06 May Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (06 May 2026)

  • हाल ही में पहला प्रोसोपिस जुलिफ्लोरा आधारित हरित मेथेनॉल संयंत्र कहाँ स्थापित किया जाएगा? कांडला
  • वर्ष 2025 में भारत का शीर्ष समुद्री मछली उत्पादक राज्य कौन बना है? तमिलनाडु
  • चित्रित रिपोर्टिंग और टिप्पणी श्रेणी में पुलित्ज़र पुरस्कार 2026 से किस भारतीय को सम्मानित किया गया है? आनंद आर.के. और सुपर्णा शर्मा
  • हाल ही में दुर्लभ रोगों पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ किया गया? नई दिल्ली
  • बायोकॉन का उत्तराधिकारी किसे नियुक्त किया गया है? क्लेयर मजूमदार
  • ओडिशा में कोयला-से-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना को कौन विकसित करेगा? लार्सन एंड टुब्रो
  • यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (EPC) शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाला पहला गैर-यूरोपीय देश कौन बना है? कनाडा
  • “स्टार्टअप कडप्पा पहल” नामक उद्यमिता परियोजना कहाँ शुरू की गई है? आंध्र प्रदेश
  • “प्रोजेक्ट दीपक” का 66वां स्थापना दिवस किसके द्वारा मनाया गया? सीमा सड़क संगठन
  • एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 में शीर्ष स्थान किस भारतीय संस्थान ने प्राप्त किया है? IISc बेंगलुरु

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

हरित मेथानॉल संयंत्र (Kandla)

हाल ही में पहला प्रोसोपिस जुलिफ्लोरा (विलायती कीकर) आधारित हरित मेथानॉल संयंत्र गुजरात के कांडला में स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य इस आक्रामक झाड़ी को स्वच्छ ईंधन में परिवर्तित करना है। इसे थर्मैक्स लिमिटेड और अंकुर साइन्टिफिक द्वारा विकसित किया जा रहा है, जिसमें गैसिफिकेशन तकनीक के माध्यम से बायोमास को सिंगैस में बदलकर मेथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा। यह पहल हरित सागर दिशानिर्देश और मैरिटाइम इंडिया विज़न 2030 के तहत एक तकनीकी प्रदर्शन इकाई के रूप में कार्य करेगी।

समुद्री मछली उत्पादन (2025)

2025 में भारत का शीर्ष समुद्री मछली उत्पादक राज्य तमिलनाडु बन गया है। ICAR–CMFRI के अनुसार, तमिलनाडु ने 6.85 लाख टन उत्पादन के साथ गुजरात को पीछे छोड़ दिया, जबकि गुजरात 6.43 लाख टन के साथ दूसरे स्थान पर रहा। देश का कुल समुद्री मछली उत्पादन 3% बढ़कर 35.7 लाख टन तक पहुँच गया। तमिलनाडु में कन्नियाकुमारी, तूथुकुडी और पुडुक्कोट्टई प्रमुख योगदानकर्ता जिले रहे।

पुलित्ज़र पुरस्कार 2026

भारतीय पत्रकार आनंद आरके और सुपर्णा शर्मा को पुलित्ज़र पुरस्कार 2026 में चित्रित रिपोर्टिंग और टिप्पणी श्रेणी के लिए सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें ब्लूमबर्ग के लिए तैयार किए गए “trAPPed” प्रोजेक्ट के लिए प्रदान किया गया। इसके साथ ही अनिरुद्ध घोषाल को अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग श्रेणी में भी सम्मान मिला, जिसमें वैश्विक निगरानी तकनीकों से जुड़ी खोजी रिपोर्टिंग शामिल थी।

राष्ट्रीय दुर्लभ रोग सम्मेलन (नई दिल्ली)

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय दुर्लभ रोग सम्मेलन का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया। यह दो दिवसीय सम्मेलन दुर्लभ बीमारियों के उपचार और अनुसंधान को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 और दुर्लभ रोगों के लिए राष्ट्रीय नीति 2021 के तहत लागू किया जा रहा है, जिसमें देशभर के उत्कृष्टता केंद्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

बायोकॉन नेतृत्व परिवर्तन

बायोकॉन में नेतृत्व परिवर्तन के तहत क्लेयर मजूमदार को कंपनी का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया है। वह आगामी वर्षों में चरणबद्ध रूप से नेतृत्व संभालेंगी। वर्तमान में वह बिकारा थेराप्यूटिक्स की सीईओ हैं, जबकि बायोकॉन की स्थापना किरण मजूमदार-शॉ ने 1978 में की थी।

ओडिशा कोयला-से-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना

लार्सन एंड टुब्रो को ओडिशा में कोयला-से-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना विकसित करने का कार्य सौंपा गया है। यह परियोजना कोयले को औद्योगिक रसायन अमोनियम नाइट्रेट में परिवर्तित करेगी, जिसका उपयोग खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में होता है। इसका उद्देश्य आयात निर्भरता कम करना और आत्मनिर्भर भारत पहल को मजबूत करना है।

EPC शिखर सम्मेलन (कनाडा)

कनाडा यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (EPC) शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाला पहला गैर-यूरोपीय देश बन गया है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने आर्मेनिया के यरेवन में आयोजित 8वें EPC सम्मेलन में भाग लिया, जहाँ सुरक्षा, लोकतंत्र और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। EPC की स्थापना 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद की गई थी।

स्टार्टअप कडप्पा पहल (आंध्र प्रदेश)

आंध्र प्रदेश सरकार ने कडप्पा जिले में स्टार्टअप कडप्पा पहल की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य क्षेत्र को नवाचार और उद्यमिता का केंद्र बनाना है। यह परियोजना निति आयोग और निजी क्षेत्र के सहयोग से विकसित की जा रही है और इसमें स्टार्टअप्स के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

प्रोजेक्ट दीपक (BRO)

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने शिमला में प्रोजेक्ट दीपक का 66वां स्थापना दिवस मनाया। यह परियोजना हिमालयी क्षेत्रों जैसे शिमला, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में सड़क निर्माण और रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसकी स्थापना 1961 में हुई थी।

IISc बेंगलुरु रैंकिंग 2026

एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु ने 43वां स्थान प्राप्त किया है और यह भारत का शीर्ष विश्वविद्यालय बना हुआ है। यह एशिया के 128 विश्वविद्यालयों की सूची में एकमात्र भारतीय संस्थान है जो शीर्ष 50 में शामिल है, जो भारतीय उच्च शिक्षा की वैश्विक उपस्थिति को दर्शाता है।

Scroll to Top