Current Affairs Today (02 October 2026)
- पुरुष वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन हैं?उत्तर: शुभमन गिल
- घटना के बाद फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 को सुरक्षित आपात लैंडिंग के लिए किस एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया?उत्तर: तबुक एयरपोर्ट
- एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की ग्रीको-रोमन 87 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक किसने जीता?उत्तर: सुनील कुमार
- भारतीय सेना ने ‘जय से विजय’ सैन्य अभ्यास का आयोजन किस राज्य में किया?उत्तर: राजस्थान
- रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने वाले भारत के कौन-से बल्लेबाज बने?उत्तर: तीसरे
- एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक किसने जीता?उत्तर: गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु
- कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?उत्तर: अनूप कुमार साहा
- टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में भारत का सर्वोच्च रैंक प्राप्त करने वाला संस्थान कौन-सा है?उत्तर: भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
- राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया?उत्तर: 23वां स्थापना दिवस
- भारतीय वायु सेना की नंबर 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज़’ ने अपनी प्लेटिनम जयंती कब मनाई?उत्तर: 1 अक्टूबर
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
शुभमन गिल ने लगाया पुरुष वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक
भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाकर पुरुषों के वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। उन्होंने ईशान किशन के 126 गेंदों में दोहरा शतक लगाने के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। भारत ने यह मुकाबला 8 विकेट से 39 गेंद शेष रहते जीत लिया। यह भारत का सबसे बड़ा सफल ODI रन चेज और वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा। इस मुकाबले में पहली बार एक ही ODI मैच में पांच बल्लेबाजों ने व्यक्तिगत शतक लगाए। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 75 गेंदों पर 101 रन बनाए, जबकि वेस्टइंडीज के अमीर जांगू ने 114, शाई होप ने 104 और जॉन कैंपबेल ने 101 रन की पारियां खेलीं।
फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 को तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया
30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी, जब कॉकपिट में सह-पायलट द्वारा भारतीय कप्तान स्मित मचार पर हमला किए जाने की घटना सामने आई। घटना के दौरान विमान ने लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई तेजी से खोई, लेकिन चालक दल ने विमान पर दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया। इसके बाद उड़ान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया, जहां विमान ने सुरक्षित आपात लैंडिंग की। स्मित मच्छर इससे पहले स्पाइसजेट के पायलट रह चुके हैं।
सुनील कुमार ने एशियाई खेल 2026 में ग्रीको-रोमन 87 किग्रा में कांस्य जीता
भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने जापान के नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की ग्रीको-रोमन 87 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ वह एशियाई खेलों में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय ग्रीको-रोमन पहलवान बन गए। सुनील कुमार इससे पहले भी भारत को ग्रीको-रोमन कुश्ती में पदक दिला चुके हैं। 87 किग्रा वर्ग में उनका कांस्य पदक भारत का ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाई खेलों का पहला पदक भी रहा। इसी प्रतियोगिता में कपिल पोखरिया ने पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग में और प्रिया घंघास ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
भारतीय सेना ने राजस्थान में ‘जय से विजय’ अभ्यास आयोजित किया
भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2026 को राजस्थान के बीकानेर में डेंटोर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-911 के एक हिस्से को अस्थायी सैन्य रनवे में बदलकर ‘जय से विजय’ अभ्यास आयोजित किया। इस अभ्यास का आयोजन भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान, जिसे साउथ वेस्टर्न कमांड भी कहा जाता है, द्वारा किया गया। अभ्यास के दौरान आर्मी एविएशन कॉर्प्स के रुद्र, ध्रुव और चेतक हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य राजमार्ग पर सटीक लैंडिंग और टेक-ऑफ का प्रदर्शन करते हुए परिचालन तत्परता, सैन्य गतिशीलता और चुनौतीपूर्ण रेगिस्तानी वातावरण में दोहरे उपयोग वाले बुनियादी ढांचे के प्रभावी इस्तेमाल की क्षमता का परीक्षण करना था।
रोहित शर्मा बने वनडे में 12,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि अपनी 282वीं पारी में हासिल की और विराट कोहली के बाद 12,000 ODI रन तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने। इस उपलब्धि के साथ रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के साथ 12,000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के विशेष क्लब में शामिल हो गए। उन्होंने एक ही देश में 200 ODI छक्के लगाने वाले क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी बनाया। रोहित ने इस मुकाबले में 75 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 255 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी भी की।
गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने कंपाउंड तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता
एशियाई खेल 2026 में भारतीय तीरंदाज गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने जापान के आइची-नागोया में पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारत ने अन्य स्पर्धाओं में भी पदक हासिल किए। मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल ने पुरुषों की स्किफ नौकायन 49er क्लास स्पर्धा में रजत पदक जीता। यह एशियाई खेल 2026 में नौकायन में भारत का पहला पदक रहा।
अनूप कुमार साहा बने कोटक महिंद्रा बैंक के नए MD और CEO
भारतीय रिजर्व बैंक ने अनूप कुमार साहा की कोटक महिंद्रा बैंक के अगले प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 1 जनवरी 2027 से अपना कार्यभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। अनूप कुमार साहा अशोक वासवानी का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 को समाप्त होगा। उनकी नियुक्ति कोटक महिंद्रा बैंक के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जा रही है।
IISc बेंगलुरु बना भारत का सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान
टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु भारत का सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान रहा। इस वैश्विक रैंकिंग में 118 देशों और क्षेत्रों की रिकॉर्ड 2,297 यूनिवर्सिटियों को शामिल किया गया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने लगातार 11वें वर्ष विश्व स्तर पर पहला स्थान बरकरार रखा। चीन की त्सिंगहुआ यूनिवर्सिटी 11वें स्थान पर पहुंची और ETH ज्यूरिख को पीछे छोड़ते हुए किसी एशियाई संस्थान की अब तक की सर्वोच्च रैंक हासिल की। भारत की ओर से IISc बेंगलुरु 254वें स्थान पर रहा। रैंकिंग में 143 भारतीय संस्थानों को जगह मिली, जिससे भारत विश्व स्तर पर दूसरा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया।
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने मनाया 23वां स्थापना दिवस
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना 23वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर बताया गया कि 2008 से अब तक पहुंच एवं लाभ-साझाकरण यानी Access and Benefit Sharing तंत्र के माध्यम से ₹278 करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त कर जारी की गई है। इस धनराशि से जमीनी स्तर पर 10,500 से अधिक जैव विविधता प्रबंधन समितियों को सहायता मिली है। इसके अलावा, वित्तीय सहायता 28 राज्य जैव विविधता बोर्डों, 7 केंद्रशासित प्रदेश जैव विविधता परिषदों, 6 वन विभागों और 58 अनुसंधान संस्थानों तक पहुंचाई गई है। भारत में जैव विविधता अधिनियम, 2002 के तहत जैविक संसाधनों से होने वाले लाभों के उचित और न्यायसंगत वितरण को सुनिश्चित करने के लिए त्रि-स्तरीय प्रणाली लागू है।
गोल्डन एरोज़’ ने मनाई भारतीय वायु सेना की प्लेटिनम जयंती
भारतीय वायु सेना की नंबर 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज़’ ने 1 अक्टूबर 2026 को अपनी प्लेटिनम जुबली मनाई। यह समारोह स्क्वाड्रन की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया। इस स्क्वाड्रन की स्थापना 1 अक्टूबर 1951 को एयर फोर्स स्टेशन अंबाला में हुई थी और इसके पहले कमांडिंग ऑफिसर फ्लाइट लेफ्टिनेंट डगलस ल्लेवलिन स्प्रिंगेट थे। यह स्वतंत्रता के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा गठित पहली नई फाइटर स्क्वाड्रन थी। स्क्वाड्रन ने गोवा मुक्ति अभियान, 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और 1971 के सैन्य अभियानों में भाग लिया। सितंबर 2019 में इसे अंबाला में पुनर्जीवित किया गया और 10 सितंबर 2020 को यह भारतीय वायु सेना की पहली राफेल स्क्वाड्रन बनी।