17 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (17 July 2026)

  • हाल ही में बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज़ 2026 में पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक किसने जीता है?उत्तर: अमन सहरावत
  • वर्ष 2025 के लिए 60वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?उत्तर: आर. वैरामुथु
  • हाल ही में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 का शुभारंभ कहाँ किया गया है?उत्तर: पुरी, ओडिशा
  • मध्य प्रदेश से पहली अंतर्राष्ट्रीय सीधी उड़ान किस गंतव्य के लिए शुरू की गई है?उत्तर: अबू धाबी
  • हाल ही में एचसीएल स्क्वैश PSA चैलेंजर टूर के पुरुष एकल खिताब को किसने जीता है?उत्तर: जोआकिम चुआह
  • अग्निकुल कॉसमॉस ने अपने निदेशक मंडल में पर्यवेक्षक के रूप में किसे नियुक्त किया है?उत्तर: डॉ. एस. सोमनाथ
  • झारखंड को कितने पारंपरिक उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त हुआ है?उत्तर: 4 पारंपरिक उत्पाद
  • बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण अभ्यास ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2’ की मेजबानी भारतीय नौसेना कहाँ कर रही है?उत्तर: कोच्चि, केरल
  • भारत की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) सूची में हाल ही में किसे शामिल किया गया है?उत्तर: भैरव यात्रा
  • हाल ही में जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2026 में भारत ने कौन-सा स्थान प्राप्त किया है?उत्तर: 176वाँ स्थान

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

हाल ही के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स 2026: प्रमुख घटनाएँ और उपलब्धियाँ

बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज़ 2026 में अमन सहरावत ने जीता स्वर्ण पदकभारतीय पहलवान अमन सहरावत ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित पोल्याक इमरे, वर्गा जानोस एवं कोज़मा इस्तवान मेमोरियल 2026 (Polyák Imre, Varga János & Kozma István Memorial 2026) रेसलिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज़ 2026 के पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में अमन सहरावत ने जॉर्जिया के रोबर्टी डिंगाशविली को 13-3 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।इस प्रतियोगिता में भारत के अन्य पहलवानों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। दीपक ने पुरुष 61 किग्रा वर्ग में जबकि विशाल कालीरमाना ने पुरुष 65 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

आर. वैरामुथु को मिला 60वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार 2025

प्रसिद्ध तमिल कवि और गीतकार आर. वैरामुथु को वर्ष 2025 के लिए 60वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित चिन्मय मिशन सभागार में डॉ. करण सिंह द्वारा प्रदान किया गया।ज्ञानपीठ पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें ₹11 लाख की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा प्रदान की गई। आर. वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार बने हैं। इससे पहले अखिलन (1975) और जयकांतन (2002) को यह सम्मान मिल चुका है।वे कविता के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले तमिल साहित्यकार हैं। उनका प्रसिद्ध उपन्यास ‘कल्लिकट्टु इथिकासम’ वर्ष 2003 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

पुरी में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 का शुभारंभ 16 जुलाई 2026 को ओडिशा के पुरी में हुआ। यह नौ दिवसीय वार्षिक धार्मिक उत्सव है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा भव्य रथों पर सवार होकर श्री जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक यात्रा करते हैं।यह रथ यात्रा 12वीं शताब्दी के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होती है और भारत के सबसे प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है।

मध्य प्रदेश से अबू धाबी के लिए शुरू हुई पहली अंतरराष्ट्रीय सीधी उड़ान

मध्य प्रदेश से पहली अंतरराष्ट्रीय सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी के लिए पहली सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा मध्य प्रदेश नागरिक उड्डयन नीति 2025 के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही है। यह उड़ान इंदौर को सीधे अबू धाबी से जोड़ेगी और इसका संचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा किया जाएगा। यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी।राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर संचालित प्रत्येक उड़ान के लिए ₹15 लाख तक की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।

जोआकिम चुआह ने जीता HCL स्क्वैश PSA चैलेंजर टूर पुरुष एकल खिताब

HCL स्क्वैश PSA चैलेंजर टूर 2026 का आयोजन चेन्नई स्थित इंडियन स्क्वैश अकादमी में किया गया। पुरुष एकल वर्ग में मलेशिया के खिलाड़ी जोआकिम चुआह ने खिताब जीता।फाइनल मुकाबले में उन्होंने मिस्र के अधम रोश्दी को 3-0 से हराकर पुरुष एकल ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं महिला एकल वर्ग में मिस्र की रुकैया ओथमान ने दक्षिण कोरिया की ह्वाययोंग यूम को 3-2 से हराकर महिला खिताब जीता।

दिल्ली सरकार ने नागरिक सेवा वितरण विधेयक 2026 को मंजूरी दी

दिल्ली मंत्रिमंडल ने ‘दिल्ली नागरिक का समयबद्ध एवं सुगम सेवा वितरण अधिकार विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी है। यह विधेयक वर्ष 2011 के कानून का स्थान लेगा और नागरिकों को सरकारी सेवाएँ समय पर प्राप्त करने का कानूनी अधिकार देगा।इस विधेयक के तहत यदि कोई अधिकारी बिना उचित कारण किसी अधिसूचित सेवा में देरी करता है, तो उस पर प्रतिदिन ₹250 का जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना अधिकतम ₹5,000 तक हो सकता है। इसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।

अग्निकुल कॉसमॉस ने डॉ. एस. सोमनाथ को निदेशक मंडल में पर्यवेक्षक नियुक्त किया

अंतरिक्ष स्टार्टअप कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ को अपने निदेशक मंडल में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।यह नियुक्ति कंपनी के आगामी मिशन-02 से पहले की गई है। इस मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष क्षेत्र की महत्वपूर्ण तकनीकों का परीक्षण करना है। इसमें भारत में पहली बार ऑर्बिटल श्रेणी के रॉकेट बूस्टर की रिकवरी का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा ऐसा अपर स्टेज प्रदर्शित किया जाएगा जो उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने के बाद भी सक्रिय रहेगा।

झारखंड के चार पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग

झारखंड को अपने चार पारंपरिक हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त हुआ है। इन उत्पादों में शामिल हैं:भगैया सिल्ककुचाई सिल्कमुंडा आभूषणझारखंड बांस शिल्यह GI टैग राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के सहयोग से प्राप्त किया गया है। इससे इन पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (MPMS) के लिए ₹62,500 करोड़ मंजूर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (MPMS) को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना के लिए कुल ₹62,500 करोड़ का परिव्यय निर्धारित किया गया है।यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पाँच वर्षों के लिए लागू होगी। इसका उद्देश्य भारत में मोबाइल फोन उत्पादन को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर पैदा करना और निर्यात को बढ़ाना है।योजना के तहत मोबाइल फोन निर्माण करने वाली कंपनियों को पात्र बिक्री पर 2.25% से 5% तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा घरेलू स्तर पर प्रमुख पुर्जों और उप-असेंबली की खरीद बढ़ाने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन तथा डिजाइन एवं अनुसंधान एवं विकास (R&D) को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा।

Scroll to Top