03 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (03 July 2026)

  • हाल ही में लॉन्च की गई SHE-LEAPS मोबाइल एप्लिकेशन का विकास किसने किया है?उत्तर: डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन।
  • हाल ही में केंद्र सरकार ने कानपुर और कबरई के बीच कितने किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी है?उत्तर: 117.7 किलोमीटर।
  • हाल ही में हेलीकॉप्टरों के लिए देश की पहली निजी पॉइंट-इन-स्पेस (PinS) इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया को कहाँ मंजूरी दी गई है?उत्तर: उंडावल्ली हेलीपोर्ट, आंध्र प्रदेश।
  • पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’ किसे प्रदान किया जाएगा?उत्तर: प्रसून जोशी।
  • सोमनाथ घोष को किस देश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?उत्तर: मलेशिया।
  • भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (IFFM) का कौन-सा संस्करण आयोजित किया जाएगा?उत्तर: 17वाँ संस्करण।
  • दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?उत्तर: पी. वी. शिवानंद।
  • हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?उत्तर: अनुपम मिश्रा।
  • संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2026 में भारत ने कौन-सा स्थान प्राप्त किया है?उत्तर: 94वाँ स्थान।
  • आईसीसी पुरुष टी-20 अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज़ी रैंकिंग में विश्व नंबर-1 स्थान किसने हासिल किया है?उत्तर: ईशान किशन।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

हाल ही में लॉन्च की गई SHE-LEAPS मोबाइल एप्लिकेशन का विकास डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन ने किया है।

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन, नई दिल्ली में SHE-LEAPS (Self-Help Entrepreneur–Livelihoods and Enterprise Application for Prosperity and Sustainability) मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का विकास डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन द्वारा स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है।इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार सृजन, उद्यम विकास तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है। यह प्लेटफॉर्म कृषि एवं गैर-कृषि दोनों प्रकार के ग्रामीण उद्यमों को डिजिटल सहायता प्रदान कर एक मजबूत एवं टिकाऊ ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।SHE-LEAPS महिलाओं को उद्यम स्थापित करने, उनके प्रदर्शन की निगरानी करने तथा व्यवसाय संबंधी आवश्यक सेवाओं तक एकीकृत डिजिटल पहुंच उपलब्ध कराता है। यह मंच रियल-टाइम उद्यम डेटा एकत्रित करता है, जिससे ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी एवं विश्लेषण संभव हो सकेगा। साथ ही, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशनों (SRLMs) को महिला उद्यमों की प्रगति का सटीक मूल्यांकन करने में भी सहायता मिलेगी।

हाल ही में केंद्र सरकार ने कानपुर और कबरई के बीच 117.7 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत 14,100 करोड़ रुपये से अधिक है।इनमें उत्तर प्रदेश में कानपुर–कबरई के बीच 117.7 किलोमीटर लंबे चार लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण तथा दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने वाली छह लेन सड़क सुरंग का निर्माण शामिल है।कानपुर–कबरई हाईवे परियोजना की अनुमानित लागत 7,145.14 करोड़ रुपये है। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग (O) कार्यक्रम के अंतर्गत बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT-Toll) मॉडल पर विकसित किया जाएगा तथा भविष्य में इसे छह लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा।इस कॉरिडोर से क्षेत्र के 16 आर्थिक केंद्रों, 10 लॉजिस्टिक्स हब तथा 9 सामाजिक एवं पर्यटन स्थलों तक बेहतर संपर्क स्थापित होगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

हाल ही में आंध्र प्रदेश के उंडावल्ली हेलीपोर्ट पर हेलीकॉप्टरों के लिए देश की पहली निजी पॉइंट-इन-स्पेस (PinS) इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है।

सरकार ने आंध्र प्रदेश के उंडावल्ली हेलीपोर्ट पर हेलीकॉप्टर संचालन के लिए देश की पहली निजी Point-in-Space (PinS) Instrument Approach Procedure को मंजूरी प्रदान की है।इस प्रक्रिया का विकास भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा किया गया है तथा इसे नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह प्रणाली अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के मानकों एवं अनुशंसित प्रथाओं (SARPs) तथा DGCA के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विकसित की गई है।इस स्वीकृति से खराब मौसम और कम दृश्यता की स्थिति में भी हेलीकॉप्टर संचालन अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं प्रभावी हो सकेगा।

पहले ‘एनबीटी भूषण सम्मान’ से प्रसून जोशी को सम्मानित किया जाएगा।

नवभारत टाइम्स (NBT) ने प्रतिष्ठित ‘एनबीटी भूषण सम्मान’ की शुरुआत की है। इस सम्मान का पहला पुरस्कार प्रसिद्ध लेखक, गीतकार एवं पटकथा लेखक प्रसून जोशी को प्रदान किया जाएगा।यह सम्मान 4 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘एनबीटी उत्सव 2026’ के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा।प्रसून जोशी हिंदी सिनेमा के प्रमुख गीतकारों में शामिल हैं। उन्होंने ‘रंग दे बसंती’, ‘तारे ज़मीन पर’, ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘नीरजा’ जैसी चर्चित फिल्मों के लिए यादगार गीत लिखे हैं।’एनबीटी भूषण सम्मान’ उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को समर्पित है जिन्होंने अपने विचार, सृजन और कार्यों के माध्यम से भारतीय समाज, संस्कृति एवं सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सोमनाथ घोष को मलेशिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक सोमनाथ घोष को मलेशिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है। वर्तमान में वे अमेरिका के शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत (Consul General) के रूप में कार्यरत हैं।

भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (IFFM) का 17वाँ संस्करण आयोजित किया जाएगा।

भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (IFFM) 2026 का 17वाँ संस्करण 13 से 23 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ 9 जुलाई 2026 को प्रतिष्ठित ACMI सिनेमा में फिल्म ‘लगान’ की विशेष स्क्रीनिंग के साथ होगा। यह आयोजन फिल्म की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।विक्टोरिया सरकार के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव भारतीय सिनेमा का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसमें विश्वभर के फिल्म निर्माता, अभिनेता, विशेषज्ञ और सिनेमा प्रेमी भाग लेते हैं।

दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में एयर मार्शल पी. वी. शिवानंद को नियुक्त किया गया है।

एयर मार्शल पी. वी. शिवानंद (AVSM, VM) ने 1 जुलाई 2026 को भारतीय वायुसेना की दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (SWAC) के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया।उन्होंने एयर मार्शल तेजिंदर सिंह (PVSM, AVSM, VM) का स्थान लिया है, जिन्हें Chief of Integrated Defence Staff to the Chairman Chiefs of Staff Committee (CISC) नियुक्त किया गया है।SWAC भारतीय वायुसेना की एक महत्वपूर्ण परिचालन कमान है, जो देश के पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र की हवाई सुरक्षा और सामरिक अभियानों की जिम्मेदारी निभाती है।

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में अनुपम मिश्रा नियुक्त किए गए हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने 1 जुलाई 2026 को अनुपम मिश्रा को अपना नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया है।उन्होंने संजीव कुमार सिंह का स्थान लिया है। उनकी नियुक्ति को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2030 तक रहेगा।इससे पहले वे फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ट्रावणकोर लिमिटेड (FACT Ltd.) में निदेशक (विपणन) के पद पर कार्यरत थे।कंपनी ने 2029-30 तक अपनी अयस्क उत्पादन क्षमता को 4.21 MTPA से बढ़ाकर 12.20 MTPA करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे देश में तांबे के उत्पादन और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2026 में भारत ने 94वीं रैंक हासिल की है।

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2026 में भारत ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 167 देशों में 94वाँ स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2025 में भारत 99वें स्थान पर था।भारत का कुल SDG स्कोर 68.3 रहा, जो वर्ष 2015 के बाद से हुई उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है।संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट 2026 के अनुसार, SDGs अपनाए जाने के बाद भारत ने 18 स्थानों की छलांग लगाई है, जो प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में सबसे उल्लेखनीय सुधारों में से एक है।

Scroll to Top