Current Affairs Today (30 June 2026)
- हाल ही में भारत के लिए ओपनएआई के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?उत्तर: प्रभजीत सिंह
- हाल ही में ब्रैकीबैक्टीरियम नेताजी की खोज कहाँ की गई है?उत्तर: हुगली नदी
- भारतीय सेना का पहला इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप (IBG) किस कोर से गठित किया जाएगा?उत्तर: XVII कोर
- हाल ही में ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए यूआईटीपी अचीवमेंट अवार्ड से किस संस्था को सम्मानित किया गया है?उत्तर: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)
- हाल ही में किस देश को आधिकारिक रूप से यूनेस्को विश्व धरोहर राजधानी घोषित किया गया है?उत्तर: इटली
- हाल ही में किस देश के क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?उत्तर: इंग्लैंड
- हाल ही में ‘सुमन रोडमैप 2030’ का विमोचन किसने किया है?उत्तर: जगत प्रकाश नड्डा
- हाल ही में दिवंगत के. भाग्यराज का संबंध किस क्षेत्र से था?उत्तर: तमिल सिनेमा
- हाल ही में पी. वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती कब मनाई गई?उत्तर: 28 जून
- हाल ही में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SJFI) मेडल से किसे सम्मानित किया गया है?उत्तर: विश्वनाथन आनंद
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
हाल ही में ओपनएआई ने भारत के लिए प्रबंध निदेशक के रूप में प्रभजीत सिंह को नियुक्त किया है।
ओपनएआई (OpenAI) ने प्रभजीत सिंह को भारत के लिए अपना प्रबंध निदेशक (Managing Director – MD) नियुक्त किया है। इससे पहले वे उबर इंडिया एवं दक्षिण एशिया (Uber India & South Asia) के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे सितंबर 2026 में अपना कार्यभार संभालेंगे और भारत में ओपनएआई के संचालन, रणनीतिक साझेदारियों तथा व्यवसाय विस्तार का नेतृत्व करेंगे। इस पद पर वे एशिया-प्रशांत (Asia Pacific – APAC) के प्रबंध निदेशक किरण मणि को रिपोर्ट करेंगे।
हाल ही में भारतीय सेना की पहली एकीकृत युद्ध समूह (IBGs) का गठन XVII कोर से किया जाएगा।
भारतीय सेना 1 जुलाई 2026 से अपनी पहली एकीकृत युद्ध समूह (Integrated Battle Groups – IBGs) को परिचालन में लाने जा रही है। यह पहल सेना को अधिक तेज़, आत्मनिर्भर और त्वरित तैनाती में सक्षम युद्धक संरचना प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन IBGs का गठन पनागढ़ स्थित XVII कोर से किया जाएगा, जो चीन सीमा पर अभियानों के लिए जिम्मेदार माउंटेन स्ट्राइक कोर है।
हाल ही में ब्रैकीबैक्टीरियम नेताजी की खोज हुगली नदी में हुई है।
ब्रैकीबैक्टीरियम नेताजी (Brachybacterium netajii) भारत में खोजी गई एक नई जीवाणु प्रजाति है, जिसे पश्चिम बंगाल की हुगली नदी से पृथक किया गया है। इसकी सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह पी-नाइट्रोफिनॉल (p-Nitrophenol – PNP) जैसे विषैले औद्योगिक प्रदूषकों का अपघटन करने में सक्षम है। इसके अलावा यह आर्सेनिक, कैडमियम, सीसा और पारा जैसी भारी धातुओं की उच्च सांद्रता को भी सहन कर सकता है। यह एक हेलोटॉलरेंट (Halotolerant) जीवाणु है, जो 9% तक लवणता वाले वातावरण में भी जीवित रह सकता है।
हाल ही में ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए यूआईटीपी अचीवमेंट अवार्ड से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को सम्मानित किया गया है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए प्रतिष्ठित यूआईटीपी अचीवमेंट अवार्ड (UITP Achievement Award) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक परिवहन संघ (UITP) द्वारा बेल्जियम के ब्रुसेल्स में आयोजित पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार सतत शहरी परिवहन को बढ़ावा देने तथा यात्रियों के लिए स्मार्ट डोर-टू-डोर यात्रा सेवाओं के विकास में DMRC के उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
हाल ही में इटली आधिकारिक रूप से यूनेस्को विश्व धरोहर राजधानी बना है।
इटली आधिकारिक रूप से यूनेस्को विश्व धरोहर राजधानी (UNESCO World Heritage Capital) बन गया है। देश के पास कुल 61 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं, जो विश्व में किसी भी देश के लिए सर्वाधिक हैं। इनमें 55 सांस्कृतिक और 6 प्राकृतिक धरोहर स्थल शामिल हैं। यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा उन स्थानों को दिया जाता है जिनका असाधारण वैश्विक महत्व होता है और जिनका संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए आवश्यक माना जाता है। इटली को यह विशिष्ट पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, रोमन सभ्यता की ऐतिहासिक धरोहर, पुनर्जागरण के जन्मस्थल तथा पिछले दो हजार वर्षों से कला, संस्कृति, धर्म और सभ्यता के प्रमुख केंद्र के रूप में उसकी भूमिका के कारण प्राप्त हुई है।
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान की, जो उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम मुकाबला रहा। वे अप्रैल 2022 से इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान रहे। उन्होंने इंग्लैंड की 2019 और 2022 विश्व कप जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टोक्स ने 2011 में व्हाइट-बॉल क्रिकेट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की, जबकि 2013 एशेज श्रृंखला के एडिलेड टेस्ट में उन्होंने टेस्ट पदार्पण किया। 2019 विश्व कप फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उनकी नाबाद 84 रन की पारी ने मैच को सुपर ओवर तक पहुँचाया, जिसके बाद इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
हाल ही में ‘सुमन रोडमैप 2030’ का विमोचन जगत प्रकाश नड्डा ने किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (CCHFW) के 16वें सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी डिजिटल और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पहलों का शुभारंभ किया। इसी अवसर पर उन्होंने ‘सुमन रोडमैप 2030’ जारी किया। यह मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से तैयार की गई एक व्यापक बहुआयामी रणनीतिक रूपरेखा है।
हाल ही में दिवंगत के. भाग्यराज का संबंध तमिल सिनेमा से था।
दिग्गज तमिल फिल्म निर्देशक, अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्माता के. भाग्यराज का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने उनके सम्मान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की। उन्होंने वर्ष 1979 में फिल्म ‘सुवरिल्लाथा चित्रंगल’ से निर्देशन की शुरुआत की। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने 25 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया और लगभग 75 फिल्मों में अभिनय किया। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार तथा तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया।
हाल ही में पी. वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती 28 जून को मनाई गई।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव का जन्म 28 जून 1921 को हुआ था। 28 जून 2026 को उनकी 105वीं जयंती मनाई गई। वर्ष 2024 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत के विकास और प्रगति में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने वर्ष 1991 से 1996 तक भारत के 9वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनका कार्यकाल भारतीय आर्थिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण दौर माना जाता है। उनके नेतृत्व में उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण (LPG आर्थिक सुधार) लागू किए गए, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करते हुए आर्थिक विकास की मजबूत नींव रखी।