Current Affairs Today (29 May 2026)
- हाल ही में असम समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) विधेयक पारित करने वाला पूर्वोत्तर भारत का पहला राज्य बना है।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की।
- हाल ही में सिक्किम को पूर्णतः साक्षर राज्य (Fully Literate State) घोषित किया गया है।
- सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28% जीएसटी लगाए जाने को मंजूरी प्रदान की है।
- हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
- ISSF विश्व कप 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ईशा सिंह ने नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।
- जापान ने हाल ही में भारत से आमों के आयात पर प्रतिबंध लगाया है।
- प्रसिद्ध शायर बशीर बद्र को 1999 में पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।
- 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की भाला फेंक F64 श्रेणी में सुमित अंतिल ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
- वैभव सूर्यवंशी ने IPL के एक सीज़न में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
असम पूर्वोत्तर का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया
असम विधानसभा ने ‘समान नागरिक संहिता विधेयक, असम-2026’ को पारित कर दिया है। इसके साथ ही असम, उत्तराखंड और गुजरात के बाद देश का तीसरा तथा पूर्वोत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने UCC कानून को मंजूरी दी है। विधानसभा ने परिसीमन प्रक्रिया के बाद संसद और राज्य विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण के शीघ्र क्रियान्वयन संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का मुख्य आयोजन कोलकाता में होगा
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने घोषणा की है कि 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय मुख्य कार्यक्रम कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की गई है। यह घोषणा खजुराहो में आयोजित 25-दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के दौरान की गई। इस अवसर पर योग संगम पोर्टल, योग पार्क पोर्टल तथा नई योग टी-शर्ट का भी शुभारंभ किया गया।
विश्व स्वास्थ्य सभा ने स्ट्रोक पर पहला वैश्विक प्रस्ताव पारित किया
स्विट्जरलैंड के जेनेवा में आयोजित 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) में स्ट्रोक को लेकर दुनिया का पहला वैश्विक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभा की थीम थी—“वैश्विक स्वास्थ्य को नया आकार देना: जिम्मेदारी साझा करने के लिए मिलकर काम करना।” प्रस्ताव के माध्यम से सदस्य देशों से स्ट्रोक को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता मानते हुए उसकी रोकथाम, उपचार, पुनर्वास और दीर्घकालिक देखभाल को सुदृढ़ करने का आह्वान किया गया।
सिक्किम घोषित हुआ पूर्ण साक्षर राज्य
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सिक्किम को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया। यह उपलब्धि केंद्र सरकार की ‘उल्लास’ (ULLAS) पहल के अंतर्गत हासिल हुई है। राज्य की साक्षरता दर 99.82 प्रतिशत दर्ज की गई, जो शिक्षा मंत्रालय द्वारा निर्धारित 95 प्रतिशत के मानक से काफी अधिक है।
110 वर्षों बाद दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई प्रजाति पुनः दिखाई दी
अरुणाचल प्रदेश के नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान में लगभग 110 वर्षों बाद दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई प्रजाति ‘गाइनाकैंथा खासीआका’ (Long-tailed Duskhawker) को फिर से देखा गया है। अक्टूबर 2024 में चार नागरिक वैज्ञानिकों द्वारा इसकी तस्वीरें लेकर इसकी उपस्थिति की पुष्टि की गई।
सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28% GST को वैध ठहराया
सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर लगाए गए 28 प्रतिशत GST को संवैधानिक रूप से वैध माना है। न्यायालय ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म केवल मध्यस्थ नहीं, बल्कि सेवा प्रदाता हैं और इसलिए उन पर GST लागू होगा। केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2023 से विदेशी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए भारत में पंजीकरण अनिवार्य किया था।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा दिया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 28 मई 2026 को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। उनके स्थान पर उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। सिद्धारमैया दो कार्यकालों में कुल आठ वर्षों तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं और राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल ने लागू की ‘पता लगाओ, हटाओ, निर्वासित करो’ नीति
पश्चिम बंगाल सरकार ने अवैध घुसपैठ रोकने के लिए ‘Detect, Detain, Deport’ (पता लगाओ, हटाओ, निर्वासित करो) नीति लागू की है। इसके तहत अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके देश वापस भेजा जा रहा है। सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी हेतु BSF को भूमि भी उपलब्ध कराई गई है।
ईशा सिंह ने ISSF विश्व कप में बनाया विश्व रिकॉर्ड
भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित ISSF विश्व कप 2026 की महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 50 में से 43 अंक हासिल कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने दक्षिण कोरिया की किम येजी के 42 अंकों के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।पदक विजेता:स्वर्ण : ईशा सिंह (भारत)जत : डोरेन वेनेकैम्प (जर्मनीकांस्य : मिरोस्लावा मिन्चेवा (बुल्गारिया)
जापान ने भारतीय आमों के आयात पर प्रतिबंध लगाया
जापान ने लगभग 20 वर्षों बाद भारत से आमों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय भारतीय उपचार सुविधाओं में कीट-नियंत्रण प्रक्रियाओं में पाई गई कमियों के कारण लिया गया। इस प्रतिबंध से अल्फांसो, केसर, लंगड़ा और बंगनापल्ली जैसी लोकप्रिय भारतीय आम की किस्मों का निर्यात प्रभावित हुआ है। जापान ने 25 मार्च 2026 के बाद जारी निरीक्षण प्रमाणपत्र वाले आमों के आयात को अस्वीकार करने की घोषणा की है।