Current Affairs Today (25 May 2026)
- हाल ही में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कौन-सा ऐप लॉन्च किया गया है?उत्तर: जीवन मोबाइल ऐप।
- हाल ही में किस पुलिस बल की पहली महिला टीम ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है?उत्तर: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)।
- हाल ही में भारत की किन देशों के साथ सीमाओं पर ‘स्मार्ट बॉर्डर’ परियोजना शुरू की जाएगी?उत्तर: पाकिस्तान और बांग्लादेश।
- हाल ही में ऑयल इंडिया लिमिटेड ने नया गैस भंडार कहाँ खोजा है?उत्तर: राजस्थान।
- सकुरा साइंस प्रोग्राम 2026 के अंतर्गत भारतीय विद्यार्थी किस देश का दौरा करेंगे?उत्तर: जापान।
- हाल ही में किस भारतीय अंतरिक्ष मिशन को गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवार्ड-2026 प्रदान किया गया है?उत्तर: चंद्रयान-3 मिशन।
- हाल ही में 2025 के संयुक्त राष्ट्र सैन्य लैंगिक समानता समर्थक पुरस्कार के लिए किस भारतीय का चयन किया गया है?उत्तर: अभिलाषा बराक।
- हाल ही में भारत ने किस बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?उत्तर: अग्नि-1।
- भारत सरकार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी कितनी हिस्सेदारी बेचेगी?उत्तर: 8 प्रतिशत।
- हाल ही में 5000 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड किसने बनाया है?उत्तर: गुलवीर सिंह।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन मोबाइल ऐप
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘जीवन मोबाइल ऐप’ और ‘केयरगिवर डैशबोर्ड’ का शुभारंभ किया। इस ऐप का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायता प्रणालियों को मजबूत करना है। यह सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, आपातकालीन सहायता और वरिष्ठ नागरिक आवास संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराता है।
ITBP महिला दल द्वारा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की पहली महिला पर्वतारोहण टीम ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। इस 14 सदस्यीय दल में 11 महिला पर्वतारोही और 3 तकनीकी व सहायक कर्मचारी शामिल थे। इस उपलब्धि के साथ ITBP ने अब तक 232 पर्वतारोहण अभियान पूरे किए हैं तथा विश्व की छह 8000 मीटर से अधिक ऊँची चोटियों पर भी सफल चढ़ाई की है।
स्मार्ट बॉर्डर परियोजना
केंद्र सरकार वर्ष 2027 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगभग 6,000 किलोमीटर लंबी सीमा पर ‘स्मार्ट बॉर्डर’ परियोजना शुरू करेगी। इसमें सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ड्रोन, रडार और स्मार्ट कैमरों जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। यह घोषणा BSF द्वारा आयोजित रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान के दौरान की गई।
ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा गैस खोज
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान के जैसलमेर बेसिन स्थित दांडेवाला फील्ड में 950 मीटर गहराई पर नया प्राकृतिक गैस भंडार खोजा है। यहां सानू फॉर्मेशन से पहली बार गैस का प्रवाह दर्ज किया गया है और प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग 75 MMSCM गैस संसाधन मौजूद हैं।
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026
22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया, जिसकी थीम “वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना” थी। इसका उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (IIFM) में आयोजित किया गया।
सकुरा साइंस प्रोग्राम 2026
शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत 56 भारतीय विद्यार्थी और 4 पर्यवेक्षक सकुरा साइंस प्रोग्राम 2026 के तहत जापान की यात्रा कर रहे हैं। यह कार्यक्रम युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुसंधान क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जापान साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजेंसी (JST) द्वारा संचालित किया जाता है।
चंद्रयान-3 को गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवार्ड 2026
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन को AIAA द्वारा गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवार्ड 2026 प्रदान किया गया। इस मिशन ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफल सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचा और भारत को यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बनाया।
अभिलाषा बराक को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार
भारतीय सेना की मेजर अभिलाषा बराक को 2025 संयुक्त राष्ट्र सैन्य लैंगिक समानता समर्थक पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह वर्तमान में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में कार्यरत हैं और भारत की पहली महिला कॉम्बैट हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं। उन्हें शांति मिशनों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह स्वदेशी रूप से विकसित छोटी दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 700 से 1200 किलोमीटर तक है।