30 January Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (30 January 2026)

  • हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने यूरोपीय प्रतिभूति और बाजार प्राधिकरण (ESMA) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • हाल ही में नीति आयोग द्वारा संपूर्णता अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया है।
  • हाल ही में भारत सरकार ने एमएमडीआर अधिनियम, 1957 के अंतर्गत कोकिंग कोल को एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज के रूप में अधिसूचित किया है।
  • हाल ही में नई मशरूम प्रजाति “हेमिलीसीनम इंडिकम” की खोज उत्तराखंड में की गई है।
  • हाल ही में पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPRD) के 9वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन विशाखापत्तनम में किया गया है।
  • हाल ही में भारत ने मेघालय राज्य के “लिविंग रूट ब्रिज” को यूनेस्को के 2026–27 विश्व धरोहर मूल्यांकन चक्र के लिए आधिकारिक रूप से नामांकित किया है।
  • हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने नॉलेज सिटी की आधारशिला रखी है।
  • हाल ही में एशिया के सबसे बड़े नागरिक विमानन कार्यक्रम विंग्स इंडिया 2026 का उद्घाटन राममोहन नायडू द्वारा किया गया है।
  • हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य ने वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ घोषित किया है।
  • हाल ही में गणतंत्र दिवस परेड 2026 में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में महाराष्ट्र ने सर्वश्रेष्ठ टेबलॉक्स का प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

RBI और ESMA के बीच समझौता ज्ञापन

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष तथा यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष की भारत यात्रा के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने यूरोपीय प्रतिभूति और बाजार प्राधिकरण (European Securities and Markets Authority – ESMA) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।उद्देश्य:ESMA द्वारा क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) तथा RBI द्वारा विनियमित अन्य केंद्रीय प्रतिपक्षों (Central Counterparties) को औपचारिक मान्यता प्रदान करना।

संपूर्णता अभियान 2.0

नीति आयोग (NITI Aayog) ने ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शुभारंभ किया है।यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक तीन माह की अवधि के लिए संचालित किया जाएगा।इसका उद्घाटन नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने नई दिल्ली में किया।

कोकिंग कोल को रणनीतिक खनिज घोषित किया गया

भारत सरकार ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (MMDR Act, 1957) के अंतर्गत कोकिंग कोल (Coking Coal) को एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज (Critical and Strategic Mineral) के रूप में अधिसूचित किया है।यह निर्णय विकसित भारत लक्ष्यों के कार्यान्वयन पर गठित उच्च स्तरीय समिति (HLC-VB) की सिफारिशों तथा नीति आयोग के नीतिगत सुझावों के आधार पर लिया गया है।

नई मशरूम प्रजाति की खोज

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, यूनिवर्सिटी ऑफ ट्यूरिनो (इटली) तथा सेंट जेवियर्स कॉलेज, झारखंड के वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के ढाकुरी क्षेत्र के ओक-प्रधान वनों में नई मशरूम प्रजाति “हेमिलीसीनम इंडिकम (Hemileccinum indicum)” की खोज की है।यह प्रजाति 2600 मीटर से अधिक ऊँचाई पर पाई गई एक बोलेट मशरूम है।

BPRD का 9वां राष्ट्रीय सम्मेलन

पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPRD) के 9वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने 28 जनवरी को विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में किया।इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन BPRD तथा आंध्र प्रदेश जेल एवं सुधार सेवाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

लिविंग रूट ब्रिज का यूनेस्को नामांकन

भारत ने मेघालय के प्रसिद्ध लिविंग रूट ब्रिज को यूनेस्को के 2026–27 विश्व धरोहर मूल्यांकन चक्र के लिए आधिकारिक रूप से नामांकित किया है।इन्हें स्थानीय रूप से जिंगकियांग ज्री (Jingkieng Jri) कहा जाता है।यह नामांकन “जिंगकियांग ज्री / ल्यू च्राई सांस्कृतिक परिदृश्य” शीर्षक से प्रस्तुत किया गया, जिसे भारत के यूनेस्को में राजदूत विशाल वी. शर्मा ने पेरिस में यूनेस्को मुख्यालय में सौंपा।

तमिलनाडु नॉलेज सिटी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने चेन्नई में आयोजित इंडिया ग्लोबल एजुकेशन समिट 2026 के दौरान तिरुवल्लूर जिले में प्रस्तावित तमिलनाडु नॉलेज सिटी की आधारशिला रखी।इस परियोजना को तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (TIDCO) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

विंग्स इंडिया 2026

एशिया के सबसे बड़े नागरिक उड्डयन कार्यक्रम विंग्स इंडिया 2026 का उद्घाटन नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने किया।यह आयोजन 28 से 31 जनवरी 2026 तक हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आयोजित किया जा रहा है।यह एक द्विवार्षिक वैश्विक नागरिक विमानन प्रदर्शनी एवं सम्मेलन है।

मध्य प्रदेश – कृषि वर्ष

मध्य प्रदेश ने वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ घोषित किया है।यह घोषणा राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भोपाल में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान की।इसका उद्देश्य किसान कल्याण को बढ़ावा देना और कृषि बजट में वृद्धि करना है।

गणतंत्र दिवस परेड 2026 – सर्वश्रेष्ठ टेबलॉक्स

गणतंत्र दिवस परेड 2026 में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में महाराष्ट्र ने सर्वश्रेष्ठ टेबलॉक्स का प्रथम स्थान प्राप्त किया।महाराष्ट्र की झांकी का विषय था —“गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक”।


Scroll to Top