Current Affairs Today (17 June 2026)
- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है।
- ‘अगथियार द यूनिफायर’ पुस्तक का विमोचन किसके द्वारा किया गया है? सी. पी. राधाकृष्णन
- लंबी दूरी की भू-आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज मिसाइल (LRLACM) का सफल परीक्षण कहाँ किया गया? ओडिशा
- पवन टरबाइन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (WT-मारुत) पोर्टल का शुभारंभ किसने किया? प्रल्हाद जोशी
- भारत की नवीनतम यूनिकॉर्न कंपनी कौन-सी बनी है? सर्वम एआई
- पहली बार मच्छर जनित फ्लैविवायरस “उसुतु वायरस” की पुष्टि कहाँ हुई है? स्कॉटलैंड
- केंद्र सरकार ने रवि–ब्यास और कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरणों का कार्यकाल कितने वर्षों के लिए बढ़ाया है? 1 वर्ष
- 55 वर्षों की सेवा के बाद भारतीय नौसेना का कौन-सा हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन निष्क्रिय किया गया है? इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 330
- किस राज्य सरकार ने सभी सरकारी संस्थानों में किंडरगार्टन से लेकर पोस्टग्रेजुएट स्तर तक मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है? ओडिशा
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाँ एक उन्नत हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया है? हैदराबाद
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
प्रधानमंत्री मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास (Order of the White Double Cross, First Class)” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी द्वारा प्रदान किया गया। यह किसी विदेशी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इस अवसर पर भारत और स्लोवाकिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक साझेदारी (Comprehensive Partnership) के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। दोनों देशों ने श्रम प्रवासन, रक्षा, डिजिटल तकनीक, उच्च शिक्षा एवं शोध, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्वांटम संचार, पर्यटन और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 11 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। साथ ही आतंकवाद निरोध के लिए संयुक्त कार्य समूह और कॉन्सुलर संवाद शुरू करने पर भी सहमति बनी।
‘अगथियार – द यूनिफायर’ पुस्तक का विमोचन
‘अगथियार – द यूनिफायर’ पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में किया गया। यह पुस्तक ऋषि अगस्त्य के जीवन और उनके विचारों पर आधारित है। इसमें भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता में उनके योगदान को विस्तार से दर्शाया गया है। उपराष्ट्रपति ने अगस्त्य को उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कड़ी बताया। इस पुस्तक के लेखक ओ. शमा भट और डॉ. एम. एन. सुधा हैं, जबकि इसका तमिल अनुवाद प्रोफेसर कल्याणी द्वारा किया गया है।
LRLACM क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट के पास स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू-आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज मिसाइल (LRLACM) का सफल उड़ान परीक्षण किया। यह एक स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइल है, जिसके सभी प्रमुख उप-प्रणालियाँ DRDO की प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग के सहयोग से विकसित की गई हैं। इसका प्रमुख विकास केंद्र एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADE), बेंगलुरु है। परीक्षण के दौरान सभी निर्धारित उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरे हुए।
WT-मारुत पोर्टल का शुभारंभ
केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गोवा में आयोजित वैश्विक पवन दिवस 2026 सम्मेलन के दौरान WT-मारुत पोर्टल लॉन्च किया। यह भारत का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे पवन टरबाइन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए विकसित किया गया है। यह पहल नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा विभिन्न उद्योग संगठनों के सहयोग से तैयार की गई है।
सर्वम एआई बनी भारत की नई यूनिकॉर्न कंपनी
बेंगलुरु स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप सर्वम एआई भारत की नई यूनिकॉर्न कंपनी बन गई है। कंपनी ने 234 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की, जिसके बाद इसका मूल्यांकन लगभग 1.5 बिलियन डॉलर हो गया। इस फंडिंग का नेतृत्व HCLTech और बेसेमर वेंचर पार्टनर्स ने किया। कंपनी ने 105 बिलियन पैरामीटर वाला बड़ा लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) और कई AI टूल्स लॉन्च किए हैं। साथ ही इसे भारत के उन्नत AI कंप्यूटिंग क्लस्टर तक पहुंच भी प्राप्त हुई है।
स्कॉटलैंड में उसुतु वायरस की पहली पुष्टि
स्कॉटलैंड में पहली बार मच्छर जनित फ्लैविवायरस “उसुतु वायरस” की पुष्टि ब्लैकबर्ड पक्षियों में की गई है। यह पहचान एनिमल एंड प्लांट हेल्थ एजेंसी के वन्य पक्षी निगरानी कार्यक्रम के दौरान हुई। यह वायरस डेंगू, येलो फीवर और वेस्ट नाइल वायरस जैसे परिवार से संबंधित है और मुख्य रूप से मच्छरों के माध्यम से फैलता है। इस खोज ने यूरोप में वन्य पक्षियों और जलवायु-जनित बीमारियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
जल विवाद न्यायाधिकरणों का कार्यकाल बढ़ा
केंद्र सरकार ने रवि–ब्यास और कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरणों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। रावी-ब्यास न्यायाधिकरण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे से संबंधित है, जबकि कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच जल विवादों का समाधान करता है।
भारतीय नौसेना के INAS 330 स्क्वाड्रन का निष्क्रियकरण
भारतीय नौसेना के प्रतिष्ठित हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन INAS 330 “द हार्पून्स” ने 55 वर्षों की सेवा के बाद अपने Sea King Mk 42B हेलीकॉप्टर बेड़े को सेवा से विदाई दी। यह स्क्वाड्रन 1971 में INS गरुड़, कोच्चि में स्थापित किया गया था और इसने पनडुब्बी रोधी युद्ध, जहाज रोधी अभियान तथा खोज एवं बचाव अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
तेलंगाना–ईरान MoU: पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण
तेलंगाना सरकार के विरासत विभाग ने ईरान के नूर इंटरनेशनल माइक्रोफिल्म सेंटर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य राज्य की दुर्लभ पांडुलिपियों, चित्रों, पुस्तकों और अभिलेखीय रिकॉर्ड्स का डिजिटलीकरण और संरक्षण करना है। इस परियोजना के तहत हजारों ऐतिहासिक दस्तावेजों को संरक्षित किया जाएगा, जिससे भारत की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सकेगा।