Current Affairs Today (08 June 2026)
- 2026 प्रिंसेस ऑफ़ एस्टुरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड प्राप्त करने वाले पहले फुटबॉलर लियोनेल मेसी बने हैं।
- भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की बैठक जकार्ता में आयोजित की जा रही है।
- उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मान समारोह-2026 में कुल 51 कलाकारों को सम्मानित किया गया है।
- महिलाओं की सुरक्षा और गतिशीलता हेतु तेलंगाना राज्य की महिला सुरक्षा विंग ने ‘स्त्री राइड’ लॉन्च किया है। तेलंगाना
- वन्यजीव अपराध नियंत्रण के लिए ‘HAWK’ प्रणाली की शुरुआत कर्नाटक में की गई है।
- ऑयल इंडिया लिमिटेड ने प्राकृतिक गैस की खोज अंडमान सागर में की है।
- भारत-यूएस आर्मी टू आर्मी स्टाफ टॉक्स (AAST) का 29वां संस्करण हवाई में आयोजित हुआ है।
- कई दशकों बाद एक दुर्लभ कैराकल (जंगली बिल्ली) को कुनो नेशनल पार्क में देखा गया है।
- महिला एशियाई व्यक्तिगत शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का खिताब सविता श्री भास्कर ने जीता है।
- अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को हराकर खिताब अपने नाम किया है।
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
प्रिंसेस ऑफ़ एस्टुरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड
इंटर मियामी CF और अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी 2026 प्रिंसेस ऑफ़ एस्टुरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड पाने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। यह स्पेन का एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जो खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग बैठक
भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की 8वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें दोनों देशों ने रक्षा, समुद्री सहयोग, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा और सांस्कृतिक संबंधों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मान समारोह 2026
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मान समारोह-2026 का आयोजन लखनऊ में किया गया, जिसमें वर्ष 2021 से 2024 तक के लिए चयनित कुल 51 कलाकारों को संगीत, नृत्य, नाटक और लोककलाओं में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
तेलंगाना में ‘स्त्री राइड’ पहल
तेलंगाना की महिला सुरक्षा विंग ने महिलाओं की सुरक्षा और सुगम गतिशीलता के लिए ‘स्त्री राइड’ नामक नई पहल शुरू की है। इस योजना के तहत महिला चालकों द्वारा संचालित टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और इलेक्ट्रिक बाइक सेवाएँ शुरू की गई हैं, जिससे महिलाओं को सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके।
केरल में HAWK प्रणाली
केरल वन विभाग ने वन्यजीव अपराध प्रबंधन के लिए HAWK (Hostile Activity Watch Kernel) प्रणाली लागू की है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो अपराध की रिपोर्टिंग से लेकर न्यायालयीय प्रक्रिया तक पूरे केस जीवनचक्र को ट्रैक करता है, जिससे पारदर्शिता और दक्षता में सुधार होता है।
RBI की मौद्रिक नीति और विकास अनुमान
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2027 के लिए GDP वृद्धि अनुमान को घटाकर 6.6% कर दिया है और रेपो दर को 5.25% पर अपरिवर्तित रखा है। यह निर्णय मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें आर्थिक विकास और मुद्रास्फीति पर संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया गया।
ऑयल इंडिया की प्राकृतिक गैस खोज
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अंडमान सागर में प्राकृतिक गैस की खोज की है। यह खोज डीप-सी एक्सप्लोरेशन मिशन के तहत की गई है और इसे देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अंडमान सागर
भारत-यूएस आर्मी स्टाफ टॉक्स (AAST)
भारत और अमेरिका के बीच 29वां आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ टॉक्स (AAST) हवाई में आयोजित किया गया। इसमें दोनों देशों ने सैन्य सहयोग, संयुक्त अभ्यास, और इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाने पर चर्चा की, जिससे रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जा सके। हवाई
इज़राइल में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा
इज़राइल में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की योजना की घोषणा की गई है। यह कदम भारत और इज़राइल के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।