03 September Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (03 September 2026)

  • वित्त वर्ष 2026–27 की पहली तिमाही में भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर कितनी दर्ज की गई है?उत्तर: 7.8%
  • किस देश के प्रसिद्ध फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया है?उत्तर: अर्जेंटीना
  • सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC) के नए निदेशक एवं कमांडेंट के रूप में किसने पदभार संभाला है?उत्तर: मनीष होनवाड
  • दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया है?उत्तर: वैभव सूर्यवंशी
  • वर्ष 2026 के रमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए किन व्यक्तियों को चुना गया है?उत्तर: टॉमी कोह, रूना खान और बो की
  • भारतीय रेलवे ने मुरादाबाद मंडल के शेष 712 रूट किलोमीटर में कवच संस्करण 4.0 लागू करने के लिए कितनी राशि मंजूर की है?उत्तर: ₹170 करोड़
  • हाल ही में किस पुरुष टेनिस खिलाड़ी को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है?उत्तर: रोजर फेडरर
  • WTT फीडर ओलोमौक 2026 में अपना पहला WTT पुरुष एकल खिताब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता है?उत्तर: अंकुर भट्टाचार्जी
  • पुडुचेरी विधानसभा ने किस राज्य की प्रस्तावित मेकदातु बांध परियोजना का विरोध किया है?उत्तर: कर्नाटक
  • किस देश के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं?उत्तर: बेल्जियम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

एयर मार्शल KAA संजीब ने भारतीय वायु सेना में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला

एयर मार्शल KAA संजीब, AVSM और VSM ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (Indian Air Force–IAF) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस (Air Officer-in-Charge Maintenance–AOM) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने एयर मार्शल संजीव घुरतिया का स्थान लिया, जो 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे। एयर मार्शल KAA संजीब को वर्ष 2015 में विशिष्ट सेवा पदक (VSM) और वर्ष 2026 में अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) से सम्मानित किया गया। इससे पहले वे एयर हेडक्वार्टर में डायरेक्टर जनरल (एयरक्राफ्ट) के पद पर कार्यरत थे।

‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर 2026’ अभियान के 5वें संस्करण की शुरुआत

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 1 सितंबर 2026 को ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर 2026’ (SSSS v.5.0) अभियान के पांचवें संस्करण का शुभारंभ किया। यह अभियान 12 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समुद्री कचरे को हटाना, तटीय क्षेत्रों की स्वच्छता बढ़ाना और महासागर संरक्षण को जन आंदोलन के रूप में विकसित करना है। इस पहल का नेतृत्व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

“दत्तक ग्रहण जागरूकता 2026” अभियान की शुरुआत

केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) ने “दत्तक ग्रहण जागरूकता 2026” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का विषय “वैधानिक दत्तक ग्रहण। सुरक्षित बचपन। सुरक्षित भविष्य। अवैध दत्तक ग्रहण पर रोक!” रखा गया है। अभियान का शुभारंभ CARA की CEO भावना सक्सेना द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य पूरे वर्ष दत्तक ग्रहण प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ाना, हितधारकों को प्रशिक्षित करना और अवैध दत्तक ग्रहण नेटवर्क पर रोक लगाना है। सितंबर 2026 से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस संबंध में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा बनीं गैर-चिकित्सा स्ट्रीम से पहली महिला अधिकारी

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा भारतीय रक्षा बलों में गैर-चिकित्सा (Non-Medical) स्ट्रीम से एयर वाइस मार्शल पद प्राप्त करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। उन्होंने 1 सितंबर को एयर हेडक्वार्टर में असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (शिक्षा) के रूप में पदभार संभाला। इसके साथ ही वह त्रि-सेवा से सैनिक स्कूल की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी भी बनी हैं। इससे पहले वह सैनिक स्कूल कपूरथला की प्रिंसिपल के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।

भारतीय सेना ने 41 आर्मी स्टेशनों को PNG में बदलने का लक्ष्य रखा

भारतीय सेना ने वित्त वर्ष 2026–27 के दौरान 41 आर्मी स्टेशनों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) में परिवर्तित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस उद्देश्य से दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में PNG ट्रांजीशन वेबिनार 2026 का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य सेना के प्रतिष्ठानों में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना और सरकार की गैस आधारित अर्थव्यवस्था की योजना को मजबूत करना है।

तुर्किये बना आर्टेमिस समझौते में शामिल होने वाला 71वां देश

तुर्किये ने आधिकारिक रूप से आर्टेमिस समझौते (Artemis Accords) पर हस्ताक्षर कर लिए हैं और वह इसका 71वां सदस्य देश बन गया है। यह समझौता अमेरिका के नेतृत्व वाला अंतरराष्ट्रीय ढांचा है, जिसका उद्देश्य शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक अंतरिक्ष अन्वेषण को बढ़ावा देना है। तुर्किये के उद्योग एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मेहमत फातिह काचिर ने NASA मुख्यालय, वॉशिंगटन में आयोजित समारोह में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। तुर्किये का यह कदम उसके पहले चंद्र मिशन AYAP-1 और भविष्य की अंतरिक्ष योजनाओं से जुड़ा हुआ है।

लाहौर को SCO पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने पाकिस्तान के लाहौर शहर को वर्ष 2026–27 के कार्यकाल के लिए पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया है। यह निर्णय SCO परिषद के राष्ट्राध्यक्षों की 26वीं बैठक में लिया गया। यह घोषणा पाकिस्तान द्वारा SCO की घूर्णन अध्यक्षता संभालने के दौरान की गई। पाकिस्तान की अध्यक्षता का विषय “विज़न को एक्शन में बदलना: कनेक्टिविटी, इनोवेशन और शेयर्ड प्रॉस्पेरिटी” रखा गया है।

हरियाणा में चार वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने का समझौता

ऑयल ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (OGEL), जो ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) की सहायक कंपनी है, ने हरियाणा सरकार के साथ चार एकीकृत अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए समझौता किया है। इन संयंत्रों में प्रतिदिन लगभग 5,000 टन नगर निगम ठोस कचरे का प्रसंस्करण किया जाएगा। इनसे करीब 50 मेगावाट हरित बिजली और प्रतिदिन 70–75 टन संपीड़ित बायोगैस (CBG) उत्पादन की उम्मीद है। सभी संयंत्रों को अक्टूबर 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा अपनाएगी पेपरलेस प्रणाली

जम्मू और कश्मीर विधानसभा 21 सितंबर से शुरू होने वाले शरदकालीन सत्र से पूरी तरह पेपरलेस प्रणाली अपनाएगी। इसके लिए सभी विधायी कार्य नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। NeVA एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे विधानसभाओं के कामकाज को आधुनिक, पारदर्शी और आसान बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

Scroll to Top