08 May Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (08 May 2026)

  • हाल ही में आयोजित ‘बालिकातन 2026’ (Balikatan 2026) संयुक्त सैन्य अभ्यास अमेरिका और किस देश के बीच संपन्न हुआ? फिलीपींस
  • हाल ही में पहले इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन 2026 की वेबसाइट एवं लोगो का अनावरण किसके द्वारा किया गया? भूपेंद्र याद
  • हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर किस कैरेबियाई देश की आधिकारिक यात्रा पर गए? सूरीनाम
  • केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में नए दक्षिण तटीय रेलवे ज़ोन का मुख्यालय कहाँ अधिसूचित किया गया है? विशाखापत्तनम
  • हाल ही में आयोजित BWF उबेर कप 2026 का विजेता कौन सा देश रहा? दक्षिण कोरिया
  • आयरलैंड में आयोजित IBSF विश्व बिलियर्ड्स खिताब हाल ही में किसने जीता? सौरभ कोठारी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मई 2026 को सोशल मीडिया पर अपनी ‘डिस्प्ले पिक्चर’ बदलकर किस सैन्य अभियान की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना को श्रद्धांजलि दी? ऑपरेशन सिंदूर
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई 2026 को ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर किस नव-निर्मित संरचना का उद्घाटन करेंगे? ध्यान मंदिर
  • दुबई के विकास और विरासत संरक्षण में 100 वर्षों से अधिक के योगदान हेतु किस भारतीय व्यवसायी को प्रतिष्ठित ‘एर्थ दुबई पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया? दीपक भाटिया
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी हेतु हाल ही में कौन-सा उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है? जननी

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

बालिकातन 2026 (Balikatan 2026)

बालिकातन 2026’ संयुक्त सैन्य अभ्यास अमेरिका और फिलीपींस के बीच आयोजित होने वाला एक प्रमुख वार्षिक द्विपक्षीय रक्षा अभ्यास है। ‘बालिकातन’ शब्द फिलीपींस की तागालोग भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ “कंधे से कंधा मिलाकर” (Shoulder-to-Shoulder) होता है। यह दोनों देशों के बीच होने वाला सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास माना जाता है, जिसमें सामरिक सहयोग और रक्षा समन्वय को मजबूत किया जाता है।

इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन 2026

पहले इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन 2026 की वेबसाइट और लोगो का अनावरण केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा किया गया। यह सम्मेलन 1 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य शेर, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा जैसी सात बड़ी बिल्लियों के संरक्षण को बढ़ावा देना है।

विदेश मंत्री की सूरीनाम यात्रा

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कैरेबियन देश सूरीनाम की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे, जहां उन्होंने सूरीनाम के विदेश मंत्री मेल्विन बौवा से मुलाकात की। सूरीनाम दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित एक देश है और भारत के साथ इसके द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

दक्षिण तटीय रेलवे ज़ोन

केंद्र सरकार ने नए दक्षिण तटीय रेलवे ज़ोन का मुख्यालय विशाखापत्तनम में अधिसूचित किया है। यह ज़ोन 1 जून 2026 से कार्य करना शुरू करेगा। इसका गठन पूर्वी तटीय रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे के पुनर्गठन के माध्यम से किया गया है। इसके साथ ही भारत में कुल 19 रेलवे ज़ोन हो गए हैं, जिससे रेलवे प्रशासनिक संरचना और अधिक सुदृढ़ हुई है।

BWF उबेर कप 2026

BWF उबेर कप 2026 का खिताब दक्षिण कोरिया ने चीन को 3-1 से हराकर जीता। यह महिला बैडमिंटन का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टीम टूर्नामेंट है। इसका समकक्ष पुरुष टूर्नामेंट थॉमस कप है, जो हर दो वर्ष में आयोजित होता है और विश्व स्तर पर बैडमिंटन की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है।

IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप

आयरलैंड के कार्लो में आयोजित IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2026 का खिताब भारत के सौरभ कोठारी ने जीता। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने ही देश के पंकज आडवाणी को 1133–477 के बड़े अंतर से हराया। यह सौरभ कोठारी का लगातार दूसरा विश्व खिताब है, जिससे भारत की क्यू स्पोर्ट्स में मजबूत स्थिति और भी सुदृढ़ हुई है।

ऑपरेशन सिंदूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मई 2026 को सोशल मीडिया पर अपनी DP बदलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना को श्रद्धांजलि दी। यह ऑपरेशन अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की मृत्यु हुई थी। इस सैन्य कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।

आर्ट ऑफ लिविंग – ध्यान मंदिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई 2026 को ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवनिर्मित ‘ध्यान मंदिर’ का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 10 से 26 मई तक चलेगा, जिसमें 182 देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान बिम्सटेक यूथ लीडरशिप एक्सचेंज और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण आयोजन भी किए जाएंगे।

एर्थ दुबई पुरस्कार

भारतीय कारोबारी दीपक भाटिया को दुबई के विकास और विरासत संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘एर्थ दुबई पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा प्रदान किया गया। उनका पारिवारिक व्यवसाय 1922 से दुबई के विकास में योगदान देता आ रहा है।

जननी डिजिटल प्लेटफॉर्म

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के लिए ‘जननी’ नामक एक उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह पुराने RCH पोर्टल का आधुनिक संस्करण है, जिसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है। इसमें QR कोड आधारित हेल्थ कार्ड, रियल-टाइम ट्रैकिंग और हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी अलर्ट जैसी सुविधाएँ शामिल हैं, तथा यह U-WIN और POSHAN जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों से एकीकृत है।

Scroll to Top