है।
केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ चिता आंदोलन
मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिलों में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में ‘चिता आंदोलन’ शुरू किया गया है। इस आंदोलन में जनजातीय महिलाएं विस्थापन के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शन कर रही हैं। परियोजना के कारण कई गाँवों के डूबने और कुछ क्षेत्रों के पन्ना टाइगर रिजर्व में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
नीति आयोग का ‘दिव्य भारत’ संकलन
नीति आयोग ने ‘दिव्य भारत: भारत की आत्मा की एक झलक’ नामक संकलन जारी किया है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे पर्यटन कार्यक्रमों का विवरण शामिल है। यह प्रकाशन ‘देखो अपना देश’ और ‘स्वदेश दर्शन’ जैसी पहलों के माध्यम से भारत में पर्यटन विकास को दर्शाता है।
IIT मद्रास द्वारा ‘ओमेगाबॉल’ का परिचय
IIT मद्रास ने भारत का पहला तीन-टीम फुटबॉल प्रारूप ‘ओमेगाबॉल’ पेश किया है। इस खेल में तीन टीमें एक गोलाकार मैदान में खेलती हैं, जहाँ प्रत्येक टीम दो गोलों पर आक्रमण करती है और एक की रक्षा करती है। संस्थान ने इसके विकास को बढ़ावा देने के लिए एक ओमेगाबॉल क्लब स्थापित करने की भी योजना बनाई है।
सिज़ीगियम (जामुन) पर वैज्ञानिक अध्ययन
एक हालिया अध्ययन के अनुसार, सिज़ीगियम (जामुन) की उत्पत्ति और प्रारंभिक विविधीकरण का केंद्र भारत को माना गया है। यह शोध बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोसाइंसेस द्वारा किया गया है। अध्ययन से पता चलता है कि यह वंश लगभग 80 मिलियन वर्ष पूर्व पूर्वी गोंडवाना क्षेत्र में विकसित हुआ था और भारत इसके प्रारंभिक विविधीकरण का प्रमुख केंद्र रहा है।
भारत के नए उच्चायुक्त की नियुक्ति
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वे प्रणय वर्मा का स्थान लेंगे, जिन्हें यूरोपीय संघ में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
प्रोफेसर एम.एस. स्वामिनाथन पुरस्कार
डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव को 9वां प्रोफेसर एम.एस. स्वामिनाथन पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्हें जलवायु-प्रतिरोधी कृषि और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।