20 April Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (20 April 2026)

  • विश्व लिवर दिवस 2026 हाल ही में 19 अप्रैल को मनाया गया।
  • गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप की नई चेयरपर्सन के रूप में रोशनी गोदरेज को नियुक्त किया गया है।
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने कर्नाटक में स्थित याना गुफाओं को राष्ट्रीय महत्व की भू-धरोहर स्थल घोषित किया है।
  • CBI ने शहतूश शॉल से जुड़े पहले वन्यजीव अपराध मामले का सफल अभियोजन किया, जो तिब्बती एंटीलोप से संबंधित है।
  • भारत का पहला ऐसा पासपोर्ट कार्यालय (RPO) जो ब्रेल सेवाएँ प्रदान करता है, वह भोपाल RPO बन गया है।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (PMGSY-III) को मार्च 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी है।
  • वित्तीय वर्ष 2026 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश चीन रहा है।
  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यॉन्ग भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए।
  • स्मृति मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की सर्वाधिक रन-स्कोरर बनकर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है।
  • फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब साध्वी सैल ने जीता है।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

विश्व लिवर दिवस 2026

विश्व लिवर दिवस 2026 को 19 अप्रैल को मनाया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष 19 अप्रैल को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य लिवर से संबंधित बीमारियों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना तथा बेहतर लिवर स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना है। वर्ष 2026 की थीम “मजबूत आदतें, मजबूत जिगर (Solid Habits, Strong Liver)” रखी गई।

गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप में नेतृत्व परिवर्तन

गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप का नया चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज को नियुक्त किया गया है। वे नादिर गोदरेज का स्थान लेंगे, जो अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होंगे। पिरोजशा गोदरेज गोदरेज प्रॉपर्टीज, गोदरेज कैपिटल और गोदरेज वेंचर्स का नेतृत्व जारी रखेंगे। इसके अलावा बुर्जीस गोदरेज को गोदरेज एग्रोवेट का चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि विशाल शर्मा को एस्टेक लाइफसाइंसेज़ का चेयरपर्सन और अरीजित मुखर्जी को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

विश्व विरासत दिवस 2026

विश्व विरासत दिवस, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्मारक एवं स्थल दिवस भी कहा जाता है, प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1982 में ICOMOS द्वारा की गई थी और 1983 में यूनेस्को ने इसे मान्यता दी। वर्ष 2026 की थीम “संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवित धरोहर के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया” रखी गई है। इसका उद्देश्य विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण और टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देना है।

याना गुफाएँ (कर्नाटक)

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित याना गुफाओं को राष्ट्रीय महत्व का भू-धरोहर स्थल घोषित किया है। यह क्षेत्र अपनी काली क्रिस्टलीय चट्टानों और कार्स्ट संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध है, जो लगभग 2,700 मिलियन वर्ष पुरानी हैं। यहाँ भैरवेश्वर शिखर (120 मीटर) और मोहिनी शिखर (90 मीटर) प्रमुख आकर्षण हैं।

शहतूश शॉल मामला और CBI कार्रवाई

CBI ने शहतूश शॉल से जुड़े वन्यजीव अपराध मामले में पहली सफल सजा प्राप्त की है। यह शॉल लुप्तप्राय तिब्बती एंटीलोप (चिरू) के बालों से बनाया जाता है। यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची I में सूचीबद्ध है और इसका व्यापार CITES के तहत वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित है।

विश्व हीमोफीलिया दिवस 2026

विश्व हीमोफीलिया दिवस 17 अप्रैल को मनाया गया। वर्ष 2026 की थीम “निदान: देखभाल का पहला कदम” है। यह दिवस वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफीलिया द्वारा मनाया जाता है और इसका उद्देश्य हीमोफीलिया तथा अन्य आनुवंशिक रक्तस्राव विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

भारत का पहला ब्रेल पासपोर्ट कार्यालय

भोपाल क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) भारत का पहला ऐसा पासपोर्ट कार्यालय बन गया है, जिसने ब्रेल सेवाएँ शुरू की हैं। इस पहल के तहत दृष्टिहीन आवेदकों के लिए ब्रेल पुस्तिकाएँ, ब्रेल साइनबोर्ड और QR कोड आधारित सहायता प्रणाली उपलब्ध कराई गई है, जिससे पासपोर्ट प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाया गया है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (PMGSY-III)

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III को मार्च 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इस योजना के लिए 83,977 करोड़ रुपये का संशोधित बजट निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करना है, विशेषकर कृषि बाजारों, स्कूलों और अस्पतालों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना है।

भारत–चीन व्यापार संबंध

वित्तीय वर्ष 2026 में चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। दोनों देशों के बीच व्यापार 151.1 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जबकि भारत का व्यापार घाटा 112.16 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। इस अवधि में भारत का चीन को निर्यात और आयात दोनों में वृद्धि दर्ज की गई।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्योंग ने 19 से 21 अप्रैल 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा की। यह उनकी पहली भारत यात्रा थी, जिसमें उनके साथ प्रथम महिला किम हे क्यूंग और एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था।


Scroll to Top