Current Affairs Today (21 November 2026)
- हाल ही में आकाशवाणी (All India Radio) के महानिदेशक का पदभार किसने ग्रहण किया है?उत्तर: एल. मधु नाग
- नवंबर 2026 में TIME100 Next सूची का पहला विशेष क्षेत्रीय संस्करण प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला देश कौन-सा बना?उत्तर: भारत
- वैरायटी पत्रिका की ‘सर्वकालीन 100 महानतम फिल्मी सितारों’ की सूची में स्थान पाने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता कौन हैं?उत्तर: शाहरुख खान
- कातार ब्रैंडज़ रैंकिंग 2026 के अनुसार, पहली बार भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन-सा बना?उत्तर: एयरटेल
- वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) के अध्यक्ष के रूप में किसे निर्वाचित किया गया है?उत्तर: विजय शंकर
- शिलांग चेरी ब्लॉसम महोत्सव 2026 का आयोजन मेघालय के किस स्थान पर किया जा रहा है?उत्तर: भोइरिम्बोंग
- ‘बलरामपुरम कसावु परियोजना’ के अंतर्गत निर्मित 6,000 फुट लंबे हस्तनिर्मित कसावु वस्त्र का प्रदर्शन कहाँ किया गया?उत्तर: तिरुवनंतपुरम
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के प्रथम सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन किस शहर में किया?उत्तर: नई दिल्ली
- वर्ष 2025 के इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?उत्तर: ग्रासा माशेल
- फ्लाइटग्लोबल की ‘वर्ल्ड एयर फोर्सेज 2027’ निर्देशिका के अनुसार, भारतीय वायु सेना के पास कितने सक्रिय राफेल लड़ाकू विमान हैं?उत्तर: 32
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
आकाशवाणी के महानिदेशक के रूप में एल. मधु नाग ने कार्यभार संभाला
भारतीय सूचना सेवा (Indian Information Service–IIS) के अधिकारी एल. मधु नाग ने 18 नवंबर, 2026 को आकाशवाणी (Akashvani–All India Radio) के महानिदेशक (Director General) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
प्यू रिसर्च सेंटर के अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2035 तक मुसलमानों की वैश्विक आबादी ईसाइयों से अधिक होने का अनुमान
प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) के एक अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2035 तक मुसलमानों की वैश्विक आबादी ईसाइयों (Christians) से अधिक होने का अनुमान है, जिससे मुस्लिम समुदाय विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बन सकता है। वर्ष 2035 में मुसलमानों की अनुमानित जनसंख्या 2.57 अरब और ईसाइयों की 2.52 अरब होगी। वर्ष 2070 तक मुस्लिम आबादी में 80% की वृद्धि होकर यह 3.6 अरब से अधिक हो सकती है, जबकि ईसाई आबादी 30% बढ़कर लगभग 3 अरब तक पहुँचने का अनुमान है। इसी अवधि में विश्व की कुल जनसंख्या में 29% वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। मुस्लिम आबादी में इस वृद्धि के प्रमुख कारण उच्च प्रजनन दर (Fertility Rate) और युवा आयु संरचना (Younger Age Profile) हैं। मुस्लिम महिलाओं की औसत प्रजनन दर 3.1 बच्चे प्रति महिला, जबकि ईसाई महिलाओं की 2.5 बच्चे प्रति महिला होने का अनुमान है। प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि की तुलना में धर्म परिवर्तन (Religious Switching) का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। धर्म परिवर्तन के कारण मुस्लिम आबादी में लगभग 80 लाख और ईसाई आबादी में 10.5 करोड़ की शुद्ध कमी का अनुमान है। इनमें से अधिकांश लोग किसी भी धर्म से संबद्ध नहीं रहने वाले समूह (Religiously Unaffiliated) में शामिल हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ईसाई बहुल देशों की संख्या वर्ष 2020 के 120 से घटकर 2070 तक 110 होने का अनुमान है, जबकि मुस्लिम बहुल देशों की संख्या 53 से बढ़कर 54 हो सकती है, जिसमें आइवरी कोस्ट नया मुस्लिम बहुल देश बन सकता है।
जलवायु जोखिम सूचकांक 2027 में भारत को 10वाँ स्थान प्राप्त हुआ
जर्मनवॉच (Germanwatch) द्वारा जारी जलवायु जोखिम सूचकांक 2027 (Climate Risk Index 2027) के अनुसार, वर्ष 1996 से 2025 के बीच चरम मौसमी घटनाओं (Extreme Weather Events) से सर्वाधिक प्रभावित देशों की वैश्विक सूची में भारत 10वें स्थान पर रहा। इस 30 वर्षीय अवधि के दौरान भारत में 436 चरम मौसमी घटनाएँ दर्ज की गईं, जिनके कारण 78,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई तथा 1.2 अरब से अधिक लोग प्रभावित हुए। इन आपदाओं से भारत को मुद्रास्फीति-समायोजित (Inflation-adjusted) आधार पर 170 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ। वहीं, वर्ष 2025 की रैंकिंग में भारत 12वें स्थान पर रहा।
TIME100 नेक्स्ट सूची का पहला समर्पित क्षेत्रीय संस्करण प्राप्त करने वाला विश्व का पहला देश भारत बना
टाइम (TIME) पत्रिका ने 19 नवंबर, 2026 को अपनी पहली ‘TIME100 नेक्स्ट इंडिया’ (TIME100 Next India) सूची जारी की। यह TIME100 नेक्स्ट फ्रेंचाइजी का पहला अंतरराष्ट्रीय विस्तार है, जिसके लिए भारत को विश्व के पहले देश के रूप में चुना गया। इस सूची में विभिन्न क्षेत्रों की 100 प्रभावशाली हस्तियों को पाँच श्रेणियों—कलाकार (Artists), उभरती प्रतिभाएँ (Phenoms), नवप्रवर्तक (Innovators), नेता (Leaders) और समर्थक (Advocates)—में शामिल किया गया। इसके तीन वैश्विक कवरों में अभिनेत्री आलिया भट्ट, स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) के सह-संस्थापक पवन कुमार चंदना तथा फिल्मकार पायल कपाड़िया, आर्यन खान और तेजा रियो को सामूहिक रूप से स्थान दिया गया। इसके अतिरिक्त, भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन तथा गगनयान मिशन और एक्सिओम-4 (Axiom-4) से जुड़े अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को ‘लीडर्स’ श्रेणी में शामिल किया गया।
वैरायटी की सर्वकालीन 100 महानतम फिल्मी सितारों की सूची में शाहरुख खान एकमात्र भारतीय अभिनेता बने
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को वैरायटी (Variety) पत्रिका की ‘सर्वकालीन 100 महानतम फिल्मी सितारों’ (100 Greatest Movie Stars of All Time) की सूची में 92वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। वे इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं। वैरायटी ने उनके फिल्मी करियर का प्रतिनिधित्व करने के लिए संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित वर्ष 2002 की फिल्म ‘देवदास’ को चुना। इस सूची में शीर्ष तीन स्थानों पर क्रमशः मर्लिन मुनरो (Marilyn Monroe), हम्फ्री बोगार्ट (Humphrey Bogart) और चार्ली चैपलिन (Charlie Chaplin) को स्थान दिया गया।
कांतार ब्रैंडज़ रैंकिंग 2026 में एयरटेल पहली बार भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बना
कांतार ब्रैंडज़ (Kantar BrandZ) रैंकिंग 2026 के अनुसार, एयरटेल (Airtel) पहली बार एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को पीछे छोड़कर भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड (Most Valuable Brand) बन गया है। वर्ष 2014 में इस रैंकिंग की शुरुआत के बाद एयरटेल ने पहली बार शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। एयरटेल का ब्रांड मूल्य 5% की वार्षिक वृद्धि के साथ 43.22 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। वहीं, एचडीएफसी बैंक 35.62 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 24.11 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत के शीर्ष 100 ब्रांडों का संयुक्त मूल्य 12% घटकर 460.3 अरब डॉलर रह गया, जो देश की जीडीपी का लगभग 11% है। सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्रांडों में मीशो (Meesho) ने 64% की वृद्धि के साथ 1.9 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य पर पहुँचकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) का ब्रांड मूल्य 60% बढ़कर 3.8 अरब डॉलर हो गया।
वर्ष 2026-27 के लिए विजय शंकर FICCI के अध्यक्ष निर्वाचित हुए
विजय शंकर को वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry–FICCI) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उन्होंने इस पद पर अनंत गोयनका का स्थान लिया है।
भारतीय वायु सेना ने जामनगर में बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘सहायता सेतु 2026’ का आयोजन किया
भारतीय वायु सेना (Indian Air Force–IAF) ने 17 से 19 नवंबर, 2026 तक गुजरात के जामनगर स्थित वायु सेना स्टेशन (Air Force Station Jamnagar) में बहुराष्ट्रीय मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास ‘सहायता सेतु 2026’ (Sahayata Setu 2026) का आयोजन किया। यह वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास (Annual Joint Humanitarian Assistance and Disaster Relief Exercise–AJHE-26) था। इसका आयोजन मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (Headquarters Integrated Defence Staff–HQ IDS) और मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (Headquarters South Western Air Command–HQ SWAC) के तत्वावधान में किया गया।
शिलांग चेरी ब्लॉसम महोत्सव 2026 का आयोजन मेघालय के भोइरिम्बोंग में किया गया
शिलांग चेरी ब्लॉसम महोत्सव 2026 (Shillong Cherry Blossom Festival 2026) का आयोजन 20 से 21 नवंबर, 2026 तक मेघालय के भोइरिम्बोंग में किया गया। यह महोत्सव चेरी ब्लॉसम के फूलों की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।