27 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (27 July 2026)

  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने अपने मुख्य अभियोजक के पद से किसे हटाया है?उत्तर: करीम खान
  • हाल ही में भारत का पहला बैंक-संचालित क्वांटम फाइनेंस हब कहाँ स्थापित किया जाएगा?उत्तर: अमरावती क्वांटम वैली
  • हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार किसने संभाला है?उत्तर: प्रह्लाद जोशी
  • भारत औद्योगिक विकास योजना–रसायन (BHAVYA Rasayan) के तहत कितने समर्पित रसायन पार्क स्थापित किए जाएंगे?उत्तर: तीन
  • हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला भारत का 45वाँ विश्व धरोहर स्थल कौन-सा बना है?उत्तर: सारनाथ
  • कारगिल विजय दिवस 2026 की 27वीं वर्षगांठ कब मनाई जा रही है?उत्तर: 26 जुलाई 2026
  • हाल ही में विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी हैं?उत्तर: अनाहत सिंह
  • हाल ही में लगातार दूसरे वर्ष फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली एनटीपीसी की पकरी-बरवाडीह ओपन कास्ट कोयला खदान किस राज्य में स्थित है?उत्तर: झारखंड
  • हाल ही में भारत का पहला घरेलू मानक-आधारित प्राकृतिक गैस वायदा अनुबंध किस स्टॉक एक्सचेंज पर शुरू किया जाएगा?उत्तर: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)
  • 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता?उत्तर: मीराबाई चानू

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

ICC ने करीम खान को मुख्य अभियोजक पद से हटाया

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court–ICC) ने 25 जुलाई 2026 को अपने मुख्य अभियोजक (Chief Prosecutor) करीम खान (Karim Khan) को गंभीर कदाचार के आरोपों के बाद पद से हटा दिया। संयुक्त राष्ट्र (United Nations–UN) मुख्यालय में हुए गुप्त मतदान (Secret Ballot) में 125 सदस्य देशों में से 82 देशों ने उन्हें हटाने के पक्ष में मतदान किया, जबकि 13 देशों ने विरोध किया और 15 देशों ने मतदान से दूरी बनाई। जांच में एक महिला सहकर्मी द्वारा लगाए गए यौन दुराचार के आरोपों के आधार पर उन्हें कर्तव्य के गंभीर उल्लंघन (Serious Breach of Duty) का दोषी पाया गया।

भारत का पहला बैंक-संचालित क्वांटम फाइनेंस हब अमरावती क्वांटम वैली में स्थापित होगा

आंध्र प्रदेश सरकार और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अमरावती क्वांटम वैली (Amaravati Quantum Valley–AQV) में भारत का पहला बैंक-संचालित क्वांटम फाइनेंस हब (Quantum Finance Hub) स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस हब का उद्देश्य सुरक्षित, बुद्धिमान और भविष्य के लिए तैयार बैंकिंग समाधान विकसित करना, उनका परीक्षण करना और उन्हें लागू करना है। यह पहल बैंकिंग क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने, साइबर सुरक्षा को मजबूत करने और वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार

प्रह्लाद जोशी ने 26 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभाला। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान का स्थान लिया, जिन्होंने 25 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान के अनुच्छेद 75 के तहत धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किया। प्रह्लाद जोशी अब अपने मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

लोक परीक्षाएं अधिनियम 2024 में संशोधन को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोक परीक्षाएँ (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में संशोधन को मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। संशोधन के तहत परीक्षा धोखाधड़ी में शामिल व्यक्तियों और गिरोहों के लिए अधिकतम 10 वर्ष तक की सजा और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा न्यूनतम कारावास की अवधि को 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया गया है।

BHAVYA Rasayan योजना के तहत तीन रसायन पार्क स्थापित होंगे

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24 जुलाई 2026 को भारत औद्योगिक विकास योजना–रसायन (BHAVYA Rasayan) योजना को मंजूरी दी। इस योजना के अंतर्गत ₹3,030 करोड़ के निवेश से देश में तीन समर्पित रसायन पार्क स्थापित किए जाएंगे। यह योजना वित्तीय वर्ष 2026–27 से 2030–31 तक पांच वर्षों के लिए लागू होगी। इसमें ₹3,000 करोड़ सामान्य अवसंरचना सुविधाओं और उपयोगिताओं के विकास के लिए तथा ₹30 करोड़ प्रशासनिक खर्च के लिए निर्धारित किए गए हैं।

सारनाथ बना भारत का 45वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

उत्तर प्रदेश स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। 25 जुलाई 2026 को विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में इसकी घोषणा की गई। इसके साथ ही सारनाथ भारत का 45वां विश्व धरोहर स्थल बन गया। इस स्थल में चौखंडी स्तूप, धमेख स्तूप, धर्मराजिका स्तूप और अन्य पुरातात्विक अवशेष शामिल हैं। बौद्ध परंपरा में सारनाथ को ऋषिपत्तन, इसिपतन और मृगदाव के नाम से भी जाना जाता है।

कारगिल विजय दिवस 2026 की 27वीं वर्षगांठ

कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की जीत की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष 2026 में इसकी 27वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। कारगिल युद्ध मई 1999 में शुरू हुआ था, जब घुसपैठियों ने नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर भारतीय क्षेत्रों की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया था। भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय चलाकर इन क्षेत्रों को दोबारा अपने नियंत्रण में लिया। इस युद्ध में 527 भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया।

अनाहत सिंह ने जीता विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का महिला एकल खिताब

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में महिला एकल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। कनाडा के नियाग्रा-ऑन-द-लेक, ओंटारियो में आयोजित फाइनल मुकाबले में उन्होंने मिस्र की रुकय्या सलेम को 3–0 से हराया। इस उपलब्धि के साथ अनाहत सिंह विश्व जूनियर महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने मिस्र के 15 वर्षों के दबदबे को भी समाप्त किया।

NTPC की पकरी-बरवाडीह खदान को लगातार दूसरी बार फाइव स्टार रेटिंग

झारखंड के हजारीबाग जिले में स्थित एनटीपीसी की पकरी-बरवाडीह ओपन कास्ट कोयला खदान को वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए लगातार दूसरे वर्ष फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। यह सम्मान कोयला नियंत्रक संगठन (Coal Controller Organisation–CCO) द्वारा सुरक्षित खनन, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के आधार पर दिया गया। पकरी-बरवाडीह खदान ने देश की ओपन कास्ट खदानों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके अलावा एनटीपीसी की दुलंगा (ओडिशा) और तलाईपल्ली (छत्तीसगढ़) खदानों को भी फाइव स्टार रेटिंग मिली है।

भारत का पहला घरेलू मानक-आधारित प्राकृतिक गैस वायदा अनुबंध NSE पर शुरू होगा

भारत का पहला घरेलू मानक-आधारित प्राकृतिक गैस वायदा अनुबंध (Natural Gas Futures Contract) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शुरू किया जाएगा। यह पहल भारत के ऊर्जा बाजार को मजबूत करने और प्राकृतिक गैस व्यापार में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का पहला स्वर्ण पदक

23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक भारोत्तोलन खिलाड़ी मीराबाई चानू ने जीता। उनकी इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया और खेल जगत में देश की मजबूत उपस्थिति को दर्शाया।

Scroll to Top