SSC GD 2026 Vacancy Details: Latest Updates & Recruitment Information

SSC GD 2026 Vacancy Details: Latest Updates & Recruitment Information

Staff Selection Commission (SSC) ने GD (General Duty) 2026 के लिए Vacancy details जारी कर दी हैं। यह खबर उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो SSC GD परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। SSC ने GD 2026 के लिए कुल 25,487 रिक्तियां घोषित की हैं।जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें अपनी तैयारी को और भी बेहतर बनाने की आवश्यकता है ताकि वे इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकें। जो उम्मीदवार वर्दी पहनने का सपना देखते हैं और देश सेवा को अपना परम धर्म मानते हैं, उनके लिए SSC GD एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है।इस ब्लॉग में हम आपको SSC GD 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे। सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें और इसे अपने साथियों के साथ शेयर करें।

SSC GD Constable 2026: Complete Exam Overview

PointDescription
Exam Conducting BodyStaff Selection Commission (SSC) द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Post NameConstable (General Duty) – GD
Exam NameConstable (GD) in CAPFs & SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles, Sepoy in NCB – Exam 2026
Forces / ParamilitaryBSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, Assam Rifles (AR), SSF, NCB
Total Vacancyकुल 25,487 पद रिक्त हैं।
Registration Datesआवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक होगी।
Selection ProcessWritten Exam: कंप्यूटर आधारित परीक्षा
PET / PST: शारीरिक दक्षता / शारीरिक मानक परीक्षा
Medical Test: चिकित्सीय परीक्षा
Document Verification: दस्तावेज़ सत्यापन
SalaryPay Level-3 (₹21,700 – ₹69,100)
Job Locationपोस्टिंग पूरे भारत में कही भी हो सकती है।
Official Websiteअधिक जानकारी और आवेदन के लिए देखें: www.ssc.gov.in

SSC GD Vacancy 2026

Post NameMale VacanciesFemale VacanciesTotal Vacancies
BSF52492616
CISF13,1351,46014,595
CRPF5,3661245,490
SSB1,76401,764
ITBP1,0991941,293
Assam Rifles1,5561501,706
SSF23023
Total23,4672,02025,487

SSC GD Vacancy 2026 – Important Dates:

EventDate
Online Application Starting Date01 December 2025
Last Date to Apply31 December 2025
Exam Dateअभी घोषित नहीं किया गया (To be notified)

SSC GD 2026 Eligibility Criteria

Educational Qualification

यदि आप SSC GD में BSF, CRPF, ITBP, CISF, SSB या Rifleman आदि के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (Matric) पास या इसके समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।

Online Application Fee

SSC GD 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क के आवेदन प्रक्रिया अपूर्ण मानी जाएगी। भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के द्वारा किया जा सकता है।

CategoryApplication Fee
General Male / OBC Male₹100
Female / SC / ST / Ex-ServicemenNil (Exempted)

Age Limit

SSC GD 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरल भाषा में कहें तो, उम्मीदवार का जन्म 02-01-2003 से पहले और 01-01-2008 के बाद नहीं होना चाहिए।

Age Relaxation

SSC विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट प्रदान करता है:

CategoryAge Relaxation
OBC (Other Backward Class)3 Years
SC / ST (Scheduled Caste / Scheduled Tribe)5 Years
Ex-Servicemen3 Years

SSC GD 2026 Selection Process

SSC GD 2026 का चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाती है। सबसे पहले उम्मीदवार को Computer Based Test (CBT) देना होता है, जिसमें MCQ आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। CBT में सफल होने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए चुने जाते हैं, जिसे Physical Eligibility Test (PET) कहा जाता है। PET में उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता (Physical Efficiency Test) और शारीरिक माप (Physical Measurement Test) का परीक्षण किया जाता है।तीसरे चरण में उम्मीदवारों का Documents Verification (DV) किया जाता है। DV में सफल होने वाले उम्मीदवार अंतिम चरण के लिए पात्र होते हैं, जिसे Medical Test कहा जाता है। इन चारों चरणों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही SSC GD 2026 के लिए चयनित किए जाते हैं। चयन के बाद Merit List आयोग द्वारा जारी की जाती है।

Selection Stages

  • Computer Based Test (CBT)
  • Physical Eligibility Test (PET)
  • Documents Verification (DV)
  • Medical Test

SSC GD 2026 Exam Pattern

SSC GD 2026 का Computer Based Test (CBT) कुल 160 अंकों का होता है और इसमें 80 प्रश्न शामिल होते हैं। ये 80 प्रश्न चार सेक्शन्स में विभाजित होते हैं और उम्मीदवारों को इन्हें हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, जिसमें हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं।

TopicNumber of QuestionsMaximum Marks
General Intelligence and Reasoning2040
General Knowledge and General Awareness2040
Elementary Mathematics2040
English / Hindi2040

Frequently Asked Questions

What is the total number of SSC GD 2026 vacancies

SSC GD 2026 के लिए कुल 25,487 रिक्तियां उपलब्ध हैं

What is the starting and last date to apply for SSC GD 2026

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होगी

What is the age limit for SSC GD 2026

उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए

Is there age relaxation for reserved categories in SSC GD 2026

हाँ, OBC के लिए 3 वर्ष, SC/ST के लिए 5 वर्ष और Ex-Servicemen के लिए 3 वर्ष की छूट दी जाती है

What is the minimum educational qualification for SSC GD 2026

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है

Conclusion

SSC GD 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कुल 25,487 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता, शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर आधारित टेस्ट की पूरी तैयारी करनी होगी। जो उम्मीदवार वर्दी पहनकर देश सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए SSC GD एक बेहतरीन करियर विकल्प साबित हो सकता है।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की समय सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और पात्रता मानदंड को ध्यान से पढ़ें और अपनी तैयारी को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं। सही रणनीति और मेहनत से SSC GD 2026 में सफलता पाना संभव है।अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जा सकते हैं और समय पर आवेदन करना सुनिश्चित करें


Scroll to Top