Current Affairs Today (24 March 2026)
- हाल ही में दिवंगत के. गोविंद भट्ट को वर्ष 2016 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- 22 मार्च 2026 को बिहार राज्य का 114वां स्थापना दिवस मनाया गया।
- के. राम मोहन नायडू ने प्रसाद योजना के अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर के विकास की घोषणा की।
- मार्शल आर्ट के दिग्गज चक नॉरिस की आत्मकथा का नाम “Against All Odds: My Story” है।
- सरहुल पर्व मुख्यतः झारखंड में मनाया जाता है।
- आक्रामक विदेशी प्रजाति Prosopis juliflora को हटाने के लिए तमिलनाडु में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।
- पेत उत्सव गोवा में मनाया गया।
- इंडियन ओपन 2026 स्क्वैश टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब अनाहत सिंह ने जीता।
- सिक्किम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (SIFF) 2026 का यह पहला संस्करण था।
- फरवरी 2026 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार अरुंधति रेड्डी को मिला।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और के. गोविंद भट्ट
कर्नाटक के यक्षगान कलाकार सुरिकुमेरु के. गोविंद भट्ट का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें वर्ष 2016 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यक्षगान कर्नाटक का एक पारंपरिक लोक नृत्य-नाट्य रूप है। इसके अलावा, उन्हें 2008 में कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार और कन्नड़ संस्कृति में योगदान के लिए कन्नड़ साहित्य परिषद पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।
बिहार स्थापना दिवस 2026
22 मार्च 2026 को बिहार राज्य का 114वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। समारोह की थीम “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” रखी गई थी। बिहार 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बना था।
प्रसाद योजना और अरसावल्ली मंदिर विकास
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने प्रसाद योजना के अंतर्गत आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले स्थित अरसावल्ली श्री सूर्य नारायण स्वामी मंदिर के विकास की घोषणा की। इस योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक किचन, डाइनिंग हॉल, आवासीय सुविधाएं और बेहतर सड़क संपर्क विकसित किया जाएगा। साथ ही, इंद्रपुष्करिणी मंदिर के सरोवर के आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी गई और करगिल विजय पार्क का उद्घाटन किया गया।
चक नॉरिस और उनकी आत्मकथा
प्रसिद्ध अमेरिकी मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता चक नॉरिस का निधन हो गया। उनकी आत्मकथा का नाम “Against All Odds: My Story” है। वे “Walker, Texas Ranger” जैसे टीवी शो और “Way of the Dragon” जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध थे।
शहीद दिवस 2025
23 मार्च 2025 को शहीद दिवस मनाया गया, जो भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। इन स्वतंत्रता सेनानियों को 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी दी गई थी। यह दिवस उनके साहस और देशभक्ति को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
सरहुल पर्व
झारखंड में 21 मार्च 2026 को सरहुल पर्व मनाया गया। यह आदिवासी समुदायों का प्रमुख प्रकृति पर्व है, जिसमें साल वृक्ष की पूजा की जाती है। यह पर्व झारखंड के साथ-साथ बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
प्रोसोपिस जुलिफ्लोरा पर नियंत्रण
तमिलनाडु में तेजी से फैल रही आक्रामक विदेशी प्रजाति प्रोसोपिस जुलिफ्लोरा को नियंत्रित करने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। यह एक सूखा-प्रतिरोधी और तेजी से फैलने वाला पौधा है, जिसे आक्रामक प्रजातियों में शामिल किया जाता है।
गोवा का पेत उत्सव
गोवा के मुलगांव में पारंपरिक पेत उत्सव मनाया गया, जो देवी केलबाई से जुड़ा हुआ है। इस उत्सव में देवी की शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें उन्हें बांस की टोकरी (पेत) में रखकर यात्रा कराई जाती है।
इंडियन ओपन स्क्वैश 2026
इंडियन ओपन 2026 स्क्वैश टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब अनाहत सिंह ने जीता, जबकि पुरुष एकल खिताब अभय सिंह ने अपने नाम किया।
सिक्किम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026
सिक्किम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (SIFF) 2026 का पहला संस्करण गंगटोक में आयोजित किया गया। इस फेस्टिवल में 19 देशों की 42 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर भी शामिल थे।