Current Affairs Today (30 April 2026)
- हाल ही में SAFF महिला चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन गोवा में किया जाएगा।
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने SEBI के 38वें स्थापना दिवस के अवसर पर “मिशन जागरूक” नामक निवेशक जागरूकता अभियान की शुरुआत की।
- दिवंगत दलीप सिंह वासन एक प्रसिद्ध लेखक थे।
- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी विराट कोहली बने हैं।
- 2026–2029 के लिए बैडमिंटन विश्व महासंघ (BWF) एथलीट्स कमीशन का अध्यक्ष पीवी सिंधु को चुना गया है।
- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने दिलीप कुमार को अपना नया मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) नियुक्त किया है।
- IRCTC ने भूटान के लिए “मिस्टिक माउंटेन टूर” लॉन्च किया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हरदोई में किया है।
- अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2026 को 29 अप्रैल को मनाया गया।
- SIPRI की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत विश्व का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बना है।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
SAFF महिला चैम्पियनशिप 2026
हाल ही में SAFF महिला चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन 25 मई से 7 जून 2026 तक गोवा में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट पहली बार गोवा में आयोजित होगा। इसमें भारत, नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका और भूटान सहित कुल सात टीमें भाग लेंगी।
SEBI मिशन जागरूक अभियान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई में SEBI के 38वें स्थापना दिवस के अवसर पर “मिशन जागरूक” नामक देशव्यापी निवेशक जागरूकता अभियान लॉन्च किया। इस अभियान का उद्देश्य खुदरा निवेशकों को धोखाधड़ी, भ्रामक जानकारी और अनधिकृत फिन-इन्फ्लुएंसर्स से सुरक्षित रखना है, विशेष रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर।
दलीप सिंह वासन
दिवंगत दलीप सिंह वासन एक प्रसिद्ध पंजाबी लेखक थे, जिनका हाल ही में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पंजाबी साहित्य सभा, पटियाला में लीगल एडवाइजर और असिस्टेंट एंप्लॉयमेंट ऑफिसर भी रहे। उनकी प्रमुख कृतियों में सोधियां दा फार्म, हड़ताल, पंजाबियां दा रहने सेहन, आतम-विश्वास आदि शामिल हैं।
IPL रिकॉर्ड – विराट कोहली
विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के दौरान हासिल की।
BWF एथलीट्स कमीशन अध्यक्ष
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को 2026–2029 के लिए बैडमिंटन विश्व महासंघ (BWF) एथलीट्स कमीशन का अध्यक्ष चुना गया है। वह BWF काउंसिल की सदस्य भी होंगी।
SAIL CVO नियुक्ति
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने IRSME अधिकारी दिलीप कुमार को नया मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) नियुक्त किया है।
IRCTC “मिस्टिक माउंटेन टूर”
IRCTC ने भारत–भूटान के लिए 14 दिवसीय “मिस्टिक माउंटेन टूर” लॉन्च किया है, जो गुवाहाटी, शिलांग, थिम्फू, पुनाखा और पारो जैसे स्थलों को कवर करता है।
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया।
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2026
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2026 को 29 अप्रैल को मनाया गया।
SIPRI रिपोर्ट 2025
SIPRI की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में भारत विश्व का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बना है।