02 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today ( 02 February 2026)

  • हाल ही में किस राज्य में स्थित पटना पक्षी अभयारण्य को रामसर स्थल के रूप में मान्यता प्रदान की गई है?उत्तर: उत्तर प्रदेश
  • हाल ही में महाराष्ट्र की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री कौन बनी हैं?उत्तर: सुनेत्रा पवार
  • हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत मासिक धर्म के साथ गरिमा से जीने के अधिकार को निजता के अधिकार का अभिन्न अंग माना है?उत्तर: अनुच्छेद 21
  • हाल ही में 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का उद्घाटन किसने किया?उत्तर: सी. पी. राधाकृष्णन
  • हाल ही में पूर्वी वायुसेना कमान के वायुसेना अधिकारी कमान-इन-चीफ का कार्यभार किसने संभाला है?उत्तर: इंदरपाल सिंह वालिया
  • हाल ही में चेन्नई में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय चमड़ा मेले का कौन-सा संस्करण चल रहा है?उत्तर: 39वां संस्करण
  • हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का महिला एकल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?उत्तर: एलेना रयबाकिना
  • हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल का 50वां स्थापना दिवस कब मनाया गया?उत्तर: 1 फरवरी
  • हाल ही में विंग्स इंडिया 2026 में “एविएशन इकोसिस्टम के प्रचार के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य” का पुरस्कार किस राज्य को प्रदान किया गया?उत्तर: उत्तराखंड
  • हाल ही में पाकिस्तान और किस भारतीय पड़ोसी देश के बीच 14 वर्षों बाद सीधी हवाई सेवा पुनः प्रारंभ की गई है?उत्तर: बांग्लादेश

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

हाल ही में उत्तर प्रदेश में स्थित पटना पक्षी अभयारण्य को रामसर स्थल के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में स्थित पटना पक्षी अभयारण्य (Patna Bird Sanctuary) तथा गुजरात के कच्छ जिले में स्थित छारी-ढांड (Chhari-Dhand) को रामसर स्थल (Ramsar Sites) घोषित किया गया है। इसके साथ ही भारत में कुल रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है।

हाल ही में महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में सुनेत्रा पवार ने पदभार ग्रहण किया है।

राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) के रूप में शपथ ली है। हाल ही में उनके पति एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था।

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत मासिक धर्म के साथ गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार को निजता के अधिकार का अभिन्न अंग माना है।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने संविधान के अनुच्छेद 21 (Article 21) के तहत मासिक धर्म (Menstrual Cycle) से संबंधित अधिकार को निजता के अधिकार (Right to Privacy) का हिस्सा घोषित किया है। न्यायालय ने मासिक धर्म स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार के अंतर्गत रखते हुए लड़कियों और महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और समानता सुनिश्चित करने हेतु राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों तथा विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

हाल ही में 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का उद्घाटन सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा किया गया है।

हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले (39th Surajkund International Aatmanirbhar Crafts Mela) का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया।

हाल ही में पूर्वी वायुसेना कमान के वायुसेना अधिकारी कमान-इन-चीफ का पदभार एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया ने संभाला है।

एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया ने पूर्वी वायुसेना कमान के वायुसेना अधिकारी कमान-इन-चीफ (Air Officer Commanding-in-Chief, Eastern Air Command) का कार्यभार ग्रहण किया है। उन्हें वायु सेना पदक (Vayu Sena Medal) तथा अति विशिष्ट सेवा पदक (Ati Vishisht Seva Medal) से सम्मानित किया जा चुका है।

हाल ही में चेन्नई में 39वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय चमड़ा मेले का आयोजन किया जा रहा है।

39वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय चमड़ा मेला (India International Leather Fair – IILF) चेन्नई ट्रेड सेंटर, तमिलनाडु में 1 से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में चमड़े से बने उत्पादों, मशीनरी तथा उपकरणों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें 362 भारतीय कंपनियाँ तथा 66 विदेशी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, चीन, इथियोपिया, यूके, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड और सऊदी अरब शामिल हैं।

हाल ही में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान ने टाइम्स बी-स्कूल रैंकिंग 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (Indian Institute of Foreign Trade – IIFT) ने टाइम्स बी-स्कूल रैंकिंग 2026 (Times B-School Ranking 2026) में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वर्ष 1963 में स्थापित यह संस्थान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। यह प्रमुख एमबीए, कार्यकारी शिक्षा तथा डॉक्टोरल शोध कार्यक्रम संचालित करता है। IIFT के परिसर दिल्ली, कोलकाता, काकीनाडा और GIFT सिटी में स्थित हैं।

हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का महिला एकल खिताब एलिना रयबाकिना ने जीता है।

कजाकिस्तान की टेनिस खिलाड़ी एलिना रयबाकिना (Elena Rybakina) ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) को पराजित कर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता।

हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल का 50वां स्थापना दिवस 1 फरवरी को मनाया गया है।

1 फरवरी 2026 को भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard – ICG) ने अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया। भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना 1 फरवरी 1977 को केवल सात सतही प्लेटफार्मों के साथ की गई थी। वर्तमान में इसके पास 155 जहाज और 80 विमान हैं। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है तथा यह बल भारत के 20.1 लाख वर्ग किलोमीटर के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र एवं 11,098.01 किलोमीटर लंबी तटरेखा की सुरक्षा करता है।

हाल ही में विंग्स इंडिया 2026 में “एविएशन इकोसिस्टम के प्रचार के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य” का पुरस्कार उत्तराखंड को प्रदान किया गया है।

विंग्स इंडिया 2026 (Wings India 2026) में उत्तराखंड को उसकी प्रभावी नीतियों, हवाई संपर्क बढ़ाने के प्रयासों तथा विमानन अवसंरचना के विकास हेतु किए गए कार्यों के लिए “एविएशन इकोसिस्टम के प्रचार के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य (Best State for Promotion of Aviation Ecosystem)” का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया। उड़ान योजना (UDAN) की सफलता, राज्य की बेहतर कनेक्टिविटी तथा आधुनिक विमानन ढांचे का विकास इस उपलब्धि के प्रमुख कारण रहे।


Scroll to Top