07 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (07 July 2026)

  • एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर 2026 का महिला एकल खिताब किसने जीता है?उत्तर: तन्वी खन्ना
  • किस भारतीय कंपनी ने आईबीवी ब्रासिल पेट्रोलियो लिमिटेड का अधिग्रहण किया है?उत्तर: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)
  • किस फुटबॉलर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है?उत्तर: नेमार जूनियर
  • दिल्ली में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए कौन-सा मिशन शुरू किया गया है?उत्तर: मिशन कायाकल्प
  • विश्व जूनोसिस दिवस 2026 कब मनाया गया है?उत्तर: 6 जुलाई
  • UNCTAD के उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता कौन करेगा?उत्तर: निधि खरे
  • ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क’ की आधारशिला कहाँ रखी गई है?उत्तर: भोपाल
  • किस राज्य के सीबकथॉर्न (छरमा) को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया है?उत्तर: हिमाचल प्रदेश
  • किस देश ने 5,000 टन के युद्धपोत ‘कांग कोन’ पर परमाणु क्षमता वाली क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण किया है?उत्तर: उत्तर कोरिया
  • इसरो ने किस मिशन के लिए पहले सब-ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल फॉर एक्सपेरिमेंट्स (SOLVE) का ग्राउंड टेस्ट किया है?उत्तर: गगनयान मिशन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर 2026 का महिला एकल खिताब तन्वी खन्ना ने जीता

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी तन्वी खन्ना ने मुंबई में आयोजित एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर 2026 (HCL Squash PSA Challenger Tour 2026) के महिला एकल वर्ग का खिताब जीता है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने मिस्र की खिलाड़ी फरीदा वालिद (Farida Walid) को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। यह उनके करियर का पाँचवाँ पीएसए (PSA) खिताब है। पुरुष एकल वर्ग में मलेशिया के मोहम्मद स्याफिक कमाल (Mohammad Syafiq Kamal) ने मिस्र के यासिन शोहदी (Yassin Shohdy) को हराकर खिताब अपने नाम किया। स्क्वैश को पहली बार लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 (LA 2028 Olympics) में आधिकारिक पदक खेल के रूप में शामिल किया जाएगा।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आईबीवी ब्रासिल पेट्रोलियो लिमिटेड का अधिग्रहण किया

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने ब्राज़ील की तेल एवं गैस कंपनी आईबीवी ब्रासिल पेट्रोलियो लिमिटेड (IBV Brasil Petroleo Ltda) में शेष 39.14% हिस्सेदारी लगभग ₹2,312 करोड़ में खरीदकर कंपनी का 100% स्वामित्व प्राप्त कर लिया है। इस अधिग्रहण के बाद बीपीसीएल की ब्राज़ील स्थित इस कंपनी में अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी 60.86% से बढ़कर 100% हो गई है। यह सौदा 1 जुलाई 2026 को बीपीसीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड वेंचर्स बी.वी. (BPRL Ventures B.V.) के माध्यम से पूरा किया गया। आईबीवी ब्रासिल पेट्रोलियो लिमिटेड ब्राज़ील में पंजीकृत कंपनी है, जो तेल एवं प्राकृतिक गैस के अन्वेषण और उत्पादन के क्षेत्र में कार्य करती है। यह अधिग्रहण बीपीसीएल की वैश्विक ऊर्जा परिसंपत्तियों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा क्षेत्र में उसकी उपस्थिति बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की

ब्राज़ील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर (Neymar Jr.) ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे के खिलाफ 2-1 की हार के बाद यह निर्णय लिया। नेमार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन ब्राज़ील के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में किया। उन्होंने वर्ष 2010 में ब्राज़ील की सीनियर राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया था और 129 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 80 गोल किए।

दिल्ली में सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए मिशन कायाकल्प शुरू

दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक, सुरक्षित और छात्र-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से ‘मिशन कायाकल्प (Mission Kayakalp)’ की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत सरकारी विद्यालयों में भवनों की मरम्मत एवं नवीनीकरण, आधुनिक प्रयोगशालाओं का निर्माण, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और विद्यालय परिसरों के समग्र विकास पर ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों को आधुनिक, स्वच्छ, प्रेरणादायक और समावेशी शिक्षण केंद्रों के रूप में विकसित करना है।

विश्व जूनोसिस दिवस 2026 मनाया गया

विश्व जूनोसिस दिवस (World Zoonoses Day) प्रत्येक वर्ष 6 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पशुओं से मनुष्यों और मनुष्यों से पशुओं में फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस वर्ष 1885 में लुई पाश्चर (Louis Pasteur) द्वारा रेबीज़ का पहला सफल टीका विकसित किए जाने की ऐतिहासिक घटना की स्मृति में मनाया जाता है। जूनोटिक रोगों में रेबीज़, कोविड-19, बर्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू, इबोला वायरस रोग और लाइम रोग प्रमुख हैं।

UNCTAD विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता निधि खरे करेंगी

भारत 6 से 8 जुलाई 2026 तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित पैलेस दे नासियों (Palais des Nations) में आयोजित UNCTAD के उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेगा। इस सत्र की अध्यक्षता उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे करेंगी। इसमें सदस्य देश, अंतरराष्ट्रीय संगठन, उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण, शैक्षणिक संस्थान और अन्य हितधारक भाग लेकर उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीतियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क’ की आधारशिला भोपाल में रखी गई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सतगढ़ी में ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क’ की आधारशिला रखी। लगभग 173 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला यह पार्क वर्क-लिव-ग्रो (Work-Live-Grow) मॉडल पर आधारित होगा। इसमें आधुनिक औद्योगिक अवसंरचना, आईटी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुविधाएं, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे। इस परियोजना से लगभग 15,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के सीबकथॉर्न (छरमा) को GI टैग मिला

हिमाचल प्रदेश के सीबकथॉर्न/छरमा (Seabuckthorn/Chharma) सहित आठ पारंपरिक उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है। इनमें चंबा का सलूनी सफेद मक्का, चंबा धातु कला, सिरमौरी लोइया, किन्नौरी टोपी, किन्नौरी सेब, किन्नौरी आभूषण और मंडी की सेपुवड़ी भी शामिल हैं। इन नए पंजीकरणों के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल 17 पारंपरिक उत्पादों को GI टैग मिल चुका है।

उत्तर कोरिया ने परमाणु क्षमता वाली क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण किया

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने 5,000 टन क्षमता वाले नए विध्वंसक युद्धपोत ‘कांग कॉन (Kang Kon)’ पर परमाणु क्षमता वाली क्रूज़ मिसाइल सहित विभिन्न हथियार प्रणालियों के परीक्षणों की निगरानी की। परीक्षणों में रणनीतिक क्रूज़ मिसाइल प्रक्षेपण, मुख्य तोपों की फायरिंग, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और लक्ष्य पहचान क्षमताओं का परीक्षण किया गया। यह परीक्षण उत्तर कोरिया की नौसैनिक शक्ति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए SOLVE का ग्राउंड टेस्ट किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान (Gaganyaan Mission) के लिए पहले सब-ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल फॉर एक्सपेरिमेंट्स (SOLVE) का ग्राउंड टेस्ट किया है। यह परीक्षण मिशन की तकनीकी तैयारियों और लॉन्च प्रणाली की विश्वसनीयता का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से किया गया।

Scroll to Top