Current Affairs Today ( 09 February 2026)
- हाल ही में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने किसको हराकर अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीता है? इंग्लैंड
- हाल ही में दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) अंडर-19 महिला चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता है? भारत
- हाल ही में महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब किसने जीता है? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- हाल ही में यूनीसेफ ने किसे बच्चों के यौन शोषण के रूप में मान्यता दी है और अपराध घोषित किया है? AI-निर्मित यौन चित्रण वाली छवियां
- हाल ही में व्यापक बर्ड एटलस प्रकाशित करने वाला दूसरा राज्य कौन-सा बना है? गोवा
- हाल ही में एंटी-ड्रोन सुरक्षा प्रणाली शुरू करने वाला पहला बंदरगाह कौन-सा बन गया है? वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट
- हाल ही में भारत के पहले क्वांटम कंप्यूटिंग गांव परियोजना ‘क्वांटम वैली’ की आधारशिला कहाँ रखी गई है? आंध्र प्रदेश
- हाल ही में वित्त वर्ष 27 के लिए समर्पित वरिष्ठ नागरिक बजट की घोषणा करने वाला पहला राज्य कौन-सा बन गया है? केरल
- हाल ही में मेड-इन-इंडिया पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबोट एलिक्सिस-डब्ल्यू का अनावरण किसने किया है? एडवर्ब
- हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) के लिए वास्तविक GDP वृद्धि का अनुमान कितना प्रतिशत किया है? 7.4%
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
भारतीय पुरुष अंडर-19 क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता
भारतीय पुरुष अंडर-19 क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार ICC पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। टीम का नेतृत्व आयुष म्हात्रे ने किया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर अंडर-19 विश्व कप फाइनल में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड स्थापित किया। इससे पहले यह खिताब मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उद्द्मुक्त चंद (2012), पृथ्वी शॉ (2018) और यश ढुल (2022) की टीमों ने जीते थे। भारत का यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पुरुष सीनियर क्रिकेट टीम के छह ODI विश्व कप खिताब के बराबर है।
भारतीय अंडर-17 महिला टीम ने SAFF U19 चैंपियनशिप जीती
भारतीय अंडर-17 महिला टीम ने पोखरा रंगशाला स्टेडियम, नेपाल में फाइनल में बांग्लादेश को 4-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) अंडर-19 महिला चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीता। टीम का नेतृत्व जुलान नोंग्मैथेम ने किया। इस प्रतियोगिता में अंडर-17 टीम को भेजा गया था ताकि वे AFC अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर सकें।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने WPL 2026 खिताब जीता
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का खिताब अपने नाम किया। यह उनका 2024 के बाद दूसरा WPL खिताब है। इसी के साथ, RCB IPL और WPL दोनों खिताब एक साथ रखने वाली पहली फ्रेंचाइजी बन गई। टीम ने 19.4 ओवर में 204 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य पीछा किया और WPL में सबसे बड़ी टीम स्कोर का पीछा करने वाली टीम बन गई।
यूनीसेफ ने AI-निर्मित यौन चित्रण को अपराध घोषित किया
यूनीसेफ ने घोषणा की कि बच्चों की AI-उपकरणों से बनाई या संशोधित यौन चित्रित छवियाँ बाल यौन शोषण (Child Sexual Abuse) की श्रेणी में आती हैं और इन्हें अपराध माना जाना चाहिए। डीपफेक और AI दुरुपयोग से उत्पन्न सामग्री वास्तविक नुकसान पहुंचाती है, और इसका फैलाव तेजी से बढ़ रहा है।
गोवा ने बर्ड एटलस प्रकाशित किया
गोवा ने अपने नौवें बर्ड फेस्टिवल में बर्ड एटलस जारी किया, जिससे यह भारत का दूसरा राज्य बन गया जिसने व्यापक राज्य स्तर का पक्षी एटलस प्रकाशित किया। इस परियोजना का उद्देश्य पक्षियों के वितरण और संख्या का दस्तावेज़ीकरण करना है।
वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट पर एंटी-ड्रोन प्रणाली लागू
वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट भारत का पहला पोर्ट बन गया, जहां रेडियो फ्रीक्वेंसी और रडार आधारित एंटी-ड्रोन सुरक्षा प्रणाली स्थापित की गई है। यह प्रणाली 360-डिग्री कवरेज और 5 किलोमीटर तक की दूरी तक प्रभावी है।
आंध्र प्रदेश में क्वांटम वैली परियोजना
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में “क्वांटम वैली” परियोजना की आधारशिला रखी। इसका उद्देश्य भारत का पहला एकीकृत क्वांटम पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना और 133-क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर स्थापित करना है।
मेड-इन-इंडिया ह्यूमनॉइड रोबोट एलिक्सिस-डब्ल्यू
एडवर्ब ने मुंबई में LogiMAT India 2026 में मेड-इन-इंडिया पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबोट Elixis-W का अनावरण किया। इसे विशेष रूप से लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस संचालन के लिए विकसित किया गया है।
केरल ने वरिष्ठ नागरिक बजट की घोषणा की
केरल राज्य ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹46,236.52 करोड़ के वरिष्ठ नागरिक बजट की घोषणा की। यह भारत का पहला राज्य है जिसने वित्त वर्ष के लिए विशेष वरिष्ठ नागरिक बजट पेश किया।
भारतीय रिज़र्व बैंक ने FY26 के लिए GDP वृद्धि का अनुमान रखा
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए वास्तविक GDP वृद्धि का अनुमान 7.4% रखा। MPC ने रेपो दर 5.25% पर अपरिवर्तित रखते हुए ‘न्यूट्रल’ मौद्रिक नीति बनाए रखी।