18 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (18 April 2026)

  • हाल ही में किस बैंक ने ‘उत्कर्ष 2029’ नामक मध्यम अवधि की रणनीतिक रूपरेखा लॉन्च की है?उत्तर: भारतीय रिज़र्व बैंक
  • हाल ही में विशु नव वर्ष उत्सव का आयोजन कहाँ किया गया?उत्तर: केरल
  • हाल ही में रोमुआल्ड वाडाग्नी ने किस देश के राष्ट्रपति चुनाव में विजय प्राप्त की है?उत्तर: बेनिन
  • हाल ही में भारतीय उद्योग परिसंघ (FICCI) द्वारा महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?उत्तर: अनंत स्वरूप
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किस राज्य में किया?उत्तर: कर्नाटक
  • हाल ही में FIDE विमेंस कैंडिडेट्स 2026 प्रतियोगिता का विजेता कौन रहा?उत्तर: आर. वैशाली
  • हाल ही में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने ‘दिव्य दक्षिण यात्रा’ ट्रेन सेवा कहाँ से शुरू करने की घोषणा की है?उत्तर: विशाखापत्तनम
  • हाल ही में ‘सुपर सेल्स साथी’ ऐप किस संस्था द्वारा लॉन्च किया गया है?उत्तर: एलआईसी
  • हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा देश के पहले परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग एवं समुद्री निगरानी जहाज को तैनात किया गया है, उसका नाम क्या है?उत्तर: आईएनएस ध्रुव
  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के नवीनतम अनुमान के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?उत्तर: छठा स्थान

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

भारतीय रिज़र्व बैंक – ‘उत्कर्ष 2029’

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ‘उत्कर्ष 2029’ नामक मध्यम अवधि की रणनीतिक रूपरेखा लॉन्च की है। यह फ्रेमवर्क अप्रैल 2026 से मार्च 2029 तक लागू रहेगा। इसका उद्देश्य CBDC (केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा) का विस्तार, UPI का वैश्विक प्रसार तथा वित्तीय क्षेत्र में AI जैसी आधुनिक तकनीकों का समावेश करना है। RBI ने छह प्रमुख प्राथमिकताओं पर फोकस किया है, जिनमें मजबूत नियमन, वित्तीय समावेशन और Unified Lending Interface के माध्यम से सस्ती ऋण सुविधा शामिल हैं।

विशु नव वर्ष उत्सव – केरल

विशु 2026, जो केरल का पारंपरिक मलयालम नव वर्ष है, 15 अप्रैल 2026 को मनाया गया। यह पर्व सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के अवसर पर मलयालम माह मेदम के पहले दिन मनाया जाता है। इसकी शुरुआत पारंपरिक ‘विशुक्कनी’ दर्शन से होती है।

बेनिन राष्ट्रपति चुनाव

बेनिन के वित्त मंत्री रोमुआल्ड वाडाग्नी ने राष्ट्रपति चुनाव में 94% से अधिक मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जिसमें उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार पॉल हौंकपे को पराजित किया।

FICCI महासचिव नियुक्ति

भारतीय उद्योग परिसंघ (FICCI) ने अनंत स्वरूप को अपना नया महासचिव नियुक्त किया है, जो 14 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुआ। वे पूर्व में वाणिज्य मंत्रालय, रेल मंत्रालय और विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर उद्घाटन – कर्नाटक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मांड्या जिले स्थित आदिचुंचनगिरी मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। यह स्मारक श्री बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी को समर्पित है। इस अवसर पर “सौंदर्य लहरी एवं शिव महिम्न स्तोत्रम” पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

FIDE विमेंस कैंडिडेट्स 2026

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली ने FIDE विमेंस कैंडिडेट्स 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में रूस की कैटरीना लैग्नो को हराया और विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2026 के लिए क्वालिफाई किया, जहाँ उनका मुकाबला चीन की जू वेनजुन से होगा।

विश्व आवाज दिवस 2026

विश्व आवाज दिवस 16 अप्रैल 2026 को मनाया गया। इस वर्ष की थीम थी – “Caring for Our Voices!”। इसकी शुरुआत 1999 में ब्राज़ील में हुई थी और 2003 से यह वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त आयोजन बन गया।

LIC ‘सुपर सेल्स साथी’ ऐप

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ‘MyLIC’ और ‘Super Sales Saathi’ नामक दो मोबाइल ऐप लॉन्च किए। यह ऐप पॉलिसीधारकों और एजेंट्स को डिजिटल सेवाएँ, प्रीमियम भुगतान, पॉलिसी प्रबंधन और पेपरलेस सुविधा प्रदान करते हैं।

IRCTC ‘दिव्य दक्षिण यात्रा’ ट्रेन

IRCTC ने ‘दिव्य दक्षिण यात्रा – अरुणाचलम-कांचीपुरम-महाबलीपुरम’ भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन 27 अप्रैल 2026 को विशाखापत्तनम से रवाना होगी और 8 रात 9 दिन की यात्रा में दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं विरासत स्थलों को कवर करेगी।

परिसीमन एवं महिला आरक्षण विधेयक 2026

केंद्र सरकार ने 131वें संविधान संशोधन विधेयक 2026 के तहत लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव नवीन जनगणना के आधार पर परिसीमन के साथ जुड़ा है। इसके साथ ही लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने का प्रावधान भी किया गया है।

Scroll to Top