26 March Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (26 March 2026)

  • विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत ने वैश्विक स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया है।
  • निकोलस ओटामेंडी ने हाल ही में फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है।
  • गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों के बारे में सत्य के अधिकार और पीड़ितों की गरिमा के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2026 को 24 मार्च को मनाया गया।
  • ओपनAI ने अपने एशिया-प्रशांत संचालन के लिए किरण मणि को प्रबंध निदेशक (Managing Director) नियुक्त किया है।
  • SpaceTime 4D ने आकाशा 300 3डी प्रिंटर को इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (LPSC), वालियामला को सौंपा है।
  • SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में कोम्पेला वेंकट रमना मूर्ति की नियुक्ति की गई है।
  • S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर 7.1% रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
  • डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) का नया अध्यक्ष पुनीत गुप्त को नियुक्त किया गया है।
  • राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइज़ी को $1.63 बिलियन में खरीदा/बेचा गया है।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइज़ी को $1.78 बिलियन में खरीदा गया है।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

भारत की GDP वृद्धि दर (S&P Global Ratings)

S&P Global Ratings ने भारत के वित्त वर्ष 2026–27 (FY27) के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर का अनुमान 40 आधार अंक बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। इसके साथ ही FY28 के लिए वृद्धि दर 7.2% और FY29 के लिए 7.0% अनुमानित की गई है। वहीं, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति FY26 में 2.5% से बढ़कर FY27 में 4.3% रहने की संभावना जताई गई है।

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) में नई नियुक्ति

पुनीत गुप्त को डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने मरियम मैमन मैथ्यू का स्थान लिया है। इसके अतिरिक्त, अनंत गोयनका को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि ध्रुबा मुखर्जी को कोषाध्यक्ष के रूप में यथावत रखा गया है।

राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइज़ी का अधिग्रहण

आईपीएल 2026 से पहले, अमेरिका स्थित उद्यमी काल सोमानी के नेतृत्व में एक समूह ने राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइज़ी को 1.63 बिलियन डॉलर में अधिग्रहित किया है। यह आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े सौदों में से एक है और इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स 1 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्यांकन पाने वाली पहली टीम बन गई है। इस सौदे में रॉब वॉल्टन और हैम्प परिवार जैसे प्रमुख निवेशक शामिल हैं। हालांकि, स्वामित्व परिवर्तन आईपीएल 2026 सीज़न के बाद प्रभावी होगा।

SEBI में पूर्णकालिक सदस्य की नियुक्ति

कोम्पेला वेंकट रमना मूर्ति को तीन वर्षों के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है। वे पहले कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधि के रूप में अंशकालिक सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति के साथ SEBI में पूर्णकालिक सदस्यों की संख्या चार हो गई है।

ISRO को 3D प्रिंटर की आपूर्ति

केरल स्थित स्टार्टअप Spacetime 4D Printing Solution ने अपना उन्नत Akasha300 3D Printer इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (LPSC), वालियामला को सौंपा है। इस तकनीक से इसरो को तेज़ प्रोटोटाइपिंग, उत्पादन क्षमता में सुधार, नई सामग्रियों के परीक्षण और आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

OpenAI में प्रबंध निदेशक की नियुक्ति

OpenAI ने किरण मणि को अपने एशिया-प्रशांत संचालन के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। वे पहले JioStar के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में कार्य कर चुके हैं।

अंतर्राष्ट्रीय दिवस (24 मार्च)

गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों के बारे में सत्य के अधिकार और पीड़ितों की गरिमा के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2010 में घोषित किया था। इस दिवस का उद्देश्य पीड़ितों की स्मृति का सम्मान करना और सत्य एवं न्याय के अधिकार के महत्व को बढ़ावा देना है। यह दिन आर्चबिशप ऑस्कर अर्नुल्फो रोमेरो की स्मृति में भी मनाया जाता है, जिनकी 24 मार्च 1980 को हत्या कर दी गई थी।

निकोलस ओटामेंडी का संन्यास

अर्जेंटीना के प्रसिद्ध फुटबॉलर निकोलस ओटामेंडी ने 2026 फीफा विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है। वे 2022 फीफा विश्व कप और 2021 कोपा अमेरिका विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। 2026 विश्व कप कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको में आयोजित किया जाएगा।

विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2025

World Air Quality Report 2025 के अनुसार, भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश है। यह रिपोर्ट स्विस कंपनी IQAir द्वारा जारी की गई है, जिसमें 143 देशों के 9,446 शहरों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।

Google DeepMind में नई नियुक्ति

Google DeepMind ने जसजीत सेखों को अपना Chief Strategy Officer नियुक्त किया है। वे पहले Bridgewater Associates में प्रोफेसर और चीफ साइंटिस्ट के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस नई भूमिका में वे रिसर्च, व्यावसायीकरण और नीति निर्माण से संबंधित रणनीतिक पहलों का नेतृत्व करेंगे।

Scroll to Top