Current Affairs Today (22 January 2026)
- सैटेलाइट लॉन्च सुविधा: हाल ही में आंध्र प्रदेश ने होप आइलैंड पर सैटेलाइट लॉन्च सुविधा विकसित करने की घोषणा की है।
- संवेदनशील क्षेत्र: राजस्थान में कुंभलगढ़ अभयारण्य के आसपास के क्षेत्रों को संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है।
- राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप (संतोष ट्रॉफी): 79वीं चैम्पियनशिप असम में आयोजित की जाएगी।
- राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर नए स्वर के साथ इसे एम.एम. कीरावणी पेश करेंगे।
- ऑपरेशन प्रहार: गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ यह अभियान हाल ही में पंजाब में शुरू किया गया है।
- सीनियर महिला फुटबॉल टीम कोच: नई कोच नियुक्त अमेलिया वाल्वरडे हुई हैं।
- मणिपुर स्थापना दिवस: मणिपुर का स्थापना दिवस 21 जनवरी को मनाया गया।
- राष्ट्रीय स्तर का शीतकालीन कार्निवल: यह मनाली में शुरू किया गया।
- एलएनजी खरीद समझौता: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) खरीदने के लिए एडनॉक गैस के साथ समझौता किया है।
- दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर: 2026 नमबीयो ग्लोबल सेफ्टी इंडेक्स में अबू धाबी को सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया गया।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
आंध्र प्रदेश में होप आइलैंड पर सैटेलाइट लॉन्च सुविधा विकसित
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने काकीनाडा खाड़ी स्थित होप आइलैंड पर ‘स्पेस सिटी’ परियोजना के तहत सैटेलाइट लॉन्चिंग सुविधा विकसित करने की घोषणा की है। यह गोदावरी मुहाने के कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा है और सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लगभग 600 किलोमीटर दूर स्थित है।
राजस्थान का कुंभलगढ़ अभयारण्य संवेदनशील क्षेत्र घोषित
राजस्थान के अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के आसपास 0–1 किमी के क्षेत्र को पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र (ESZ) घोषित किया गया है। अभयारण्य में तेंदुआ, धारीदार लकड़बग्घा, जंगली बिल्ली, भारतीय पैंगोलिन, नीलगाय और चिंकारा पाए जाते हैं। यह राजसमंद जिले में स्थित राजस्थान का एकमात्र अभयारण्य है, जो पहले राजघरानों के शिकार के मैदान के रूप में उपयोग होता था और 1971 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया।
79वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप असम में आयोजित
79वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप, संतोष ट्रॉफी, 21 जनवरी से असम में शुरू हुई, जिसका फाइनल 8 फरवरी को खेला जाएगा। असम सातवीं बार इसका मेजबान बना है। टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है। असम ने यह प्रतियोगिता पहले 1959-60 और 1969-70 में आयोजित की थी।
गणतंत्र दिवस 2026 पर ‘वंदे मातरम्’ का नया संस्करण
ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एम. एम. कीरावणी गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ का विशेष संगीत संस्करण प्रस्तुत करेंगे। इस प्रस्तुति में देशभर से लगभग 2,500 कलाकार भाग लेंगे। यह राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा होगी।
कोकबोरोक दिवस 2026 मनाया गया
त्रिपुरा में 19 जनवरी को 48वां कोकबोरोक दिवस मनाया गया। यह दिवस 1979 में कोकबोरोक भाषा को राज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता मिलने के स्मरण में आयोजित किया जाता है। कोकबोरोक, जिसे त्रिपुरी या टिप्राकोक भी कहा जाता है, त्रिपुरी लोगों की मूल भाषा है और यह तिब्बती–बर्मी भाषा परिवार से संबंधित है।
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय BRICS नेटवर्क यूनिवर्सिटी में शामिल
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना को सतत कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में BRICS नेटवर्क यूनिवर्सिटी में औपचारिक रूप से शामिल किया गया है। यह नेटवर्क में चयनित देश का एकमात्र राज्य कृषि विश्वविद्यालय है।
पंजाब में ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान शुरू
पंजाब सरकार ने 20 जनवरी से राज्य में ड्रग तस्करी और संगठित गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ 72 घंटे का विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू किया। पहले चरण में लगभग 12,000 पुलिसकर्मी 2,000 स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। विदेशों में सक्रिय 60 गैंगस्टरों में से 23 के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुके हैं।
भारतीय महिला फुटबॉल टीम की नई कोच नियुक्त
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कोस्टा रिका की अमेलिया वाल्वरडे को सीनियर भारतीय महिला फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया है।
मणिपुर का 54वां स्थापना दिवस
21 जनवरी 2026 को मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय का 54वां राज्य दिवस मनाया गया। 21 जनवरी 1972 को इन्हें पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम, 1971 के तहत राज्य का दर्जा दिया गया था।
मनाली में राष्ट्रीय शीतकालीन कार्निवल
हिमाचल प्रदेश के मनाली में 20–24 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तर का शीतकालीन कार्निवल आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हडिम्बा देवी मंदिर में किया। इस अवसर पर उन्होंने मनाली रिवर फ्रंट के 250 करोड़ रुपये के विकास की भी घोषणा की।