25 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (25 July 2026)

  • हाल ही में इन्फोसिस ने अपने अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में आशीष कुमार दाश को नियुक्त किया है।
  • हाल ही में चीन ने ग्रैविटी-1 (Gravity-1) वाहक रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है।
  • हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ किया है।
  • 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 का उद्घाटन ग्लासगो में किया गया।
  • हाल ही में वैभव सूर्यवंशी टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं।
  • हाल ही में संग्राम सिंह स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।
  • हाल ही में इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ECCI) का शुभारंभ बेंगलुरु में किया है।
  • हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का नाम बदलकर ‘पेरुन्थलाइवर कामराजर नाश्ता योजना’ कर दिया है।
  • हाल ही में विश्वनाथन आनंद ने अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  • जुलाई 2026 में भारत ने केन्या को इबोला से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सा सहायता प्रदान की।

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

हाल ही में इन्फोसिस ने अपने अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में आशीष कुमार दाश को नियुक्त किया

इन्फोसिस (Infosys) ने अपने वरिष्ठ अधिकारी आशीष कुमार दाश को कंपनी का अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। वह 1 अप्रैल 2027 से पाँच वर्षों के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान CEO सलिल पारेख का दूसरा कार्यकाल 31 मार्च 2027 को समाप्त होगा, जिसके बाद आशीष कुमार दाश कंपनी का नेतृत्व करेंगे। यह नियुक्ति इन्फोसिस के नेतृत्व परिवर्तन और भविष्य की रणनीतिक विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हाल ही में ग्रैविटी-1 वाहक रॉकेट का सफल प्रक्षेपण चीन ने किया

चीन ने 22 जुलाई 2026 को अपने वाणिज्यिक ग्रैविटी-1 (Gravity-1) वाहक रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया। इस मिशन के दौरान नौ उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षाओं में स्थापित किया गया। प्रक्षेपण पूर्वी चीन सागर में शंघाई के पूर्व स्थित समुद्री प्रक्षेपण मंच से किया गया। लगभग 30 मीटर लंबे और 405 टन वजनी इस रॉकेट का विकास ओरिएनस्पेस (ORIENSPACE) ने किया है। यह चीन का निजी क्षेत्र द्वारा विकसित वाणिज्यिक रॉकेट का पहला दूरस्थ समुद्री प्रक्षेपण माना जा रहा है।

हाल ही में DRDO ने ‘कुशा’ लंबी दूरी की सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 23 जुलाई 2026 को ओडिशा तट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से ‘कुशा’ (Kusha) लंबी दूरी की सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइल (LRSAM) का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने उच्च गति एवं ऊँचाई पर उड़ रहे इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य को सफलतापूर्वक अवरोधित किया। यह अत्याधुनिक मिसाइल प्रणाली लड़ाकू विमानों, मिसाइलों, ड्रोन (UAV) और अन्य हवाई खतरों को लंबी दूरी से विभिन्न ऊँचाइयों पर नष्ट करने में सक्षम है, जिससे भारत की वायु रक्षा क्षमता और अधिक मजबूत होगी।

हाल ही में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ महाराष्ट्र में किया गया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ किया। यह सहकारी मॉडल पर आधारित आधुनिक राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी, विश्वसनीय और किफायती टैक्सी सेवा उपलब्ध कराना है। दिल्ली और गुजरात के बाद अब इस सेवा का विस्तार महाराष्ट्र में भी किया गया है।

23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 का उद्घाटन ग्लासगो में हुआ

23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 का भव्य उद्घाटन 23 जुलाई 2026 को ग्लासगो, स्कॉटलैंड के OVO हाइड्रो एरीना में आयोजित समारोह के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता में 74 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और खेलों का आयोजन 10 विभिन्न खेलों में किया जा रहा है। भारत के 125 सदस्यीय दल का नेतृत्व मीराबाई चानू ने ध्वजवाहक के रूप में किया, जबकि लवलीना बोरगोहेन औपचारिक बैटन वाहक रहीं। उद्घाटन समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण रही।

हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बने

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 15 वर्ष 118 दिन की आयु में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के विरुद्ध केवल 19 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने जिब्राल्टर के लुई ब्रूस का पूर्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

आयकर दिवस 2026, 24 जुलाई को मनाया गया

आयकर दिवस प्रत्येक वर्ष 24 जुलाई को भारत में आयकर व्यवस्था की शुरुआत की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष 1860 में सर जेम्स विल्सन ने भारत में पहली बार आयकर प्रणाली लागू की थी। इसके बाद 1981 में कर प्रशासन के कम्प्यूटरीकरण की शुरुआत हुई तथा वर्ष 1995 में स्थायी खाता संख्या (PAN) प्रणाली लागू की गई, जिससे वित्तीय लेन-देन की निगरानी और पारदर्शिता को बढ़ावा मिला।

हाल ही में स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय संग्राम सिंह बने

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) खिलाड़ी संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को हराकर स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव प्राप्त किया। पूर्व पहलवान संग्राम सिंह ने कुश्ती से एमएमए में सफल बदलाव करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया।

हाल ही में IAMAI ने ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ECCI) का शुभारंभ बेंगलुरु में किया

इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने बेंगलुरु में ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ECCI) की शुरुआत की। इस नई परिषद का उद्देश्य भारत के लगभग 120 अरब अमेरिकी डॉलर के डिजिटल वाणिज्य पारिस्थितिकी तंत्र को एक मंच पर लाना है। परिषद में Amazon, Flipkart, Meesho और Uber सहित 70 से अधिक संस्थापक सदस्य शामिल हैं, जो नीति निर्माण, अनुसंधान और उद्योग की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

चंद्रशेखर आज़ाद जयंती 2026, 23 जुलाई को मनाई गई

भारत के महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की 120वीं जयंती 23 जुलाई 2026 को पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। उनका जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भाबरा गांव (वर्तमान चंद्रशेखर आज़ाद नगर) में चंद्रशेखर तिवारी के रूप में हुआ था। वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक थे और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अद्वितीय योगदान को आज भी गर्व के साथ याद किया जाता है।

Scroll to Top