11 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (11 June 2026)

  • हाल ही में ईरान ने इजरायल के खिलाफ ऑपरेशन ‘नस्र’ शुरू किया है।
  • विश्व महासागर दिवस 2026 को 8 जून को मनाया गया।
  • रक्षा मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में रक्षा भूमि पर 250 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी दी है।
  • केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार में द्वि-उपयोगी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को स्वीकृति दी है।
  • इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक कुमार शंकर बने हैं।
  • उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन ढांचे को BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण (DRR) कार्य समूह में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है।
  • केंद्र के हब-एंड-स्पोक विमानन दृष्टिकोण के तहत ईज़ी कनेक्ट फ्लाइट्स मॉडल में शामिल होने वाला पहला शहर वाराणसी बना है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर जाएंगे।
  • भारतीय विद्या भवन के नए अध्यक्ष बनवारीलाल पुरोहित बने हैं।
  • भारतीय खेल प्राधिकरण ने खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए जापान की सुकुबा यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

ईरान द्वारा ऑपरेशन नस्र

हाल ही में ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायल के खिलाफ ऑपरेशन ‘नस्र’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत नेवातिम और तेल नोफ जैसे इजरायली रणनीतिक हवाई ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह ऑपरेशन 8 जून को शुरू हुआ और इसे “या हैदर करार” कोडवर्ड के तहत वर्ष 2025 के 12-दिवसीय युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप संचालित किया गया।

विश्व महासागर दिवस 2026

विश्व महासागर दिवस हर वर्ष 8 जून को मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम है: “Reimagine: Beyond the World We Know, a New Relationship with Our Ocean”।
इसका उद्देश्य महासागरों के संरक्षण, जलवायु नियंत्रण, जैव विविधता और मानव आजीविका में उनकी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसकी शुरुआत 1992 के रियो पृथ्वी शिखर सम्मेलन में हुई थी तथा 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक मान्यता दी।

उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी

रक्षा मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लगभग 850 एकड़ रक्षा भूमि पर 250 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना तथा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) की स्थापना को मंजूरी दी है। यह रक्षा भूमि पर अपनी तरह की पहली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाना और भूमि का प्रभावी उपयोग करना है।

ग्रेट निकोबार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार के ग्रेट निकोबार द्वीप पर गैलाथिया खाड़ी में लगभग ₹13,000 करोड़ की लागत से द्वि-उपयोगी (सैन्य–नागरिक) ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी दी है। यह परियोजना मलक्का जलसंधि के निकट भारत की रणनीतिक उपस्थिति, समुद्री निगरानी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के नए MD

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के नए प्रबंध निदेशक कुमार शंकर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कमल किशोर चाटीवाल का स्थान लिया है। इससे पहले वे महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड में MD के रूप में कार्यरत थे।

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन को अंतरराष्ट्रीय मान्यता

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन ढांचे को BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण (DRR) कार्य समूह में अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है। इसमें राज्य की आपदा तैयारी, तकनीकी नवाचार और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को विशेष रूप से सराहा गया।

वाराणसी में ईज़ी कनेक्ट फ्लाइट्स मॉडल

एयर इंडिया ने हब-एंड-स्पोक विमानन मॉडल के तहत वाराणसी से ‘ईज़ी कनेक्ट’ फ्लाइट्स शुरू की हैं। इस पहल के माध्यम से यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान इमिग्रेशन और बैगेज प्रक्रिया की सुविधा वाराणसी में ही मिलेगी, जिससे यात्रा अधिक सरल और समय-कुशल बनेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जून से फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और स्लोवाकिया की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा करेंगे।

Scroll to Top