Current Affairs Today (16 June 2026)
- हाल ही में किस राज्य की बावन बूटी साड़ी को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है?उत्तर: बिहार
- हाल ही में किस राज्य की डोकरा शिल्पकला को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त हुआ है?उत्तर: झारखंड
- हाल ही में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन का कौन-सा संस्करण है?उत्तर: 52वां संस्करण
- रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?उत्तर: सुदर्शन पटनायक
- हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम को लगभग 1,400 वर्ष पुराने अभिलेख कहाँ से प्राप्त हुए हैं?उत्तर: नल्लामाला-नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व
- हाल ही में किस राज्य सरकार ने शिक्षकों के लिए कैशलेस हेल्थ स्कीम पोर्टल लॉन्च किया है?उत्तर: उत्तर प्रदेश
- किस राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों एवं जूनियर कॉलेजों में ब्रेकफास्ट एवं मिल्क योजना शुरू की है?उत्तर: तेलंगाना
- हाल ही में मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) का कौन-सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है?उत्तर: 19वां संस्करण
- महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन बनी हैं?उत्तर: दीप्ति शर्मा
- हाल ही में किन देशों के बीच शांति समझौते पर सहमति बनने की खबर सामने आई है?उत्तर: अमेरिका और ईरान
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
बिहार को GI टैग और पारंपरिक उत्पाद
हाल ही में बिहार की बावन बूटी साड़ी को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है। इसके साथ ही राज्य के तीन पारंपरिक उत्पादों—नालंदा की बावन बूटी साड़ी एवं फैब्रिक, गया का पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग—को भी GI टैग मिला है। बावन बूटी साड़ी में कपड़ों पर पारंपरिक डिज़ाइन और सांस्कृतिक प्रतीकों की हाथ से बुनाई की जाती है। वहीं, पत्थरकट्टी शिल्प लगभग 300 वर्ष पुरानी विरासत है, जिसमें काले ग्रेनाइट पत्थरों से मूर्तियां और कलाकृतियां बनाई जाती हैं।
झारखंड के पारंपरिक उत्पादों को GI टैग
झारखंड की डोकरा शिल्प को हाल ही में GI टैग प्रदान किया गया है। राज्य के कुल 11 पारंपरिक उत्पादों को यह मान्यता मिली है। इनमें भगैया साड़ी, कुचाई सिल्क साड़ी, केसरिया कलाकंद, डोकरा शिल्प, दुमका चादर, बडोनी पपेट्स, मुंडा आभूषण, झारखंड बांस शिल्प, तसर सिल्क, जादोपटिया चित्रकला तथा पांची साड़ी एवं फैब्रिक शामिल हैं। GI टैग से इन पारंपरिक हस्तशिल्पों को कानूनी संरक्षण और पहचान प्राप्त होती है।
52वां G7 शिखर सम्मेलन
52वां G7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून 2026 तक फ्रांस के एवियन-लेस-बेन्स में आयोजित किया जा रहा है। इसकी मेजबानी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कर रहे हैं। इस सम्मेलन में फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, इटली और जापान सहित सात सदस्य देश भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त यूरोपीय परिषद और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष भी इसमें शामिल हैं। भारत, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, केन्या और मिस्र को साझेदार देशों के रूप में आमंत्रित किया गया है, जबकि यूक्रेन, कतर और UAE को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रण मिला है। भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।
रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप और सुदर्शन पटनायक
ओडिशा के प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक रूस के कालिनिनग्राद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सैंड स्कल्पचर फेस्टिवल में रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं। इस प्रतियोगिता में 12 देशों के कलाकारों ने भाग लिया। उन्होंने 3 मीटर ऊंची रेत मूर्ति के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों के साथ-साथ वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया।
ASI की खोज: नल्लामाला-श्रीशैलम क्षेत्र
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ने नल्लामाला-नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सर्वेक्षण के दौरान लगभग 1,400 वर्ष पुराने 25 शिलालेख खोजे हैं। इसके अलावा कृष्णा नदी के पास गुफाओं में प्राचीन शैलचित्र और ज्यामितीय आकृतियां भी प्राप्त हुई हैं। प्रारंभिक अध्ययन के अनुसार ये चित्र महापाषाण काल और प्रारंभिक ऐतिहासिक काल (लगभग 1500 ईसा पूर्व) के हो सकते हैं, जिससे इस क्षेत्र में प्राचीन मानव बसावट के प्रमाण मिलते हैं।
उत्तर प्रदेश कैशलेस हेल्थ स्कीम पोर्टल
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत एक नया पोर्टल शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र शिक्षकों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज सरकारी और चयनित निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगा। शिक्षक इस पोर्टल पर पंजीकरण कर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस मेडिकल कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
तेलंगाना की ब्रेकफास्ट और मिल्क योजना
तेलंगाना सरकार ने सरकारी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों के छात्रों के लिए ब्रेकफास्ट और मिल्क योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना, स्कूल में उपस्थिति बढ़ाना और शिक्षा के परिणामों को बेहतर बनाना है।
19वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF)
19वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 15 से 21 जून 2026 तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। यह दक्षिण एशिया का सबसे पुराना डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्म महोत्सव है। इस वर्ष 144 फिल्में प्रतियोगिता वर्ग में शामिल हैं, जबकि 202 फिल्में गैर-प्रतियोगिता वर्ग में प्रदर्शित की जा रही हैं। महोत्सव की शुरुआत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन से हुई, तथा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता डेविड एटनबरो को विशेष सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
टी बैग्स के लिए BIS नए गुणवत्ता मानक
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने पहली बार टी बैग्स के लिए नए गुणवत्ता मानक जारी किए हैं। इन मानकों के अनुसार अब टी बैग निर्माण में एपिक्लोरोहाइड्रिन और क्लोरीन ब्लीचिंग के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। एपिक्लोरोहाइड्रिन एक रसायन है जिसका उपयोग कागज को मजबूत बनाने में किया जाता है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है, इसलिए इसके उपयोग पर रोक लगाई गई है।