29 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (29 June 2026)

  • हाल ही में इंटारो ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है?उत्तर: सुमित नागल
  • हाल ही में महिलाओं की लॉन्ग जंप स्पर्धा में नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड किसने बनाया है?उत्तर: एंसी सोजन
  • हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को किस राज्य के जीआई-टैग वाले रीवा सुंदरजा आमों का पहला वाणिज्यिक निर्यात किया गया है?उत्तर: मध्य प्रदेश
  • दुनिया की पहली परमाणु प्रक्रिया ऊष्मा (Nuclear Process Heat) पर आधारित हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा कहाँ शुरू की गई है?उत्तर: तमिलनाडु
  • त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल का उद्घाटन कहाँ किया गया है?उत्तर: नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस कब मनाया गया है?उत्तर: 26 जून
  • भारत के 96वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?उत्तर: ईथन वाज़
  • अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कौन-सा अभियान शुरू किया है?उत्तर: ऑपरेशन हॉक आई
  • हाल ही में किस स्थान पर एक सड़क का आधिकारिक नाम बदलकर “डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू” रखा गया है?उत्तर: हैदराबाद
  • भारत में निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल (FPV) ‘पीएस लेस्पवार’ किस देश को सौंपा गया है?उत्तर: सेशेल्स

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

हाल ही में इंटारो ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब सुमित नागल ने जीता है।

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने रोमानिया के टार्गु मुरेश में आयोजित इंटारो ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने फ्रांस के फेलिक्स बालशॉ को हराया। यह उनके करियर का सातवाँ एटीपी चैलेंजर (ATP Challenger) खिताब है।

हाल ही में महिलाओं की लॉन्ग जंप में नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड एंसी सोजन ने बनाया है।

राष्ट्रीय अंतर-राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में एंसी सोजन ने महिलाओं की लंबी कूद में 6.88 मीटर की छलांग लगाकर नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। अंजू ने एथेंस ओलंपिक 2004 में 6.83 मीटर की छलांग लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। इसी प्रतियोगिता में सर्वेश कुशारे ने पुरुष ऊँची कूद में 2.31 मीटर की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात को मध्य प्रदेश के जीआई-टैग वाले रीवा सुंदरजा आमों का पहला वाणिज्यिक निर्यात किया गया।

कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने मध्य प्रदेश के जीआई-टैग प्राप्त रीवा सुंदरजा आम के पहले वाणिज्यिक निर्यात को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। लगभग एक मीट्रिक टन रीवा सुंदरजा आम का निर्यात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भेजा गया। यह निर्यात एम/एस साल्ट रेंज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।

दुनिया की पहली परमाणु प्रक्रिया ऊष्मा पर आधारित हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा तमिलनाडु में शुरू की गई।

भारत ने तमिलनाडु के कल्पक्कम स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) में परमाणु प्रक्रिया ऊष्मा का उपयोग कर हाइड्रोजन उत्पादन करने वाली विश्व की पहली सुविधा का शुभारंभ किया। इस सुविधा का उद्घाटन परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के सचिव अजीत कुमार मोहंती ने किया।

त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया।

27 जून 2026 को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल का उद्घाटन त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने संयुक्त रूप से किया।

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस 26 जून को मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जून को मनाया जाता है। इसे विश्व मादक पदार्थ दिवस भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रोकथाम को प्रोत्साहित करना तथा वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है। इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 7 दिसंबर 1987 को प्रस्ताव 42/112 के माध्यम से की थी तथा इसे पहली बार 1989 में मनाया गया।

भारत के 96वें शतरंज ग्रैंडमास्टर ईथन वाज़ बने हैं।

गोवा के 14 वर्षीय इंटरनेशनल मास्टर ईथन वाज़ भारत के 96वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने बोस्निया और हर्जेगोविना में आयोजित सारायेवो जीएम मिक्स टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया। वे अनुराग म्हामल और लियोन मेंडोंसा के बाद गोवा के तीसरे ग्रैंडमास्टर हैं। वर्तमान में उनकी लाइव FIDE रेटिंग 2522 है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए ऑपरेशन हॉक आई अभियान शुरू किया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अनंतनाग जिले में ‘ऑपरेशन हॉक आई’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत आधुनिक तकनीक और मानव संसाधनों की सहायता से यात्रा मार्ग पर 24×7 निगरानी रखी जाएगी। हवाई निगरानी के लिए पूरे मार्ग पर पाँच ड्रोन यूनिट तैनात की गई हैं। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगी।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च राष्ट्रपति सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी 27 जून 2026 से सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान वे सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे। यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को सेशेल्स में लागू करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

Scroll to Top