Current Affairs Today (25 June 2026)
- भारत ने QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2027 में वैश्विक स्तर पर 13वां स्थान प्राप्त किया है।
- महर्षि सुश्रुत की 90 किलोग्राम कांस्य प्रतिमा का अनावरण स्कॉटलैंड में किया गया है।
- NOTTO के अनुसार, भारत ने अंगदान हेतु 5 लाख से अधिक प्रतिज्ञाओं का आंकड़ा पार कर लिया है।
- गृह मंत्रालय ने हल्दिया सी-पोर्ट को भारत का 41वां इमिग्रेशन पोस्ट घोषित किया है।
- संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा फोरम 2026 का आयोजन जॉर्जिया में किया जा रहा है।
- फीफा विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो बन गए हैं।
- लियोनेल मेसी की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण अर्जेंटीना में किया गया है।
- नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा भारत के UPI इकोसिस्टम को समझने के लिए मुंबई पहुंची हैं।
- इथियोपिया के प्रधानमंत्री और 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अबी अहमद ने पुनः चुनाव जीत लिया है।
- पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने पर यूरोपीय संघ ने सहमति व्यक्त की है।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2027 में भारत की रैंकिंग
भारत ने QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2027 में वैश्विक स्तर पर 13वां स्थान हासिल किया है। इस रिपोर्ट में भारत को 100 में से 89.4 अंक प्राप्त हुए हैं। यह सूचकांक 89 देशों की भविष्य के कौशल और कार्यबल तैयारी का मूल्यांकन करता है। इस रैंकिंग में अमेरिका पहले स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर और यूनाइटेड किंगडम तीसरे स्थान पर रहा।
महर्षि सुश्रुत की कांस्य प्रतिमा का अनावरण
शल्य चिकित्सा के जनक माने जाने वाले महर्षि सुश्रुत की 90 किलोग्राम कांस्य प्रतिमा का अनावरण स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग स्थित रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स में किया गया। यह आयोजन भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा और भारत-स्कॉटलैंड के ऐतिहासिक चिकित्सा संबंधों को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया।
भारत में अंगदान प्रतिज्ञा (NOTTO)
राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) के अनुसार, भारत में अंगदान के लिए 5 लाख से अधिक लोगों ने प्रतिज्ञा कर ली है। यह उपलब्धि देश में अंगदान के प्रति बढ़ती जागरूकता और स्वैच्छिक भागीदारी को दर्शाती है। NOTTO भारत में अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण से संबंधित गतिविधियों के समन्वय के लिए जिम्मेदार संस्था है।
हल्दिया सी-पोर्ट को 41वां इमिग्रेशन पोस्ट घोषित किया गया
गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया सी-पोर्ट को भारत का 41वां इमिग्रेशन पोस्ट घोषित किया है। इस निर्णय का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार और यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाना है। हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स की स्थापना 1968 में की गई थी और इसने 1977 में अंतरराष्ट्रीय संचालन शुरू किया था।
परिवहन और लॉजिस्टिक्स के लिए नया अनुसंधान केंद्र
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) के बीच समझौते के तहत परिवहन, गतिशीलता और लॉजिस्टिक्स के आर्थिक पहलुओं पर केंद्रित भारत का पहला स्थायी और स्वतंत्र अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र नीति निर्माण और शोध को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा फोरम 2026
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा फोरम 2026 का आयोजन 23 से 25 जून 2026 के बीच त्बिलिसी, जॉर्जिया में किया जा रहा है। यह फोरम लोक सेवकों के योगदान और सार्वजनिक संस्थानों की भूमिका को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2002 में 23 जून को लोक सेवा दिवस के रूप में घोषित किया था।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व रिकॉर्ड
पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा विश्व कप के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने छह अलग-अलग संस्करणों (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) में गोल किए हैं। यह उपलब्धि उन्हें विश्व फुटबॉल इतिहास में एक विशेष स्थान प्रदान करती है।
लियोनेल मेसी की सबसे ऊंची प्रतिमा
अर्जेंटीना में फुटबॉलर लियोनेल मेसी की 26 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया गया है। लगभग 70 टन वजनी यह प्रतिमा मैनुअल सावियो क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 22 के पास स्थापित की गई है, जिसमें मेसी को विश्व कप ट्रॉफी के साथ दर्शाया गया है।
नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा का भारत दौरा
नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा ने भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र यूपीआई (Unified Payments Interface) और उसके वित्तीय प्रभाव को समझने के लिए मुंबई का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य भारत के डिजिटल फाइनेंशियल इकोसिस्टम का अध्ययन करना था।