Current Affairs Today (13 January 2026)
- सिद्धारमैया हाल ही में कर्नाटक के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने।
- फिल्म निर्माता ज़ौबेर जलासी ने अपनी फिल्म “लिली” के लिए दुनिया का सबसे बड़ा एआई फिल्म पुरस्कार जीता।
- नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में महिला 75 किग्रा श्रेणी का खिताब लवलीना बोरगोहेन ने जीता।
- त्रि-सेवा वरिष्ठ दिवस परेड का पाँचवां संस्करण आयोजित किया गया।
- केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव जी 7 क्रिटिकल मिनरल्स मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए वॉशिंगटन डी.सी. गए।
- न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे मेघालय उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं।
- विराट कोहली ने कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़कर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
- अहमदाबाद में जर्मनी के मानद वाणिज्य दूतावास की स्थापना की घोषणा की गई।
- APEDA (एपीडा) ने अपने क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन रायपुर में किया।
- भारतीय सेना की अधिकारी स्वाति शांता कुमार को 2025 के लिए यूएन महासचिव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
सिद्धारमैया बने कर्नाटक के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री
सिद्धारमैया अब कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक कार्यरत मुख्यमंत्री बन गए हैं, उन्होंने देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने यह उपलब्धि 6 जनवरी 2026 को अपने दूसरे कार्यकाल में 2,792 दिन पूरा करके हासिल की। उनका कुल कार्यकाल, जिसमें 2013 से 2018 तक का पहला कार्यकाल शामिल है, कुल 1,829 दिन का है।
ज़ौबेर जलासी को AI फिल्म पुरस्कार
ट्यूनीशियाई फिल्ममेकर ज़ौबेर जलासी ने अपनी फिल्म “लिली (Lily)” के लिए दुनिया के सबसे बड़े AI फिल्म पुरस्कार जीते। दुबई में आयोजित 1 Billion Followers Summit में उन्होंने शेखा लतीफा बिन्त मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से $1 मिलियन का इनाम प्राप्त किया।
नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में लवलीना बोरगोहेन विजेता
नोएडा में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में महिला 75 किग्रा श्रेणी का खिताब लवलीना बोरगोहेन ने जीता। इस प्रतियोगिता में अन्य प्रमुख विजेताओं में मिनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा), निकहत ज़रीन (51 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), प्राची (57 किग्रा), प्रिया (60 किग्रा), प्रांजल यादव (65 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), पूजा रानी (80 किग्रा), और अल्फिया खान (80+ किग्रा) शामिल हैं। पुरुष वर्ग में विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा), जदुमणि सिंह (55 किग्रा), हुस्साम उद्दिन (60 किग्रा), आदित्य प्रताप (65 किग्रा), हितेश गुलिया (70 किग्रा), सुमित कुंडू (75 किग्रा), अंकुश (80 किग्रा), लोकेश (85 किग्रा), हर्ष (90 किग्रा), और नरेन्द्र (90+ किग्रा) ने खिताब जीते।
पाँचवां त्रि-सेवा वरिष्ठ दिवस परेड
11 जनवरी को मुंबई के मरीन ड्राइव पर पाँचवां त्रि-सेवा वरिष्ठ दिवस परेड आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन (AVSM, VSM) ने किया। परेड का आयोजन नेवी फाउंडेशन मुंबई चैप्टर और वेस्टर्न नेवल कमांड के समर्थन से हुआ।
केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव जी G7 बैठक में शामिल
केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव 12 जनवरी को वॉशिंगटन डी.सी., अमेरिका में आयोजित G7 क्रिटिकल मिनरल्स मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने गए। इस बैठक की मेज़बानी अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बिसेंट ने की।
न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे बनीं मेघालय हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस
न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे ने मेघालय उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें शपथ राज्यपाल चंद्रशेखर एच विजयशंकर ने दिलाई। उन्होंने न्यायमूर्ति सौमन सेन का स्थान लिया, जिन्हें केरल हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया।
विराट कोहली बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली (28,068 रन – 624 पारी) ने कुमार संगकारा (28,016 रन – 666 पारी) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी का स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में हासिल की। सचिन तेंदुलकर अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं (34,357 रन – 782 पारियों में) और सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी। विराट कोहली ने अब 84 शतक लगाए हैं।
SCORP – भारत का पहला पैरों वाला मोबाइल मैनिपुलेटर
SCORP, भारत का पहला Legged Mobile Manipulator, xTerra Robotics द्वारा विकसित किया गया है। यह IIT कानपुर द्वारा इनक्यूबेटेड स्टार्टअप है। SCORP अवसंरचना निरीक्षण, सुरक्षा गश्त, वाहन जांच, खतरनाक वस्तुओं के संचालन, कचरा संग्रहण और आग सुरक्षा ऑडिट जैसे कार्य कर सकता है और लोगों के आसपास सुरक्षित रूप से कार्य करता है।
अहमदाबाद में जर्मनी के मानद वाणिज्य दूतावास की स्थापना
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के भारत दौरे के दौरान अहमदाबाद में जर्मनी के मानद वाणिज्य दूतावास की स्थापना की घोषणा की गई।
APEDA का नया क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में उद्घाटित
छत्तीसगढ़ में आयोजित दूसरे इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दौरान APEDA का क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में उद्घाटित किया गया। इस कार्यालय ने छत्तीसगढ़ से कोस्टा रिका और पापुआ न्यू गिनी को फोर्टिफाइड राइस के निर्यात में सहायता प्रदान की।