CTET 2026 Revised Exam Date Announced – Check New Schedule Now

CTET 2026 Revised Exam Date Announced – Check New Schedule Now

CBSE ने CTET (Central Teacher Eligibility Test) 2026 के लिए एक revised public notice जारी किया है। पहले परीक्षा केवल एक दिन के लिए निर्धारित थी, लेकिन बढ़ते उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए अब परीक्षा की तारीख और शेड्यूल में बदलाव किया गया है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अनुसार, CTET 2026 फरवरी परीक्षा अब 7 और 8 फरवरी 2026 (शनिवार और रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में कराई जाएगी।जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग और पेपर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जानना बेहद आवश्यक है।

CTET Revised Exam Date 2026 :  Official Update

परीक्षा का संस्करणपरीक्षा तिथिदिनपरीक्षा मोडशहरों की संख्या
CTET 2026 (21वां संस्करण)07 फरवरी 2026शनिवारऑफलाइन (OMR आधारित)140
CTET 2026 (21वां संस्करण)08 फरवरी 2026रविवारऑफलाइन (OMR आधारित)140

CTET Revised Exam Date 2026 : Overview

विवरण (Particulars)जानकारी (Details)
परीक्षा का नामसेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET)
संचालनकर्ताकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
संस्करण21वां
परीक्षा माहफरवरी 2026
परीक्षा तिथियाँ07 & 08 फरवरी 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
शहरों की संख्या140 शहर
पेपरपेपर I & पेपर II
अवधि2 घंटे 30 मिनट

Important Dates

इवेंट (Event)तिथि (Date)
CTET सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip)23 जनवरी 2026
CTET प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी05 फरवरी 2026
CTET परीक्षा (Exam Date)07 & 08 फरवरी 2026

CTET Exam Schedule 2026

परीक्षा तिथि (Date of Examination)पेपर (Paper)समय (Timing)अवधि (Duration)
07-02-2026पेपर II (Paper 2nd)09:30 AM – 12:00 PM2 घंटे 30 मिनट
07-02-2026पेपर I (Paper 1st)02:30 PM – 05:00 PM2 घंटे 30 मिनट
08-02-2026पेपर II (Paper 2nd)09:30 AM – 12:00 PM2 घंटे 30 मिनट
08-02-2026पेपर I (Paper 1st)02:30 PM – 05:00 PM2 घंटे 30 मिनट

CTET 2026 Exam Pattern

विवरण (Particulars)CTET पेपर 1 (Paper 1)CTET पेपर 2 (Paper 2)
प्रश्न का प्रकार (Type of Questions)बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
परीक्षा मोड (Exam Mode)ऑफलाइन (Pen & Paper Based)ऑफलाइन (Pen & Paper Based)
सेक्शन की संख्या (Number of Sections)54
विषय (Names of Subjects)Child Development & Pedagogy
Language I
Language II
Mathematics
Environmental Studies
Child Development & Pedagogy
Language I
Language II
Social Studies / Social Science
परीक्षा अवधि (Exam Duration)2.5 घंटे (150 मिनट)2.5 घंटे (150 मिनट)
कुल प्रश्न (Total Questions)150150
कुल अंक (Total Marks)150150
अंकन योजना (Marking Scheme)+1 प्रत्येक सही उत्तर पर+1 प्रत्येक सही उत्तर पर
नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking)नहींनहीं
प्रश्न पत्र भाषा (Language of Paper)अंग्रेज़ी और हिंदीअंग्रेज़ी और हिंदी

CTET 2026 Exam Date

बहुत से उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि CTET 2026 की परीक्षा तिथि क्यों बदली। इसका मुख्य कारण है:अधिक आवेदन: CTET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज्यादा थी।एक ही दिन में परीक्षा संभव नहीं: सभी उम्मीदवारों की परीक्षा एक ही दिन में कराना संभव नहीं था।दो दिन में परीक्षा का आयोजन: इसलिए CBSE ने 07 और 08 फरवरी 2026 को परीक्षा दो दिन में कराने का निर्णय लिया।उम्मीदवारों की सुविधा और smooth प्रक्रिया: यह बदलाव छात्रों की सुविधा और परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए किया गया।

CTET 2026 Admit Card

CTET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना Admit Card आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जाएँ और “Download CTET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज खुलने पर आपको अपना Application Number, Date of Birth और Security Pin / Captcha भरना होगा। सारी जानकारी सही भरने के बाद Submit/Login पर क्लिक करें, और आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे आप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। यदि आपने अपना Application Number भूल लिया है, तो लॉगिन पेज पर मौजूद “Forgot Application Number” विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। यहाँ अपना नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि (DOB) डालकर अपना Application Number आसानी से पुनः प्राप्त किया जा सकता है। इस तरह उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना Admit Card प्राप्त कर सकते हैं।

CTET Paper 1st : Exam Pattern

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (Number of Questions)अंक (Marks)
Child Development & Pedagogy3030
Language 1st (Compulsory)3030
Language 2nd (Compulsory)3030
Mathematics3030
Environmental Studies3030
कुल (Total)150150

CTET Paper 2nd :  Exam Pattern 

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (Number of Questions)अंक (Marks)
Child Development & Pedagogy (Compulsory)3030
Language 1st (Compulsory)3030
Language 2nd (Compulsory)3030
Mathematics & Science OR Social Studies / Social Science6060
कुल (Total)150150

Frequently Asked Questions

CTET 2026 की परीक्षा तिथि कब है?

CTET 2026 की परीक्षा अब 07 और 08 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। यह बदलाव उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने के कारण किया गया है।

CTET 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जाकर “Download CTET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज पर Application Number, Date of Birth और Captcha भरकर Admit Card डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

परीक्षा में भाषा विकल्प क्या हैं?

CTET के सभी पेपर अंग्रेज़ी और हिंदी में उपलब्ध हैं।

अगर Application Number भूल गए हों तो क्या करें?

लॉगिन पेज पर “Forgot Application Number” का विकल्प है। यहाँ अपना नाम, माता-पिता का नाम और DOB डालकर Application Number पुनः प्राप्त किया जा सकता है।

CTET परीक्षा का मोड क्या है?

CTET 2026 ऑफलाइन (OMR आधारित / Pen & Paper) मोड में आयोजित की जाएगी।

Conclusion

CTET 2026 उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जो भारत में प्राइमरी और जूनियर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देखते हैं। CBSE द्वारा जारी Revised Exam Date, Exam Schedule और Admit Card की जानकारी समय पर प्राप्त करना बेहद जरूरी है। उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न, विषयवार प्रश्न संख्या, समय अवधि और महत्वपूर्ण निर्देशों का ध्यान रखते हुए तैयारी करनी चाहिए।सही योजना, नियमित अभ्यास और आधिकारिक वेबसाइट से समय-समय पर अपडेट्स चेक करना आपके सफलता की कुंजी होगी। CTET 2026 की परीक्षा को समझदारी और रणनीति के साथ देने वाले उम्मीदवार न केवल परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ शामिल होंगे, बल्कि अपने शिक्षक बनने के सपने को भी साकार कर पाएंगे।

Scroll to Top