Current Affairs Today ( 04 February 2026)
- हाल ही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नए मुख्य महाप्रबंधक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?सर्वेश रंजन
- हाल ही में फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स का कौन-सा संस्करण आरंभ किया गया है?तीसरा संस्करण
- हाल ही में सिंगापुर एयर शो 2026 में भारतीय वायु सेना की कौन-सी टीम भाग ले रही है?सारंग एरोबैटिक टीम
- हाल ही में छठी बैडमिंटन टीम एशिया चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कहाँ प्रारंभ हुआ है?चीन
- हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की आधिकारिक यात्रा पर आने वाले हैं?सेशेल्स
- हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने किसे ‘मिनीरत्न’ श्रेणी-I का दर्जा प्रदान करने की स्वीकृति दी है?यंत्र इंडिया लिमिटेड
- हाल ही में वॉइस-आधारित बिलिंग एजेंट ‘पिल्लू AI’ किसने लॉन्च किया है?आंध्र प्रदेश सरकार
- हाल ही में जियोसाइंसेज़ क्षेत्र में वर्ष 2026 का क्राफूर्ड पुरस्कार किसे प्रदान किया जाएगा?वीरभद्रन रामनाथन
- हाल ही में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में बोर्ड-स्तरीय मानव संसाधन (HR) पद संभालने वाली पहली महिला कौन बनी हैं?निवेदिता दुबे
- हाल ही में आदमपुर एयरपोर्ट का नाम परिवर्तित कर क्या रखा गया है?श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में नई नियुक्ति
हाल ही में सर्वेश रंजन को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नया मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager – CGM) नियुक्त किया गया है।उन्होंने भास्कर राव कारे का स्थान लिया है, जो 31 जनवरी 2026 को बैंक की सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गए।
जम्मू-कश्मीर में सरस मेला (विस्तृत संस्करण)
जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (JKRLM) द्वारा 31 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक कला केंद्र, जम्मू में सरस मेले के विस्तृत संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।उद्देश्य: ग्रामीण जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं पारंपरिक शिल्प को प्रदर्शित करना।
सिंगापुर एयर शो 2026
सिंगापुर एयर शो 2026 का आयोजन 3 से 8 फरवरी 2026 तक चांगी एग्जीबिशन सेंटर में किया जा रहा है।इसमें भारतीय वायु सेना की सारंग एरोबैटिक टीम स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ‘ध्रुव’ के साथ भाग ले रही है।सारंग टीम का गठन वर्ष 2005 में किया गया था और यह पाँच ALH हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित है।
6वीं बैडमिंटन टीम एशिया चैंपियनशिप 2026
6वीं बैडमिंटन टीम एशिया चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 3 से 8 फरवरी 2026 तक किंगदाओ (चीन) में किया जा रहा है।भारतीय महिला टीम:तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा, मालविका बंसोड, त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंदभारतीय पुरुष टीम:लक्ष्य सेन, एच.एस. प्रणय, किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी
सेशेल्स के राष्ट्रपति की भारत यात्रा
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी 5 से 10 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे।अक्टूबर 2025 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा।भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है।वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
यंत्र इंडिया लिमिटेड को ‘मिनीरत्न’ दर्जा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) को ‘मिनीरत्न श्रेणी-I’ का दर्जा प्रदान करने की स्वीकृति दी है।अब YIL बिना सरकारी अनुमति के 500 करोड़ रुपये तक पूंजीगत व्यय कर सकेगा।यह कंपनी पूर्ववर्ती आयुध निर्माणी बोर्ड (OFB) के निगमीकरण के बाद गठित सात रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों में से एक है।
‘पिल्लू AI’ का शुभारंभ
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वॉइस-आधारित बिलिंग एवं लेखांकन एजेंट ‘पिल्लू AI’ लॉन्च किया है।यह छोटे व्यापारियों को मातृभाषा में बोलकर चालान बनाने, लेन-देन दर्ज करने एवं रिपोर्ट तैयार करने की सुविधा देता है।
क्राफोर्ड पुरस्कार 2026
भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक वीरभद्रन रामनाथन को जियोसाइंसेज़ में वर्ष 2026 का क्राफोर्ड पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ द्वारा दिया जाता है और इसे जियोसाइंसेज़ का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
AAI में पहली महिला बोर्ड-स्तरीय HR अधिकारी
निवेदिता दुबे हाल ही में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में बोर्ड-स्तरीय मानव संसाधन पद संभालने वाली पहली महिला बनी हैं।उन्होंने मेंबर (HR) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।
फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स – तीसरा संस्करण
तीनों भारतीय सेनाओं के लिए फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स का तीसरा संस्करण 2 से 25 फरवरी 2026 तक मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।इसका संचालन मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के तत्वावधान में तथा CENJOWS के सहयोग से किया जा रहा है।