24 February Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today ( 24 February 2026)

  • हाल ही में भारत ने पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (TKDL) एक्सेस समझौते पर ब्राजील के साथ हस्ताक्षर किए हैं।
  • हाल ही में राष्ट्रपति भवन के केंद्रीय प्रांगण में ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा के स्थान पर सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
  • ‘वृंदावनी वस्त्र’ प्रदर्शनी के लिए सांस्कृतिक संग्रहालय परियोजना की आधारशिला गुवाहाटी में रखी गई है।
  • दिल्ली टेनिस ओपन 2026 का पुरुष युगल खिताब सिद्धांत बंथिया और अलेक्जेंडर डोंस्की ने जीता है।
  • ATP 500 रियो ओपन का पुरुष एकल खिताब टॉमस मार्टिन एचेवेरी ने जीता है।
  • माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग डिविजन के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में आशा शर्मा को नियुक्त किया गया है।
  • टेक महिंद्रा ने एनवीडिया के सहयोग से एक हिंदी-फर्स्ट लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) लॉन्च किया है।
  • रॉब जेटन नीदरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं।
  • फिल्म ‘बूंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म के लिए BAFTA 2026 पुरस्कार जीता है।
  • सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी, कोलकाता ने अपने सातवें दीक्षांत समारोह में शशि थरूर को मानद डी.लिट उपाधि से सम्मानित किया है।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

भारत–ब्राजील TKDL एक्सेस समझौता

हाल ही में भारत ने ब्राजील के साथ पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (Traditional Knowledge Digital Library – TKDL) तक पहुँच से संबंधित एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ब्राजील के National Institute of Industrial Property (INPI) तथा भारत की Council of Scientific and Industrial Research (CSIR) के बीच हुआ है। TKDL भारतीय पारंपरिक ज्ञान का एक अद्वितीय prior-art database है। इस सहयोग के अंतर्गत ब्राजील के पेटेंट कार्यालय को पेटेंट परीक्षा और अनुदान प्रक्रिया में TKDL डेटाबेस के उपयोग की अनुमति मिलेगी। इसके साथ ही TKDL तक पहुँच रखने वाले पेटेंट कार्यालयों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

राष्ट्रपति भवन में सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा

राष्ट्रपति भवन के केंद्रीय प्रांगण में ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा के स्थान पर सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 23 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति भवन में ‘राजाजी उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर-जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही 24 फरवरी से 1 मार्च तक उनके जीवन और योगदान पर आधारित एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

‘वृंदावनी वस्त्र’ सांस्कृतिक संग्रहालय परियोजना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के खानापारा में ‘वृंदावनी वस्त्र’ प्रदर्शनी के लिए सांस्कृतिक संग्रहालय परियोजना की आधारशिला रखी है। वृंदावनी वस्त्र 16वीं शताब्दी की प्रसिद्ध बुनी हुई वस्त्र कला है, जिसे वैष्णव संत और विद्वान श्रीमंत शंकरदेव से जोड़ा जाता है। यह वस्त्र भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े दृश्यों को दर्शाता है और असमिया कला व भक्ति परंपरा की उत्कृष्ट कृति माना जाता है।

दिल्ली टेनिस ओपन 2026

दिल्ली ओपन 2026 का पुरुष युगल खिताब भारत के सिद्धांत बंथिया और बुल्गारिया के अलेक्जेंडर डोंस्की की जोड़ी ने जीता। यह तीसरी बार है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने दिल्ली ओपन का डबल्स खिताब जीता है। वहीं पुरुष एकल खिताब ग्रीस के स्टेफानोस सकेलारिडिस ने ग्रेट ब्रिटेन के ओलिवर क्रॉफर्ड को हराकर अपने नाम किया।

ATP 500 रियो ओपन

अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी टॉमस मार्टिन एचेवेरी ने फाइनल में चिली के एलेजांद्रो टैबिलो को पराजित कर ATP 500 रियो ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता। यह उनके करियर का पहला ATP खिताब है। इससे पहले वे तीन बार फाइनल में उपविजेता रह चुके थे।

माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग डिविजन में नियुक्ति

माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय मूल की आशा शर्मा को अपने गेमिंग डिविजन की नई कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने फिल स्पेंसर का स्थान लिया है, जो 38 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। आशा शर्मा सीधे माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को रिपोर्ट करेंगी और Xbox, Bethesda तथा Activision Blizzard सहित लगभग 40 स्टूडियो का नेतृत्व करेंगी।

हिंदी-फर्स्ट लार्ज लैंग्वेज मॉडल

Tech Mahindra ने NVIDIA के साथ मिलकर ‘प्रोजेक्ट इंडस’ पहल के अंतर्गत एक हिंदी-फर्स्ट लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक हिंदी में एआई-आधारित शिक्षण सहायता प्रदान कर भारत में शिक्षा को अधिक सुलभ और समावेशी बनाना है। यह मॉडल 8 अरब पैरामीटर्स तक स्केलेबल है और एजेंटिक एआई तकनीक का समर्थन करता है।

नीदरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री

Rob Jetten 38 वर्ष की आयु में नीदरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं। वे देश के पहले खुले तौर पर समलैंगिक प्रधानमंत्री भी हैं। उन्हें राजा विलेम-अलेक्जेंडर द्वारा नई अल्पसंख्यक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए शपथ दिलाई गई।

2026 BAFTA अवॉर्ड

मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’, जिसका निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है, ने लंदन में BAFTA 2026 में Best Children’s & Family Film का पुरस्कार जीता है। इस फिल्म में गुगुन किपगेन और बाला हिजाम मुख्य भूमिका में हैं।

Scroll to Top