01 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (01 July 2026)

  • हाल ही में लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए किस भारतीय महिला टीम ने क्वालीफाई किया है?उत्तर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम
  • भारत का पहला अपतटीय (Offshore) हवाई अड्डा किस राज्य में विकसित किया जाएगा?उत्तर: महाराष्ट्र
  • हाल ही में वर्ल्ड रोइंग कप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता है?उत्तर: लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह
  • सैन्य अभ्यास RIMPAC 2026 (Rim of the Pacific) का 30वाँ संस्करण हाल ही में कहाँ शुरू हुआ है?उत्तर: हवाई
  • हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर कौन बनी हैं?उत्तर: दीप्ति शर्मा
  • विश्व आर्थिक मंच (WEF) के ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2026 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?उत्तर: 70वाँ
  • वार्षिक अघर जित्तो मेला का आयोजन हाल ही में कहाँ किया गया है?उत्तर: जम्मू-कश्मीर
  • यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधारित सीमा-पार धन प्रेषण सेवा हाल ही में किस बैंक ने शुरू की है?उत्तर: यूरोबैंक
  • हाल ही में यमुना जल समझौता किन दो राज्यों के बीच संपन्न हुआ है?उत्तर: राजस्थान और हरियाणा
  • हाल ही में भारत का पहला FSSAI प्रमाणित ‘ईट राइट कैंपस’ कौन-सा हवाई अड्डा बना है?उत्तर: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई किया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा क्रिकेट की आधिकारिक योग्यता प्रणाली को मंजूरी मिलने के बाद भारत का ओलंपिक कोटा सुनिश्चित हो गया। यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

भारत का पहला अपतटीय हवाई अड्डा महाराष्ट्र में विकसित किया जाएगा।

भारत का पहला अपतटीय (Offshore) हवाई अड्डा महाराष्ट्र के पालघर जिले में कोरे बीच के निकट विकसित किया जाएगा। यह परियोजना मुंबई महानगर क्षेत्र के तीसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार ने इसके विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना वधावन बंदरगाह के विकास से भी जुड़ी हुई है तथा इसका निर्माण महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MADC) की देखरेख में किया जाएगा। प्रस्तावित हवाई अड्डे की वार्षिक क्षमता लगभग 9 करोड़ यात्रियों की होगी।

हाल ही में वर्ल्ड रोइंग कप में भारत का पहला स्वर्ण पदक लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह ने जीता है।

भारतीय सेना के हवलदार लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह ने 27 जून 2026 को आयोजित वर्ल्ड रोइंग कप-III में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। दोनों खिलाड़ियों ने स्विट्जरलैंड के लुसर्न स्थित रोटसी रोइंग कोर्स पर आयोजित लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में 6 मिनट 26.09 सेकंड का समय लेकर यह उपलब्धि हासिल की।

हाल ही में सैन्य अभ्यास रिम ऑफ द पैसिफिक (RIMPAC) 2026 का 30वाँ संस्करण हवाई में शुरू हुआ है।

विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय समुद्री सैन्य अभ्यास रिम ऑफ द पैसिफिक (RIMPAC) 2026 का 30वाँ संस्करण 24 जून 2026 को अमेरिका के हवाई स्थित जॉइंट बेस पर्ल हार्बर-हिकम में शुरू हुआ। इस द्विवार्षिक अभ्यास का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका की पैसिफिक फ्लीट के नेतृत्व में किया जाता है। वर्ष 2026 के संस्करण में 30 देशों, 30 से अधिक युद्धपोतों, 5 पनडुब्बियों, 206 से अधिक विमानों तथा 30,000 से अधिक सैन्य कर्मियों ने भाग लिया।

हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा बनी हैं।

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मुकाबले के दौरान बेथ मूनी का विकेट लेकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 356वाँ विकेट हासिल किया और झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दीप्ति ने अब तक टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 356 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 31 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से की थी।

WEF के ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2026 में भारत ने 70वाँ स्थान प्राप्त किया है।

विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (Energy Transition Index) 2026 में भारत ने दो स्थानों की प्रगति करते हुए 70वाँ स्थान प्राप्त किया है। इस सूचकांक में स्वीडन, फिनलैंड और डेनमार्क क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 में भारत में निम्न-कार्बन रोजगार में 24% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में रोजगार बढ़कर 13 लाख हो गया। जलविद्युत क्षेत्र इस श्रेणी में सबसे बड़ा रोजगार स्रोत बना रहा।

वार्षिक अघर जित्तो मेला जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया गया है।

वार्षिक अघर जित्तो मेला का आयोजन 29–30 जून 2026 को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में किया गया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त कुमार अभिषेक ने किया। बाबा जित्तो की स्मृति में आयोजित यह मेला क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनियां तथा कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया।

मिजोरम में गवर्नर यूनिट साइटेशन से असम राइफल्स की 20वीं बटालियन को सम्मानित किया गया है।

मिजोरम के राज्यपाल विजय कुमार सिंह ने आइजोल स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में असम राइफल्स की 20वीं बटालियन को गवर्नर यूनिट साइटेशन से सम्मानित किया। यह सम्मान बटालियन को सीमा सुरक्षा, तस्करी विरोधी अभियानों, सामुदायिक जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा राष्ट्र और मिजोरम की जनता के प्रति उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए प्रदान किया गया। यह बटालियन 12 नवंबर 2023 से 19 मार्च 2026 तक लुंगलेई जिले के लुंगलॉन क्षेत्र में तैनात रही और भारत-म्यांमार सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का सफल संचालन किया।

हूल दिवस झारखंड में मनाया गया है।

झारखंड में प्रत्येक वर्ष 30 जून को हूल दिवस अथवा संथाल क्रांति दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो सहित संथाल क्रांति के वीर सेनानियों के बलिदान को समर्पित है। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम साहिबगंज जिले के भगनाडीह गांव में आयोजित किया जाता है। 30 जून 1855 को सिदो और कान्हू ने यहीं से ब्रिटिश शासन और शोषणकारी महाजनी व्यवस्था के विरुद्ध संथाल हूल का नेतृत्व किया था। लगभग 20,000 लोगों की ऐतिहासिक सभा के बाद शुरू हुए इस आंदोलन को अनेक इतिहासकार भारत के प्रथम संगठित स्वतंत्रता संग्रामों में से एक मानते हैं।

Scroll to Top