जो भी उम्मीदवार Madhya Pradesh Civil Services Examination 2025 में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए एक बहुत महत्वपूर्ण सूचना है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2025 की सिविल सेवा परीक्षा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे थे, उनके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है।
जानकारी के अनुसार, जबलपुर हाईकोर्ट में 2025 के प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा याचिका दायर की गई थी। चूंकि अभी तक इस याचिका पर कोई अंतिम निर्णय नहीं आया है, इसलिए मेन्स परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
आज का यह ब्लॉग खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो मध्य प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले हैं। इस ब्लॉग में हम परीक्षा स्थगित होने के कारण, नई परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण तथ्य आपके साथ साझा करेंगे। सभी जानकारियों के लिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।
MPPSC Mains Exam 2025 Postponed: Understand the Issue
Madhya Pradesh High Court द्वारा Madhya Pradesh Civil Services Mains Examination 2025 को स्थगित कर दिया है। परीक्षा स्थगित करने के कारणों को समझने के लिए हमें कुछ पिछले घटनाक्रमों पर नजर डालनी होगी। आज के इस ब्लॉग में हम आपको उन घटनाओं की पूरी जानकारी देंगे।
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 16 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा का प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके बाद 5 मार्च 2025 को प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया। आमतौर पर मेन्स परीक्षा से पहले आयोग प्रीलिम्स परीक्षा का कटऑफ जारी करता है, लेकिन इस वर्ष आयोग ने प्रीलिम्स परीक्षा का कटऑफ जारी नहीं किया।
आयोग के इस निर्णय से कई उम्मीदवारों में निराशा और असंतोष की भावना पैदा हुई। अपनी इस निराशा को दूर करने के लिए उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी वजह से आक्रोशित परीक्षार्थियों ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में आयोग के खिलाफ याचिका दायर कर दी, जिसमें उन्होंने बोर्ड द्वारा प्रीलिम्स परीक्षा का कटऑफ न जारी करने पर अपनी असंतोष जताई।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया, और चूंकि अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, इसलिए उच्च न्यायालय ने मेन्स परीक्षा को स्थगित करने का आदेश दिया है।
MPPSC Mains Exam 2025 Postponed: Important Highlights
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा Mains Exam Postponed करने की सूचना 17 मई, शनिवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई। आपको बता दें कि मेन्स परीक्षा जून महीने में आयोजित की जानी थी। यह परीक्षा 9 जून से 14 जून 2025 तक ऑफलाइन मोड में मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाली थी।
लेकिन मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के रोक लगाने के कारण, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
आयोग ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा 2025 के लिए कुल 158 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की है, जिनमें प्रदेश के विभिन्न सरकारी मंत्रालयों समेत 18 विभाग शामिल हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 4704 उम्मीदवार सफल हुए थे, जो इस मेन्स परीक्षा में भाग लेने वाले थे।
MPPSC Mains Exam 2025 Postponed:
आयोग द्वारा प्रकाशित Mains Exam Postponed Notice नई परीक्षा तिथि को लेकर आयोग ने जानकारी दी है कि मेन्स परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नई तिथि की जानकारी प्राप्त करने के लिए समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।
MPPSC Mains Exam 2025 Postponed: Selection Process
जो भी उम्मीदवार मध्य प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे हैं, उनके लिए चयन प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझना बेहद जरूरी है, ताकि वे एक सही रणनीति बनाकर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी की जाती है।
पहला चरण होता है Preliminary Exam, जो कि केवल qualifying nature का होता है। इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए shortlist किया जाता है।
दूसरा चरण है Mains Exam, जो कि conventional type की लिखित परीक्षा होती है। इसमें उम्मीदवारों को उत्तर लेखन (Answer Writing) करना होता है।
तीसरा और अंतिम चरण होता है Interview या Personality Test, जिसमें उम्मीदवारों की व्यक्तित्व, समझ और प्रशासनिक क्षमताओं की परख की जाती है।
तीनों चरणों में सफल होने के बाद ही उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में स्थान मिलता है।
MPPSC Mains Exam 2025 Postponed: Exam Pattern
चयन प्रक्रिया की जानकारी के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) की भी स्पष्ट जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे एक प्रभावी रणनीति तैयार कर सकें और अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।
यहां MPPSC परीक्षा पैटर्न को विस्तार से समझाया गया है, जो कि निम्न प्रकार से है –
Phase One – Preliminary Examination
General Studies
| Total marks | 200 |
| Time Duration | 2 hrs |
CSAT
| Total marks | 200 |
| Time Duration | 2 hrs |
Phase Two – Mains Examination
The Mains Exam consists of six papers. Details are as follows:
| Paper | Marks |
|---|---|
| General Studies I | 300 |
| General Studies II | 300 |
| General Studies III | 300 |
| General Studies IV | 200 |
| Hindi | 200 |
| Hindi Essay | 100 |
Phase Three – Interview या Personality Test – 175 अंक
जो भी उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में सफल होते हैं, उन्हें इंटरव्यू के लिए चयनित किया जाएगा। इंटरव्यू में प्रश्न उम्मीदवार के सामान्य रुचियों (General Interest) से संबंधित पूछे जाएंगे। साथ ही उनके व्यक्तित्व की भी गहन जांच की जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवार की बौद्धिक क्षमताओं (Intellectual Qualities), सामाजिक गुणों (Social Traits), और समसामयिक मामलों (Current Affairs) की जानकारी की भी जांच की जाती है।
Frequently Asked Questions
Why was the MPPSC Mains 2025 exam postponed?
The Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) postponed the Mains exam due to a stay order issued by the Jabalpur High Court. The court’s decision followed petitions from candidates who challenged the non-release of the preliminary exam cutoff list.
What were the original dates for the Mains exam?
The MPPSC Mains 2025 was initially scheduled to be held from June 9 to June 14, 2025.
When will the new exam dates be announced?
The MPPSC has not yet announced the new dates for the Mains exam. The commission will release the updated schedule after the court’s final decision. Candidates are advised to regularly check the official MPPSC website for the latest updates.
Where can I find the official postponement notice?
The official postponement notice has been published on the MPPSC website (https://mppsc.mp.gov.in). Candidates can download the PDF notice from the ‘Notifications’ or ‘Advertisements’ section.
Does the postponement apply to all candidates?
Yes, the postponement applies to all candidates who were scheduled to appear for the MPPSC Mains 2025 exam.
Conclusion
The postponement of the MPPSC State Service Mains Exam 2025, originally scheduled from June 9 to June 14, has introduced uncertainty for candidates preparing for this crucial stage of the examination. The Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) has not yet announced a new date for the exam, leaving aspirants in anticipation .
This delay follows a directive from the Hon’ble High Court, which intervened after candidates raised concerns regarding the non-release of the preliminary exam cutoff list. The court’s stay on the Mains exam underscores the importance of transparency and adherence to procedural norms in the examination process .