11 May Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (11 May 2026)

  • हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U 2.0) के तहत आवास निर्माण में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य ओडिशा बना है।
  • हाल ही में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में सी. जोसेफ विजय ने शपथ ली है।
  • हाल ही में भारत के नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) के रूप में एन. एस. राजा सुब्रमणि को नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा किया जा रहा है।
  • हाल ही में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में एन. रंगासामी को नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में कृष्णा स्वामीनाथन को नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में वर्ष 2026 के लिए मेटियोरिटिकल सोसाइटी का फेलो कुलजीत कौर मरहास को चुना गया है।
  • हाल ही में सरदार पटेल सहकारी डेयरी फेडरेशन (SPCDF) के पहले अध्यक्ष के रूप में जयेन मेहता को चुना गया है।
  • हाल ही में आर्चीबाल्ड पुरस्कार 2026 रिचर्ड लेवर ने जीता है।
  • हाल ही में वन-टाइम ट्रैफिक चालान निपटान योजना की शुरुआत बिहार राज्य द्वारा की गई है।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

PMAY-U 2.0 में ओडिशा का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U 2.0) के अंतर्गत घरों के निर्माण में ओडिशा देश का शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य बना है। मार्च 2025 से यह राज्य लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है। इस योजना की शुरुआत सितंबर 2024 में हुई थी। ओडिशा में कुल 24,625 घर स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 23,464 स्थलों का भू-टैगिंग कार्य पूरा हो चुका है।

तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री

सी. जोसेफ विजय, जो तमिलागा वेत्री कज़गम (TVK) के अध्यक्ष हैं, ने तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने 10 मई को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के समक्ष शपथ ग्रहण की। उनकी पार्टी ने 108 सीटें जीतकर राज्य में प्रमुख स्थिति हासिल की।

भारत के नए CDS की नियुक्ति

लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को भारत का नया प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) नियुक्त किया गया है। वह जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे।

DRDO द्वारा स्क्रैमजेट कम्बस्टर परीक्षण

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने हैदराबाद में स्क्रैमजेट कम्बस्टर का सफल परीक्षण किया। इस परीक्षण में 1200 सेकंड से अधिक रन-टाइम प्राप्त हुआ, जो पहले के 700 सेकंड से अधिक है।

राष्ट्रीय लोक अदालत

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आपसी समझौते के माध्यम से विवादों का निपटारा कर न्यायालयों का बोझ कम करना है।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री

एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। यह उनका पांचवां कार्यकाल होगा। वे 13 मई को शपथ लेंगे।

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

9 मई 2026 को गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती मनाई गई। वे 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले एशियाई बने थे।

भारतीय नौसेना प्रमुख

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे 31 मई को पदभार ग्रहण करेंगे।

Meteoritical Society Fellow

कुलजीत कौर मरहास को 2026 के लिए Meteoritical Society की फेलो चुना गया है। वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

SPCDF का पहला अध्यक्ष

जयेन मेहता को सरदार पटेल सहकारी डेयरी फेडरेशन (SPCDF) का पहला अध्यक्ष चुना गया है। यह संगठन सहकारी डेयरी आंदोलन को मजबूत करने के लिए कार्य करता है।


Scroll to Top