24 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (24 July 2026)

  • पश्चिमी घाट में स्क्रिप्ट लाइकेन की पाँच नई प्रजातियों की खोज किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने की है?उत्तर: एमएसीएस आगरकर अनुसंधान संस्थान
  • ‘समरस विद्यासेतु मेगा अभियान’ का शुभारंभ किस राज्य में किया गया है?उत्तर: गुजरात
  • दो नए इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर (EMCs) स्थापित करने को किस राज्य में मंजूरी दी गई है?उत्तर: तमिलनाडु
  • नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?उत्तर: अनुराग जैन
  • जुलाई 2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किस देश में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया?उत्तर: उत्तर मैसेडोनिया
  • ‘मुख्यमंत्री युवा सुयोग’ प्लेटफॉर्म किस राज्य सरकार ने लॉन्च किया है?उत्तर: राजस्थान
  • राष्ट्रीय प्रसारण दिवस 2026 कब मनाया गया?उत्तर: 23 जुलाई 2026
  • राष्ट्रव्यापी परिसर जैव विविधता रजिस्टर पहल के कार्यान्वयन में कौन-सी संस्थाएँ शामिल हैं?उत्तर: नेचर कंज़र्वेशन फाउंडेशन (NCF) एवं राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA)
  • ‘मी भूमि–ब्लॉकचेन’ पायलट परियोजना का शुभारंभ किस राज्य में किया गया है?उत्तर: आंध्र प्रदेश
  • तमिलनाडु का पहला पूर्णतः संचालित जलवायु-लचीला गांव कौन-सा बना है?उत्तर: किल्लई (Killai)

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

पश्चिमी घाट में स्क्रिप्ट लाइकेन की पाँच नई प्रजातियों की खोज

हाल ही में पुणे स्थित एमएसीएस आगरकर अनुसंधान संस्थान (MACS Agharkar Research Institute) के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट क्षेत्र में स्क्रिप्ट लाइकेन (Script Lichens) की पाँच नई प्रजातियों की खोज की है। खोजी गई नई प्रजातियों में एलोग्राफा केरालेन्सिस (Allographa keralensis), एलोग्राफा नायकाए (Allographa nayakae), एलोग्राफा पैराकॉन्सैंगुइनिया (Allographa paraconsanguinea), एलोग्राफा पर्सिस्टइंस्पर्सा (Allographa persistinspersa) और एलोग्राफा सेमीकार्बोनिसाटा (Allographa semicarbonisata) शामिल हैं। यह अध्ययन एलोग्राफा वंश का पहला आणविक वंशवृक्षीय (Molecular Phylogenetic) अध्ययन माना जा रहा है।

गुजरात में ‘समरस विद्यासेतु मेगा अभियान’ की शुरुआत

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 22 जुलाई 2026 को अहमदाबाद से ‘समरस विद्यासेतु मेगा अभियान (Samras Vidyasetu Mega Campaign)’ का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य कक्षा 1 से 12 तक के लगभग 80,000 से अधिक स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना है। यह पहल राज्य के जीरो ड्रॉपआउट लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुनः प्रवेश, छात्र ट्रैकिंग और स्कूल में बने रहने की प्रक्रिया पर केंद्रित है। वर्तमान में गुजरात में स्कूल ड्रॉपआउट दर घटकर लगभग 2% रह गई है।

तमिलनाडु में दो नए इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर को मंजूरी

केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के मनल्लूर और पिल्लैपक्कम में दो नए इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर (Electronics Manufacturing Clusters–EMCs) स्थापित करने की मंजूरी दी है। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 1,012.02 करोड़ रुपये है। मनल्लूर ईएमसी को 474.3 एकड़ क्षेत्र में 587.47 करोड़ रुपये की लागत से और पिल्लैपक्कम ईएमसी को 379.3 एकड़ क्षेत्र में 424.55 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। इन क्लस्टरों से भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर और डिवाइस निर्माण क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग (NITI Aayog) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने दो वर्ष के कार्यकाल के लिए मंजूरी दी है। इससे पहले अनुराग जैन वर्ष 2024 में मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव नियुक्त किए गए थे।

उत्तर मैसेडोनिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 22 जुलाई 2026 को उत्तर मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे में महात्मा गांधी की प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया। यह कार्यक्रम उनकी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर मैसेडोनिया की राष्ट्रपति गोरदाना सिलजानोव्स्का-डावकोवा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध ओहरिड झील (Lake Ohrid) का भी दौरा किया।

राजस्थान में ‘मुख्यमंत्री युवा सुयोग’ प्लेटफॉर्म लॉन्च

राजस्थान सरकार ने जुलाई 2026 में ‘मुख्यमंत्री युवा सुयोग (Mukhyamantri Yuva Suyog)’ प्लेटफॉर्म शुरू किया। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य युवाओं को खेल, कौशल विकास, रोजगार और सामुदायिक सहभागिता से जोड़ना है। इसके अंतर्गत केंद्रीकृत डिजिटल डेटाबेस, सुयोग युवा क्लब और जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इसकी शुरुआत पायलट परियोजना के रूप में बगरू विधानसभा क्षेत्र और बारां जिले से की गई है।

राष्ट्रीय प्रसारण दिवस 2026

भारत में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) प्रत्येक वर्ष 23 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1927 में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (IBC) द्वारा बॉम्बे स्टेशन से किए गए पहले रेडियो प्रसारण की याद में मनाया जाता है। बाद में 1936 में इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो (AIR) रखा गया। वर्ष 1956 में AIR का आधिकारिक नाम आकाशवाणी रखा गया और 1957 में विविध भारती सेवा शुरू की गई।

लोकमान्य तिलक जयंती 2026

लोकमान्य तिलक जयंती प्रत्येक वर्ष 23 जुलाई को मनाई जाती है। वर्ष 2026 में यह बाल गंगाधर तिलक की 170वीं जयंती के रूप में मनाई गई। तिलक भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी नेता और समाज सुधारक थे। उनका प्रसिद्ध नारा “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” था। उन्होंने मांडले जेल में प्रसिद्ध पुस्तक ‘गीता रहस्य’ की रचना की थी।

आंध्र प्रदेश में ‘मी भूमि–ब्लॉकचेन’ परियोजना का शुभारंभ

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 23 जुलाई 2026 को ‘मी भूमि–ब्लॉकचेन (Mee Bhoomi–Blockchain)’ पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना का उद्देश्य ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से भूमि अभिलेखों को सुरक्षित, पारदर्शी और छेड़छाड़-रोधी बनाना है। इसमें राजस्व, सर्वेक्षण और पंजीकरण विभागों के भूमि रिकॉर्ड को एकीकृत किया जाएगा। यह परियोजना राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) आंध्र प्रदेश और NIC बेंगलुरु के ब्लॉकचेन उत्कृष्टता केंद्र द्वारा विकसित की गई है। यह परियोजना हाइपरलेजर फैब्रिक तकनीक पर आधारित है और प्रारंभिक चरण में 7 जिलों के 7 मंडलों में लागू की जा रही है। इसमें 89 पुनः सर्वेक्षित गांवों और 1,37,763 भूमि पार्सल मानचित्रों को शामिल किया गया है।

Scroll to Top